HomeQuotesHappy New Year...

Happy New Year 2026 Hindi Shayari – Best Romantic, Funny & Friendship Wishes

हे गाइज़ तो हम आपके लिए एक न्यू आर्टिकल लेकर आ गए है। आप सब तो जानते ही है कि न्यू ईयर 2026 को आने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। इसीलिए हम आपको कुछ यूनीक और फ़नी न्यू ईयर स्पेशल शायरी बताएँगे जो आप अपने दोस्तों, रिलेटिव, बॉफ़्रेंड, या फिर पति को लिखकर भेज सकते है। और उन्हें न्यू ईयर की शुभकामनाए दे सकते है। न्यू ईयर वाले दिन लोग आपस के सभी गिले सिखवे भूलाकर अपनी ज़िंदगी की एक नयी शुरूआत करते है। लोग बड़ी ख़ुशी और उल्लास के साथ न्यू ईयर का वेल्कम करते है।

आप सब तो जानते ही है कि आजकल कितना इंटर्नेट का ज़माना है, सभी काम मोबाइल से ही हो जाते है फिर वो चाहे कोई भी इम्पोर्टेंट वर्क हो या फिर कोई भी फ़ेस्टिवल विश करना। लेकिन फ़ोन तो सब पास मिल जाता है लेकिन विश करने के लिए कोई अच्छा क्वोट्स या फिर शायरी नही होती जिसके कारण वो बड़ा उलझन में पढ़ जाता है लेकिन अब आपको चिंता करने की कोई ज़रूरत नही है क्योंकि इस न्यू ईयर हम आपकी प्रॉब्लम सॉल्व करने जा रहे है। अगर आप सब भी अच्छे न्यू ईयर क्वोट्स और शायरी चुनना चाहते है। आर्टिकल को लस्त तक ज़रूर पढ़े। अगर आप सब भी अपने आस – पास वालों को स्पेशल तरीक़े से न्यू ईयर विश करना चाहते है तो आप हमारे द्वारा लिखी गयी शेर – शायरी भेज सकते है।

रोमांटिक शायरी – Happy New Year 2026 Hindi Shayari

नया साल नई ख्वाहिशें, नया सा इंतज़ार,
मेरी हर सुबह हो तुम, तुम ही हो हर शाम का प्यार,
बस इतना दुआ है रब से इस बार,
साल नहीं, ज़िंदगी भर रहो तुम मेरे साथ हर बार।

नए साल में बस इतना साथ निभाना तुम,
हर मोड़ पर मेरा हाथ थामे नज़र आना तुम,
चाहे कितनी भी बदल जाए ये दुनिया सारी,
मेरी हर धड़कन में बस तुम ही मुस्कुराना तुम।

नया साल आया है, दिल में बस इतनी सी दुआ है,
तुम्हारे बिना अब कोई ख्वाहिश अधूरी ना रहे,
मेरी हर खुशी, हर धड़कन, हर सास तुम बन जाओ,
और हमारी मोहब्बत की बारिश कभी कम ना रहे।

नया साल मैं क्या माँगूँ, जब मुझे तुम मिल गए,
मेरी हर रात, हर सुबह के हसीन सिलसिले मिल गए,
बस रब से यही दुआ है बार-बार,
तेरे संग कटे हर लम्हा, हर दिन, हर नया साल।

तेरे आने से मेरी दुनिया में नूर आ गया,
तेरी मुस्कान से मेरा हर ग़म दूर हो गया,
नए साल में बस इतना वादा करो,
मेरे साथ रहकर हर पल को महबूब बना दोगे।

ना कोई ख्वाब अधूरा रहे, ना कोई दिल उदास रहे,
नए साल में बस तू मेरे पास रहे,
हर लम्हा तुझे महसूस करूँ मैं यूँ ही,
जैसे सांसों के साथ तेरा एहसास रहे।

नया साल नई शुरुआत का पैगाम लाया है,
हमारी मोहब्बत को और भी करीब लाया है,
हाथों की ये गर्माहट यूँ ही बनी रहे,
तू मेरा आज भी है, तू ही मेरा हर आने वाला कल भी है।

मेरी हर दुआ में सिर्फ तुम्हारा नाम आता है,
नए साल में भी बस तुम्हारा ही ख्याल आता है,
तुम रहो मेरे साथ यूँ ही उम्र भर,
बस यही अरमान मेरे दिल का कहलाता है।

नया साल, नई बातें, नए किस्से बनेंगे,
तुम्हारे मेरे बीच और भी रिश्ते गहरे होंगे,
बस तुम मुस्कुराते रहो हर पल यूँ ही,
हम हर साल यूँ ही प्यार के सफर में बढ़ते रहेंगे।

तेरे साथ हर लम्हा मेरा खास हो जाता है,
नया साल हो या पुराना, हर दिन त्यौहार हो जाता है,
जो माँगा था रब से वही तू बनकर आया,
अब तेरे बिना ये दिल बिल्कुल उदास हो जाता है।

फ़नी शायरी – Happy New Year 2026 Hindi Shayari

नए साल पर सब बदलने की बात करते हैं,
जिम ज्वाइन, डाइट, ध्यान—सबकी कसम खाते हैं,
फिर 5 जनवरी आते-आते हाल ये हो जाता है,
“पार्टी कब है?” पूछते-पूछते सारा प्लान उड़ जाता है।

नया साल आया, दिल में नई आशा लाई,
जेब ने कहा – पहले मेरी हालत तो देख भाई,
रिज़ॉल्यूशन बनाऊँ कि खर्चे कम करूँगा,
अच्छा मज़ाक था… खुद पर ही हँस पड़ा भाई!

