बहन एक ऐसा रिश्ता है, जिससे बचपन में झगड़े भी होते हैं। और ज़िंदगी भर का प्यार भी होता है। कभी वो तुम्हारी कम्प्लेन क्वीन होती है, तो कभी तुम्हारे हर राज की रक्षक होती है। और जब बात आती है, उसके गिफ्ट चूज़ करने की तो दिल के अंदर एक ही सोच आती है। की कुछ ऐसा देना है जो सिर्फ उसे खुशी ही नहीं दे, बल्कि एक याद भी बन जाए । अब का ज़माना मॉडर्न है, लेकिन ईमोशन कभी पुराने नहीं होते है अब गिफ्ट सिर्फ शोपीस के लिए नहीं होते है। बल्कि फीलिंग को एक्स्प्रेस करने का एक बेस्ट तरीका बन गया है। चाहे आपकी बहन छोटी हो जो हर बात मे नखरे दिखाती हो या बड़ी बहन हो जो हर मुश्किल मे तुम्हारा हाथ पकड़ लेती हो दोनों के लिए एक परफेक्ट गिफ्ट मिल सकते है। बस जरूरत है, थोड़ा दिल लगाने की हर बहन का अपना एक अंदाज होता है। किसी को क्लासी चीजें पसंद आती है तो वही दूसरी तरफ़ किसी को क्यूट सप्राइज़, और किसी को हैन्मैड यादगार गिफ्ट पसंद आते है। और इसीलिए हम लाए हैं टॉप गिफ्ट आइडियास फॉर सिस्टर। तो आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ना।
क्यूट प्लश टॉय / सॉफ्ट टेडी

क्यूट प्लश टॉय टेडी सिर्फ एक खिलौना नहीं होता है। बल्कि ये एक प्यार और केयर का एहसास होता है। इसकी मुलायम जैसी बॉडी गोल-गोल आँखें और क्यूट सा फैस हर किसे के दिल को जीत लेता है। चाहे छोटा बच्चा हो या बड़ा इंसान टेडी को गले लगना हमेशा एक सुकून भरा पल देता है। टेडी बीयर को अक्सर लव, फ्रेंडशिप और केयर का सिम्बल माना जाता है जब हम उदास होते है, तो इसे गले लगाने से लगता है। जैसे कोई अपना हमारे पास ही है। इसका मासूम फैस हम को फिर से मुस्कुराने के लिए मजबूर कर देते है। आज कल मार्केट में बहुत तरह के टॉय मिलते है जैसे की टेडी बीयर, पांडा यूनिकॉर्न, बनी और भी क्यूट टॉय है। ये सिर्फ खेलने के लिए नहीं बल्कि रूम डेकोरैशन, गिफ्ट और रूम में रखने के लिए पसंद किए जाते है।
ट्रेडिंग हैन्ड्बैग/स्लिंग बेग/क्लच

आज के मॉडर्न जमाने में हैन्ड्बैग, स्लिंग बेग और क्लच सिर्फ एक जररूत नहीं रहे। बल्कि ये एक स्टाइलिश टच भी बन चुका है। हर लड़की के लुक को कम्प्लीट करने के लिए ट्रेंडिंग बेग कैरी करना जरूरी सा होना लगा है। चाहे फिर कॉलेज में जाने की बात हो, या फिर पार्टी की या शॉपिंग पे जाना हो हैएन्ड्बैग एक परफेक्ट लुक देता है। हैन्ड्बैग हर लड़की के डेली रूटीन में यूज़ करने वाली चीज़ है। इन सबके साथ – साथ ये बड़े स्टाइलिश और यूज़फूल होते है, जिसमे सब कुछ आसानी से आ जाता है फोन, मेकअप, डायरी, पर्फ्यूम और ये बेग हमारे कॉमफ़र्ट के लिए भी परफेक्ट होते है। स्लिंग बेग उन लड़कियों के लिए बेस्ट है, जो कॉमफ़र्ट और स्टाइल दोनों चाहती है। बस एक स्ट्रैप शोल्डर पर डाली और रेडी स्मॉल साइज़ होने के बाद भी यह सुपर ट्रेंडी लगते है। क्लच पार्टी के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट चॉस है, जो हर पार्टी को स्पार्कल बना देते है। यह कम्फ़्टर्बल होने के साथ – साथ क्लासी भी होते है।
मेकअप किट/लिप्स्टिक/नैल पोलिश सेट

