आज के समय में हर स्टूडेंट का एक ही सपना होता है अच्छा पढ़ना, अच्छे अंक लाना और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाना। लेकिन कई बार हम चाहकर भी पढ़ नहीं पाते क्योंकि पढ़ाई के लिए सही वातावरण नहीं मिल पाता। कभी फोन की नोटफकैशन ध्यान भटका देती हैं तो कभी कमरे में शोर होता है। परफेक्ट स्टडी रूम सेटअप केवल मेज़ और कुर्सी लगाने तक नहीं होता। यह एक ऐसी जगह होती है जहाँ बैठते ही स्टूडेंट का दिमाग अपने-आप फोकस मोड में आ जाता है।
जब स्टडी रूम सही तरीके से सेट होता है तो पढ़ाई बोझ नहीं लगती ध्यान एक तरफ रहता है। और समय का सही इस्तेमाल हो पाता है। चाहे आप स्कूल के छात्र हों, कॉलेज के विद्यार्थी हों, या फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हों तो स्टडी रूम आपकी पढ़ाई पर बहुत अच्छा प्रभाव डालता है। साफ-सुथरा स्टडी रूम आपकी पढ़ाई को कई गुना बढ़ा देता है। आज के आर्टिकल में हम बात करने वाले है स्टडी रूम सेटअप आइडियाज़ की जिन्हें हर छात्र आसानी से अपनाकर अपनी पढ़ाई को बेहतर बना सकते है चाहे कमरा छोटा हो या बड़ा,और बजट कम हो या ज्यादा।
सादा और शांत कोर्नर

आजकल के समय में हर स्टूडेंट सफल होना चाहता है। लेकिन सक्सेस सिर्फ ज्यादा पढ़ाई से नहीं आती है। बल्कि सही जगह से भी आती है। एक सादा और शांत पढ़ाई का कोना पढ़ाई में ध्यान और अनुशासन लाने का सबसे आसान तरीका है। जब हम पढ़ाई के लिए एक निश्चित और शांत जगह बना लेते हैं तो हमारा दिमाग भी खुद समझ जाता है की यह जगह सीखने और आगे बढ़ने के लिए है। इधर-उधर की चीजों से ध्यान भटकता नहीं है। और हम एक जगह पर आसानी से ध्यान बनाए रखते है। पढ़ाई का कोना के लिए पूरा कमरा होना जरूरी नहीं है घर का एक छोटा सा कोना भी बहुत होता है। इस तरह का शांति स्टडी कॉर्नर हमारी ज़िंदगी की सक्सेस का हिस्सा होता है।
किताबों से सजा कोर्नर

किताबों से सजा हुआ कोना पढ़ाई के साथ-साथ स्टूडेंट के सपनों की दुनिया भी होता है। जब हम अपनी पसंद और लक्ष्य से जुड़ी किताबों को अपनी आँखों के सामने सजाकर रखते है तो हर दिन वो किताब हम को उत्साहित करती रहती है। जैसे की अलग-अलग सब्जेक्ट की बुक, नोवेल्स हम एक कोना में अच्छे से रख सकते है जिन्हे दिखते ही पढ़ने का मन करे। इस तरह के कोना में बुक रखना इसलिए भी अच्छा है क्योंकि हर बुक अपनी जगह पर होती है तो इससे बुक ढूँढने में समय भी खराब नहीं होता है। किताबों से सजा कोना स्टूडेंट की व्यक्तित्व को मजबूत बनाता है। जब हम रोज किताबों के बीच समय गुज़ारते है तो धीरे-धीरे पढ़ने की आदत और ज्ञान बढ़ जाता है। ऐसे सब कर के हम खुद को हर दिन थोड़ा अलग और बेहतर बना सकते है।
हरियाली से भरा वातावरण

हरियाली से भरा वातावरण पढ़ाई के लिए एक सकारात्मक जगह बनाता है। जहाँ स्टूडेंट खुद को सबसे ज्यादा शांत महसूस करते है। जब स्टडी रूम के आस-पास छोटे पौधे, प्लांट या फिर हरियाली होती है तो ऐसी जगह पर हवा अच्छी होती है। हरियाली आँखों को आराम देती है और लंबे समय तक पढ़ाई करते समय थकान भी महसूस नहीं होती है। इस तरह का वातावरण तनाव को कम करता है और सोचने की शक्ति को मजबूत बना देता है। पौधों से भरा कोना हमारे मन को फ्रेश रखता है और आजकल के सोशल मेडिस की जीवन की वजह से ये तो और भी ज्यादा जरूरी हो गया है। एक छोटा सा पौधों टेबल के कोने पर लागा सकते हो। क्योंकि ऐसे सकारात्मक सेल्फ कंट्रोल होता है। जो पढ़ाई के साथ-साथ ज़िंदगी में भी हर जगह पर काम आता है
समय दिखाने वाली घड़ी