नए साल में बदलने का इरादा सब जताते हैं,
मोबाइल कम चलाने की कसम भी खाते हैं,
दो घंटे बाद स्टेटस दिखता है ये डाल के,
“New Year… New Me” – और ऑनलाइन ही नज़र आते हैं!

नए साल पर खुद से वादा किया–अब नहीं खाऊँगा फास्ट फूड,
डायटिंग करूँगा, बनूँगा स्मार्ट और गुड,
किचन में समोसे दिखे तो दिल फिसल गया,
बोला – नया साल है, पहले इसे खा लूँ… फिर देखेंगे आगे का रूट!

नए साल पर गिफ्ट की उम्मीद हर कोई करता है,
कोई दोस्त, कोई प्रेमी, कोई भगवान पर भी मरता है,
हमें तो हर साल यही गिफ्ट मिलता है जनाब,
“बजट टाइट है” – ये डायलॉग बार-बार सुनता है!

नए साल में सोचा फिटनेस फर्स्ट रखेंगे,
सुबह-सुबह रनिंग करके सबको दंग रखेंगे,
जूते पहने, बाहर निकले, ठंडी हवा लगी,
हम बोले – रहने दे भाई, गर्म रज़ाई ही बेस्ट रखेंगे।

नए साल पर सबकी लिस्ट बड़ी लंबी होती है,
कोई प्यार, कोई कार, किसी की शादी की इच्छा होती है,
हमने भी सोचा कुछ बड़ा माँगें इस बार,
पर किस्मत बोली – डेटा रिचार्ज मिल गया, अब ज्यादा क्या चाहिए यार!

सोचा नए साल पर सबको इम्प्रेस करेंगे,
हर काम टाइम पर करके प्रोग्रेस करेंगे,
साल शुरू हुआ तो नींद ने गले लगा लिया,
बोली – पहले मुझे पूरी कर… बाकी सब बाद में फ़िक्स करेंगे।

नए साल में गोल्स की लंबी लिस्ट बनाई,
डायट, जिम, पढ़ाई—सबकी कसम खाई,
एक हफ्ते में सच सामने आ गया साफ,
लिस्ट भी खो गई… और नींद भी नहीं घटाई!

नया साल आते ही सब कहते हैं – “नई शुरुआत”,
कोई योगा, कोई जिम, कोई करता डाइट की बात,
हमने कहा – हम भी बदलेंगे इस बार,
रात को देर तक जागेंगे… और दिन भर सोएंगे बेधड़क यार!

फ़्रेंड्शिप शायरी – Happy New Year 2026 Hindi Shayari

नया साल आए तो दुआ यही है मेरी,
यारी रहे हमारी पहले जैसी ही गहरी,
ना आए कभी दूरी तेरे-मेरे बीच,
दोस्ती रहे हमारी दुनिया से भी न्यारी।

दोस्ती का रिश्ता यूँ ही बना रहे,
हर खुशी में तू मेरे संग हँसता रहे,
नया साल लाए ढेर सारी खुशियाँ तेरे लिए,
और हमारा साथ यूँ ही हमेशा चलता रहे।

ना कोई शिकवा ना कोई गिला हो,
दोस्ती का रिश्ता हमेशा हँसता और खिला हो,
नया साल लाए तेरे लिए ढेर सारी हँसी,
और हर दिन तेरा पहले से भी ज्यादा खुशनुमा हो।

तेरी मेरी यारी सबसे प्यारी, सबसे न्यारी,
ना इसके लिए कोई तारीख, ना कोई त्यौहार की तैयारी,
नया साल बस एक बहाना है कहने का,
मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी वैल्यू है तेरी यारी।

दोस्ती नाम है भरोसे का, हँसी और शोर का,
थोड़ी लड़ाई, थोड़ा मान, थोड़ा प्यार और थोड़ा जोर का,
नए साल में भी ऐसे ही नाटक करते रहेंगे,
हँसते-हँसाते, टाँग खींचते, साथ चलते रहेंगे।

तेरे बिना पार्टी अधूरी, तेरे बिना खुशियाँ फीकी,
दोस्ती तेरी इतनी खास, जैसे चाय के साथ बिस्कुट की थीली,
नए साल में भी बस इतना साथ निभाना,
मेरे हर पागलपन में मेरे साथ मुस्कुराना।

दोस्त वो नहीं जो रोज़ साथ रहे,
दोस्त वो है जो दिल के पास रहे,
नया साल आए तो सबसे पहले याद तू आए,
और मुस्कान अपने आप ही चेहरे पर छा जाए।

हँसते रहो मुस्कुराते रहो, गम को भूलाते रहो,
दोस्ती का सफर यूँ ही आगे बढ़ाते रहो,
नया साल लाए तुम्हारे लिए खुशियों की बहार,
और हम दोस्त यूँ ही कहते रहें – “चल अब बता पार्टी कब है यार?”