हर लड़की के पास एक छोटी सी मेकअप किट तो जरूर होती है। जो उसके कान्फिडन्स और ब्यूटी दोनों का सीक्रिट होती है। इस किट में आपको मिलता है – फाउंडेशन, कम्पैक्ट पाउडर, ब्लश, आइलाइनर, मस्कारा, लिप्स्टिक और नैल पोलिश जो हर लुक को कम्प्लीट कर देते है। लिप्स्टिक हर स्माइल को बोल्ड और ब्यूटीफुल बना देती है। रेड, नूड, पिंक पीच – हर शैड एक नई वाइब देता है। नैल पोलिश से हाथों की ब्यूटी और ज़्यादा बढ़ जाती है। ग्लॉसी, मैट या ग्लिटर फिनिश हर स्टाइल को क्लासी बनाता है। मैचिंग नैल हर आउट्फिट को और भी स्टाइलिश बना देते है।
स्टाइलिश हेयर स्टाइल /हेयर क्लिप

ब्यूटीफुल हेयररस्टाइल हर गर्ल के लुक को फाइनल मैजिक टच देते है। चाहे ओपन कर्ल हो, मेसी बन या स्लीक पोनीटेल एक अच्छी हेयररस्टाइल हर आउट्फिट को स्टाइलिश बना देती है। लेकिन हेयररस्टाइल को कम्प्लीट करता है, ब्यूटीफुल हेयर क्लिप। हर क्लिप ना सिर्फ बालों को संभालने के लिए नहीं बल्कि एक क्यूट और क्लासी लुक देने के लिए भी यूज़ किया जाता है। आजकल की मार्केट में हेयर क्लिप के ट्रेंडी डिजाइन मिलते है, जैसे – कर्ल क्लिप, पिन, फ्लोरल, शिमर स्नैप, और मटैलिक टिक -टिक पिन ये क्लिप हेयररस्टाइल को एक स्पार्कल और सॉफ्नस लुक देती है।
क्यूट मग/कुशन विद गर्ल प्रिन्ट

क्यूट मग, कुशन विद गर्ल ये क्यूट मग और सॉफ्ट कुशन सेट आप अपनी सिस्टर को गिफ्ट के रूप में दे सकते हो। ये कॉम्बो ब्यूटीफुल के साथ यूज़ भी किया जाएगा। मग पर प्रिंटेड क्यूट गर्ल डिजाइन सॉफ्ट, और ड्रीमी वाइब देता है। जो मॉर्निंग कॉफी या ईव्निंग टी को और भी स्पेशल बना देता है। साथ में कुशन पर गर्ल प्रिन्ट उसे और ज़्यादा क्यूट और क्लासी लुक देता है। आप इसे बेड, सोफ़ा, स्टडी चेयर कहीं भी रखों रूम क्यूट और लव्ली लगेगा। चाहे बर्थ्डै हो या कोई सप्राइज़ गिफ्ट देना हो ये आइडिया हर मूड के लिए परफेक्ट है। आप चाहो तो पर्सनलाइज्ड टच भी दे सकते हो। जैसे नेम प्रिन्ट करवाना या कलर थीम चूज़ करना। आप ये तोहफ़ा ना सिर्फ़ अपनी बहन बल्कि अपने दोस्तों को भी दे सकते है।
चॉकलेट हार्ट फुल नोट कॉम्बो

बहन के साथ रिश्ता प्यार अपनेपन का होता है, और यादें भी बहुत सारी होती है। और कभी- कभी उसके लिए परफेक्ट गिफ्ट चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में चॉकलेट और हार्टफुल नोट कॉम्बो एक शानदार और बेस्ट ऑप्शन है। चॉकलेट बहुत लोगों को पसंद होती है। और ये छोटा सा तोहफा उसकी पसंद और आपके प्यार को दिखाता है। और साथ ही दिल से लिखा नोट गिफ्ट को और भी खास और यादगार पल बना देता है। ये कॉम्बो पैक तोहफ़ा आप के रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत और खास बना देता है।
सेल्फ केयर किट फैस (मास्क, बाथ साल्ट, लीप बाम)

अगर आप अपनी सिस्टर को कुछ स्पेशल गिफ्ट देना चाहते हो तो सेल्फ केयर किट कॉम्बो परफेक्ट चॉइस है। इस किट में आप फैस मास्क, बाथ साल्ट और लीपबाम जैसा यूज़ करने का समान दे सकते हो। जो समान यूज़ भी होगा और रीलैक्सैशन भी देगा। फैस मास्क उसकी स्किन को रिजूवनैट करेगा। और फैस पर गलो भी आएगा। बाथ साल्ट थकान और स्ट्रेस को दूर करने में हेल्प करेगा। और लीप बाम से लीपस को सॉफ्ट और सही रखने में मदद मिलेगी। ये सिर्फ प्रैक्टिकल ही नहीं, बल्कि उसके लिए थॉट्फुल और हार्टफुल भी होगा जो बताता है की आप उसकी केयर और हैपीनिस के लिए भी कितने ज्यादा अटेन्टिव रहते हो।
क्यूट स्टैशनेरी सेट (पेन, नोटबुक, स्टिकर)

आप अपनी बहन को स्टैशनेरी सेट भी गिफ्ट कर सकते हो। इस सेट में कलर पैन, नोटबुक और स्टिकर बहुत सारी चीज होती है। जो की उसके राइटिंग और क्रीऐटिवटी के मोमेंट को और भी ज्यादा स्पेशल बना देगे। नोटबुक उसके थॉट और आइडियास के लिए एक परफेक्ट स्पेस देगे। और स्टिकर उसके क्रीऐशन को और भी ज्यादा पर्सनलाइज्ड टच देगे। ये गिफ्ट बताते है की आप अपनी सिस्टर की हॉबीज़ और उसके इंट्रेस्ट की कितनी ज्यादा वैल्यू करते हो।
क्यूट रूम डेकोरेट आइटम (फोटो फ्रेम, फाइरी लाइट)

सिस्टर के लिए गिफ्ट चूज़ करते समय आप उनके रूम को डेकोरेट करने के लिए कोई भी स्पेशल आइटम ख़रीद सकते है। उनके रूम को और खूबसूरत बनाने के लिए आप उन्हें गिफ्ट में दे सकते हो क्यूट फोटो फ्रेम जिसमे आप दोनों की यादगार फोटो हो या फिर फाइरी लाइट जो की रूम को मैजिकल और कोज़ी फ़ील दें। छोटे -छोटे क्यूट डेकोरेट आइटम जैसे की मिनी प्लांट, प्लॉट डेक्रॉटिव केंडल, वॉल हैंगिंग और शो पीस भी जो उनके रूम के लुक को और ज़्यादा ब्यूटीफुल बना देंगे। अगर आप चाहो तो पर्सनलाइज्ड कुशन या पोस्टर भी दे सकते हो। इसमें उनके नेम भी हो सकते है और क्वोट भी हो सकते है। ये गिफ्ट यूनीक भी है, और खुश करने के लिए परफेक्ट भी है।
हैन्मैड फ्रेंडशिप ब्रैस्लट/अंकलेट्स

अगर तुम अपनी सिस्टर को कुछ प्यारा, यूनिक और दिल से बना तोहफ़ा देना चाहते हो, तो हैंडमेड फ्रेंडशिप ब्रैसलेट या अंकलेट बिल्कुल परफेक्ट आइडिया है। यह तोहफ़ा छोटा और सस्ता जरूर है, लेकिन इसमें जो प्यार भरा होता है, वो किसी महंगे गिफ्ट में नहीं मिलता।
तुम चाहो तो कलरफुल धागों से प्यारे-प्यारे पैटर्न बना सकते हो। जैसे पिंक, लैवेंडर और व्हाइट का कॉम्बो, जो सिस्टर गिफ्ट के लिए बहुत क्यूट लगता है। अगर आप की सिस्टर को थोड़ा ट्रेडिशनल स्टाइल पसंद है, तो मोतियों या सीपियों से बना अंकलेट एकदम परफेक्ट लुक देता है। और हाँ, चाहो तो बीच में छोटे-छोटे चार्म्स लगा देना जैसे हार्ट, स्टार, तितली इससे गिफ्ट में और पर्सनल टच आ जाएगा। आजकल लोग तोहफ़े को भी पैसे से तोलने लगे है, जिसके कारण लोगों के बीच बस फ़ॉर्मैलिटी का रिस्ता बचा हुआ है। इसीलिए आजकल लोग घर पर बनाए हुए तोहफ़े को ना तो वैल्यू देते है, और ना ही प्यार। इसी कारण उन्हें अपनो का प्यार और अपनापन दिखायी नही देता।