समय दिखाने वाली घड़ी पढ़ाई के कोना का एक छोटा सा और बहुत ही अच्छा हिस्सा होता है। जो कि स्टूडेंट को हर पल समय की कीमत की याद दिलता है। दीवार पर लगी घड़ी या टेबल पर रखी सिम्पल वाच हम को बिना आवाज की डिसप्लिन सिखाती है। जब पढ़ाई के बीच में नजर घड़ी पर पड़ती है तो स्टूडेंट को पता चलता है की कितना समय पढ़ाई में लग चुका है। और कितना अभी बाकी है। इससे टाइम खराब करने की आदत धीरे-धीरे कम होती है। और पढ़ाई को समय के अनुसार तय कर के और ज्यादा अच्छे से किया जा सकता है। घड़ी का होना योजना को आसान बना देता है चाहे वो स्टडी का समय हो या फिर दोहराई का एक मौन और क्लीन डिजाइन वाली घड़ी ध्यान को टूटने से बचाती है। और रूटीन बनाने में मदद करती है।
मॉड्यूलर शेल्फ और बेंच कॉम्बो

मॉडुलर शेल्फ और बेंच कॉम्बो स्टडी स्पेस को मॉडर्न बनाता है। इसमे ज़रूरत के हिसाब से बदला भी जा सकता है। इस तरह के सटेउप में हम अपनी बुक, नोट्स और सामान को अपने तरीके से रख सकते है। मॉडुलर डिजाइन का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि हम को जब भी ब्रेक लेना होता है तो हम शेल्फ या बेंच की सेटिंग को बदलाव कर सकते है। ऐसे बदलाव कर के नया अनुभव भी तैयार किया जा सकता है। यह कॉम्बो स्टूडेंट को प्लैनिंग सिखाता है। ऐसे में हम को चीजों का सही इस्तेमाल करना आता है। .
लकड़ी के फिनिश वाला स्टडी सेटअप

लकड़ी के फिनिश वाला स्टडी सेटअप ऐसा होता है जो स्टूडेंट की पढ़ाई को अच्छा बना देता है। आपके पास मजबूत लकड़ी का मेज होना चाहिए जिसमे आप अपनी किताबें और कॉपियाँ रख सकें। मेज पर एक छोटा सा पुस्तक स्टैन्ड भी लगाया जा सकता जिसमे रोज पढ़ने वाली किताब खुली रहे और बार बार उसके लिए उठना ना पड़े। लकड़ी के फिनिश के साथ छोटे-छोटे दराज भी होने चाहिए जहाँ पर आप एक जगह पर पेन, पेंसिल, रबर, मार्कर, जैसा सामान रख सकें। इससे आपको पढ़ाई के समय पर जरूरी चीजे आसानी से मिल जाती है और ऐसे में ध्यान भी नहीं भटकता है। बैठने के लिए बेच या कुर्सी भी लकड़ी की ही हो जिसमे पीठ को आराम मिले और लंबी पढ़ाई के समय पर शरीर थका हुआ न लगे। ऐसे अनुशासन के साथ आप अपनी पढ़ाई को मजबूत बना सकते है।
सही लाइटिंग वाला सेटअप

सही लाइटिंग वाला स्टडी सेटअप पढ़ाई के लिए सबसे जरूरी चीज है क्योंकि अच्छी रोशनी के बिना ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है। आप अपनी मेज के ऊपर एक ब्राइट लैम्प रख सकते है। जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से ऊपर या नीचे कर सकते है। अगर हो सके तो आप अपने स्टडी कॉर्नर को खिड़की के पास रखें जहाँ दिन के समय प्राकृतिक रोशनी आती रहे क्योंकि प्राकृतिक रोशनी से आँखों पर कम दबाव पड़ता है। रात को पढ़ाई करते समय सॉफ्ट व्हाइट या वॉर्म लैम्प का उपयोग करना चाहिए जिससे पढ़ाई के दौरान थकान कम लगे और पढ़ाई अच्छे से होती रहे इस तरह के सही लाइटिंग वाला सेटअप पढ़ाई के लिए स्ट्रेस को कम करता है मन को शांत रखता है और पढ़ाई करने में पढ़ने का फ़्लो अच्छे से बना रहता है।
क्रिएटिव लर्निंग वर्कस्पेस

क्रीऐटिवटी लर्निंग स्पेस ऐसा होना चाहिए जहाँ सीखने के साथ-साथ नए विचार भी आ सकें। इस तरह की जगह पर पढ़ाई के साथ-साथ लिखने और सोचने की भी पर्याप्त जगह होनी चाहिए। ऐसे में दीवार पर एक खाली बोर्ड या कागज़ लगाया जा सकता है, जहाँ अच्छे विचार, या महत्वपूर्ण बिंदु लिखे जा सकें। और ऐसे स्थान पर बिना किसी रोक-टोक के अपना काम किया जा सकता है। ऐसे वर्क स्पेस में अलग-अलग प्रकार के लेयरिंग समान रखा जा सकता है। जैसे की रंगीन पेन, हाइलाइटर, स्टिकी नोट्स रख सकते है। क्रीऐटिवटी लर्निंग स्पेस बनाना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि कभी लिखने का मन होता है, कभी पढ़ने का और कभी योजना बनाने का, तो ये सभी काम हम अपनी जगह पर कर सकते हैं। इस तरह की जगह केवल याद करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि सोचने, समझने और नए तरीकों से सीखने के लिए तैयार की जाती है।
स्टोरेज की जगह

स्टॉरिज वाली पढ़ाई की जगह इस तरह की बनाई जा सकी है। यहा पर कम जगह में ज्यादा समान सही तरीके से रखा जा सके। मेज के नीचे बड़े दराज बनवाए जा सकते है जहाँ कॉपियाँ, रजिस्टर और पढ़ाई का एक्स्ट्रा समान आसानी से रखा जा सके। दीवार पर ऊपर की तरफ लंबी शेल्फ लगाई जा सकती जिसमे कम इस्तेमाल होने वाली पुस्तकें और फाइल रखी जा सकती है। दराज़ और शेल्फ पर नाम या छोटी पहचान वाली पर्ची लगाई जा सकती है, जिससे सामान ढूँढने में समय खराब न हो। इस तरह का स्टॉरिज पढ़ाई की जगह को खुला और साफ रखता है। जब हर चीज की अपनी जगह होती तो पढ़ाई के समय इधर-उधर देखने की आदत कम हो जाती है। जिससे पढ़ाई का माहौल बेहतर बना रहता है।
ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दीवार

ट्रॉफी और सर्टिफिकेट को दीवार पर लगाना पढ़ाई की जगह को एक पहचान और सम्मान का रूप देता है। सर्टिफिकेट को सही आकार के फ्रेम में लगाकर दीवार पर सीधी लाइन या ब्लॉक के रूप में सजाया जा सकता है। जिससे वो साफ और सुंदर दिखाई दें। इस तरह की व्यवस्था पढ़ाई के कमरे को व्यवस्थित रखती है और उपलब्धियों को बिना बिखरे हुए दर्शाती है। ट्रॉफी और सर्टिफिकेट को अलग-अलग वर्ष, प्रतियोगिता या उपलब्धि के अनुसार सजाया जा सकता है। ताकि देखने वाला को साफ नजर आए। दीवार पर रखी ये चीज़ें सिर्फ यादें नहीं होतीं, बल्कि रोज़ यह याद दिलाती हैं कि मेहनत का फल भी मिलता है। जिसे स्टूडेंट अपने लक्ष्य के लिए और ज्यादा लगन से मेहनत करता है।
खिड़की के पास वर्क डेस्क

खिड़की के पास वर्क डेस्क रखने से पढ़ाई और काम दोनों के लिए एक खुला और सुखद अनुभव मिलता है। ऐसी जगह पर डेस्क रखने से दिन के समय प्राकृतिक रोशनी सीधे मिलती है। जिससे लिखने और पढ़ने में आसानी होती है। खिड़की के बाहर का दृश्य आँखों को आराम देता है। जो लगतार काम के बीच मन को हल्का करने में मदद करता है डेस्क को इस तरह रखना चाहिए की बाहर का नजारा भी दिखाई दे। खिड़की के पास रखा डेस्क छोटी-सी जगह में भी अच्छी तरह काम कर सकता है। खिड़की के पास पर्दा लगाकर रोशनी को अपनी जरूरत के अनुसार कम ज्यादा भी किया जा सकता है। इस तरह दिन हो या रात ये दोनों के लिए उपयोगी होता है।