यारों के बिना न्यू ईयर का मज़ा अधूरा लगता है,
सेल्फी भी फीकी और केक भी फिका लगता है,
इस साल भी बस इतनी दुआ है मेरे दोस्त,
जहाँ भी रहो खुश रहो, पर हमें भूलना मत – बुरा लगता है!

दोस्ती तेरी लाइफ का सबसे प्यारा हिस्सा है,
रोना आ भी जाए तो तू ही हँसा देता है,
नया साल आए तो बस इतना याद रखना,
दोस्त बदल जाएँ तो बदल जाना… पर हमको मत बदलना!

हार्ट टचिंग लाइन – Happy New Year 2026 Hindi Shayari

पुराने ग़मों को यहीं छोड़कर मुस्कुराना सीखो,
टूटे रिश्तों से ऊपर उठकर खुद को फिर से पाना सीखो,
नया साल आया है खुलकर जी लो जिंदगी,
हर पल को अपने दिल से लगाना सीखो।

नया साल नई उम्मीदों की सौगात लाया है,
थकी हुई आंखों में फिर से ख्वाब सजाया है,
जो खोया उसे भूलकर आगे बढ़ो,
रब ने तुम्हारे लिए बेहतर ही लिखा है।

कुछ बातें कह नहीं पाए, दिल में ही रह गईं,
कुछ यादें मुस्कान बनकर आँखों में रह गईं,
नए साल में बस इतना साथ निभाना,
जो दिल में हो… वो लफ़्ज़ों तक ले आना।

जिसको खोकर भी तुम मुस्कुराए, वही पक्का तुम्हारा था,
जिसने आँसू देखकर भी मुड़कर ना देखा, वो किस काम का सहारा था,
नया साल सिखाता है इतनी सी बात,
खुद से बढ़कर कोई नहीं… ये सबसे बड़ा किनारा था।

नए साल में किसी को रुलाना मत,
अपनों को दर्द देकर खुद मुस्कुराना मत,
जो चले गए उन्हें किस्मत समझकर छोड़ दो,
पर जो साथ हैं… उन्हें खोना मत।

किस्मत बदले ना बदले, नज़रिया बदलना सीखो,
टूटकर भी हँसना और संभलना सीखो,
नया साल आए तो बस इतना याद रखना,
हर अंधेरे के बाद उजाला मिलना पक्का होता है

नए साल की ठंडी हवा एक पैगाम लाती है,
थके दिल को आराम और सुकून दिलाती है,
बीते साल के जख्मों को पीछे छोड़ दो,
आने वाला कल नई रोशनी दिखाती है।

कुछ रिश्ते दूर होकर भी दिल के पास रहते हैं,
कुछ लोग पास रहकर भी खास नहीं रहते हैं,
नए साल में पहचानना सीखो इन चेहरों को,
जो चुपचाप तुम्हारे लिए रोते हैं… वही अपने होते हैं।

जो टूट गया उसे जोड़ना जरूरी नहीं,
जो चला गया उसे रोकना जरूरी नहीं,
नए साल में खुद से एक वादा करो,
खुद को छोड़कर किसी के पीछे रोना जरूरी नहीं।

कभी खुद को भी गले लगा लिया करो,
बिना वजह भी हँस लिया करो,
नया साल आया है, थोड़े स्वार्थी बनो,
सबको खुश करते-करते खुद को मत भूल जाया करो।

Sweety
Sweety
Sweety BeautifulIdeas.in की एक सच्ची ऑल-राउंडर हैं! 💫 कंटेंट क्रिएशन में 3+ साल के अनुभव के साथ, उन्हें ब्यूटी टिप्स और होम रेमेडीज़ से लेकर लाइफस्टाइल हैक्स और ट्रेंडिंग आइडियाज़ तक — हर तरह के टॉपिक एक्सप्लोर करना पसंद है। उनका मक़सद बहुत सरल है: ऐसा उपयोगी, प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव कंटेंट लाना, जो आपकी रोज़मर्रा की लाइफ़ को थोड़ा आसान और बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना दे। 🌸 जब वो लिख नहीं रही होती, तब ज़्यादातर आप उन्हें नई आइडियाज़ ढूंढते या DIY ट्रिक्स टेस्ट करते पाएँगे — ताकि वे आपके साथ सिर्फ़ बेस्ट चीज़ें ही शेयर करें! पसंदीदा विषय: ब्यूटी, होम रेमेडीज़, फ़ैशन, लाइफ़स्टाइल
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts