हेलो दोस्तों, जैसा कि आप सभी को पता है, कुछ ही दिनों में नवरात्रि के दिन शुरू होने वाले हैं। इन नवरात्रि के दिनों में सिर्फ़ उत्सव का मज़ा नहीं होता है, बल्कि व्रत के खाने का भी अपना एक अलग ही मज़ा होता है। नवरात्रि के समय लोग अनाज, प्याज-लहसुन के साथ-साथ और भी कई चीज़ें छोड़ देते हैं। लेकिन इन सब के बाद भी खाने का स्वाद कम नहीं होता है। क्या आपको भी लगता है कि व्रत के दिनों में खाना सिर्फ़ आलू, या फिर साबूदाने की खिचड़ी, खीर तक ही सीमित है? तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे यूनिक नवरात्रि व्रत फूड आइडियाज, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हैं।
नवरात्रि के दिनों में हर घर की रसोई अलग ही खुशबू से भर जाती है। नवरात्रि के समय घर-घर में सुबह जल्दी उठकर पूजा की जाती है। सुबह धूप की खुशबू और आरती की घंटियों से मन को शांति मिलती है। ऐसे समय पर मंदिर को सजाया जाता है। शाम को लोग गरबा, डांडिया और भजन-कीर्तन करते हैं। व्रत के समय खाना सिम्पल होता है, लेकिन उसका स्वाद और मज़ा अलग ही होता है। घर में सामक के चावल, कूटू के आटे की रोटी जैसे व्यंजन व्रत में बहुत ज्यादा खाए जाते हैं। ये हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होते हैं।
तो आयिए जानते हैं नवरात्रि के लिए हेल्दी और टेस्टी स्पेशल फ़ूड।
- सामक की खीर
- कूटू के आटे के पराठे/पूरी
- पनीर टिक्का (बिना प्याज-लहसुन)
- लौकी की सब्ज़ी
- दही आलू
- साबूदाना खिचड़ी और वड़ा
- फराली ढोकला
- फ्रूट चाट
- बादाम मिल्क और ठंडाई
सामक की खीर

नवरात्रि के व्रत में सामक की खीर बहुत ही टेस्टी और हेल्दी होती है। यह खीर व्रत के लिए बिल्कुल सही है, क्योंकि इसमें चावल की जगह सामक के चावल होते हैं, जिन्हें व्रत में खाया जा सकता है। इसे और ज़्यादा टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें चीनी या शक्कर का इस्तेमाल न करके खजूर या गुड़ डाल सकते हैं। इससे खीर का स्वाद पहले से भी बेहतर हो जाएगा और आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होगा। खीर का स्वाद और बढ़ाने के लिए आप इसमें ड्राई फ्रूट्स को घी में हल्का भून कर डाल सकते हैं। इससे खीर का टेस्ट और भी लाजवाब हो जाएगा।
सामक की खिचड़ी:
सामक की खिचड़ी आलू, टमाटर और हरी मिर्च के साथ बनाई जा सकती है। यह व्रत के खाने के लिए सबसे सिम्पल और लाइट फ़ूड है। आप इसे व्रत के दिनों में जरूर एक बार ट्राय करें। यह लाइटवेट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। खिचड़ी को आप दिन या रात के समय खा सकते हैं।
सामक का डोसा/चीला:
अगर आप व्रत के दिनों में कुछ टेस्टी और अलग सा खाना चाहते हैं, तो आप सामक के चावल को भिगोकर पीसकर क्रिस्पी डोसा बना सकते हैं। अपने डोसे का स्वाद बढ़ाने के लिए इसे नारियल की चटनी के साथ खा सकते हैं।
अन्य सामक के विकल्प:
सामक का उपमा, सामक का पुलाव और सामक का हलवा आप अपने स्वाद के अनुसार बना सकते हैं।
कूटू के आटे के पराठे/पूरी

नवरात्रि में अनाज नहीं खाया जा सकता, ऐसे समय पर कूटू का आटा सबसे ज्यादा खाया जाता है। यह ग्लूटेन-फ्री है और पचाने में भी आसान होता है। इसमें प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। व्रत के समय कमजोरी महसूस न हो इसके लिए कूटू का आटा एक एनर्जेटिक भोजन है।
कूटू की पूरी आमतौर पर आलू की सब्ज़ी या दही के साथ खाई जाती है। कूटू के पराठे आप आलू या पनीर की स्टफिंग डालकर बना सकते हैं। घी के साथ खाने पर यह और भी टेस्टी लगता है। कूटू की पकोड़ी आलू या मूंगफली डालकर तली जा सकती है। शाम की चाय के साथ यह परफेक्ट स्नैक होते हैं।
पनीर टिक्का (बिना प्याज-लहसुन)

नवरात्रि में ज्यादातर लोग हल्का भोजन पसंद करते हैं। नवरात्रि के समय प्याज और लहसुन नहीं खाए जा सकते, ऐसे में पनीर टिक्का एक बेहतरीन विकल्प होता है। यह सबसे टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर स्नैक है।
पनीर में प्रोटीन और कैल्शियम होता है, जो व्रत के समय हमें ऊर्जा प्रदान करता है। पनीर टिक्का में हरी मिर्च, सेंधा नमक, काली मिर्च और मिर्च पाउडर मिलाकर पनीर के टुकड़ों को तंदूर या तवा पर सेककर तैयार किया जाता है। इसे पुदीना-धनिया की चटनी के साथ खाया जा सकता है।गुजरात और महाराष्ट्र में पनीर टिक्का व्रत के समय सबसे ज्यादा खाया जाता है।
लौकी की सब्ज़ी

नवरात्रि में लौकी की सब्ज़ी आराम से पच जाती है। इसमें पानी, फाइबर और विटामिन C होता है, जो व्रत के समय हमें ऊर्जा प्रदान करता है। यह सब्ज़ी हल्की होती है और असिडिटी भी नहीं होने देती। लौकी की सब्ज़ी को कूटू के पराठे, सिंघाड़े की पूरी या सामक के चावल के साथ खाया जा सकता है। दही या लस्सी के साथ भी इसे मज़े से खाया जा सकता है। व्रत के समय लौकी की सब्ज़ी शरीर को ठंडक और ऊर्जा देती है। साथ ही यह दिखाती है कि व्रत में भी साधारण सब्ज़ियाँ कितनी स्वादिष्ट बन सकती हैं।
नवरात्रि में दही आलू

नवरात्रि के व्रत में दही आलू एक बहुत ही पसंदीदा और टेस्टी डिश है। इसे बनाना भी आसान है। यह व्रत स्पेशल डिश है, जिसमें प्याज, लहसुन या आमतौर पर डेली सब्ज़ी मसाले नहीं डाले जाते। बल्कि व्रत के अनुसार सेंधा नमक, जीरा और हरी मिर्च जैसी सामग्री डाली जाती है।
दही आलू पेट को हल्का रखते हैं। खट्टा-मीठा दही आलू बनाने के लिए दही में थोड़ा अदरक या जीरा पाउडर डालें और साथ में 1-2 चम्मच व्रत वाली मिश्री डालें। इससे आपके आलू-दही का स्वाद खट्टा-मीठा हो जाएगा।
सूखे स्टाइल में बनाने के लिए आलू को घी में फ्राई करें और फिर दही डालकर हल्की आंच पर पकने दें। इस तरह सूखा स्टाइल फ्राई दही आलू बन जाएगा, जिसे कूटू की पूरी के साथ सर्व किया जा सकता है।
साबूदाना खिचड़ी और वड़ा

नवरात्रि के व्रत में साबूदाना सबसे ज्यादा खाया जाता है क्योंकि यह ऊर्जा प्रदान करता है। इसे कई तरह से टेस्टी बनाया जा सकता है।
साबूदाना खिचड़ी और वडा:
साबूदाना, आलू, हरी मिर्च, धनिया और सेंधा नमक डालकर मिक्सचर पेस्ट बना लें। इसे टिक्की के आकार में बनाकर फ्राई करें। खाने में अलग क्रिस्पी और क्रंची टेस्ट आएगा।
साबूदाना पराठा स्टाइल:
साबूदाना, आलू और राजगीर आटा मिलाकर पतली रोटी जैसे बना लें और सेक लें। इसे दही या ग्रीन चटनी के साथ खाने में अलग स्वाद आता है।
इसके अलावा आप साबूदाने का उपमा, साबूदाने के रोल्स, साबूदाने का सूप या फिर साबूदाने का डोसा/चीला अपने मनपसंद स्टाइल में बना सकते हैं।
फराली ढोकला

नवरात्रि में फराली ढोकला एक बहुत ही टेस्टी और लाइट स्नैक है, जो व्रत के लिए भी बेस्ट विकल्प है। यह एक सॉफ्ट डिश है और व्रत के समय आसानी से खाया जा सकता है। इसमें सामक के चावल, राजगीर आटा या सिंघाड़े का आटा इस्तेमाल होता है। यह पेट को भरा रखता है लेकिन बिल्कुल भी भारी नहीं होता।
अगर आप चाहें तो ढोकला बैटर में पनीर डाल सकते हैं। इससे ढोकला और भी सॉफ्ट और प्रोटीन से भरपूर बन जाएगा। फराली ढोकला को धनिया, नारियल और हरी मिर्च की चटनी के साथ भी खाया जा सकता है।
फ्रूट चाट

नवरात्रि में फ्रूट चाट एक सबसे हेल्दी भोजन है। यह व्रत के लिए परफेक्ट है क्योंकि यह ऊर्जा देता है। यह हल्का होता है और स्वाद में भी फ्रेश लगता है।
आप फ्रूट्स में सेब, केला, अंगूर, अनार, नाशपाती और अन्य पसंदीदा फल शामिल कर सकते हैं। सारे फल धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्स करें। ऊपर से सेंधा नमक, काला नमक और जीरा पाउडर डालें।
फ्रूट्स विटामिन C, फाइबर और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले तत्वों से भरपूर होते हैं। यह दिनभर की कमजोरी को दूर करता है और हल्का-पुलका महसूस कराता है।
बादाम मिल्क और ठंडाई

नवरात्रि में बादाम मिल्क और ठंडाई ऊर्जा देने वाले ड्रिंक्स हैं। ये शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और व्रत के समय कमजोरी को दूर करते हैं।
बादाम मिल्क एक एनर्जी ड्रिंक है, जो दूध और बादाम से बनाई जाती है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन E भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को मजबूती देते हैं।
ठंडाई एक ट्रेडिशनल ड्रिंक है, जो ड्राई फ्रूट्स और दूध से बनाई जाती है। व्रत के लिए इसे थोड़ा सिंपल बनाया जा सकता है। आप अपनी ड्रिंक्स में बादाम, पिस्ता, काजू और अपने स्वाद के अनुसार अन्य चीज़ें भी डाल सकते हैं।
