Best Hostel Room Decoration Ideas for Students (Easy & Affordable)

हॉस्टल के रूम को सजाना बच्चों के लिए खास क्यों होता है? ऐसा इसलिए क्योंकि वो उनका दूसरा घर होता है। जहाँ पर वो अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने दोस्तों की यादों और सपनों को भी सजाते है। सुंदर और रंग-बिरंगी सजवाट से मन भी खुश रहता है। और फिर अपना कमरा अपना सा लगने लगता है। कमरे को सजावट करने से बच्चों के अंदर क्रीऐटिवटी बढ़ती है और उन्हे साफ-सुथरा और व्यवस्थित रहना भी सिखाती है। आज के इस आर्टिकल में आपको कम खर्चे में आसान और सुंदर सजवाट आइडियास बताए जाएँगे जिससे कि हॉस्टल का कमरा प्यार और सपनों का घर बन सकें।

हॉस्टल कमरे की सजवाट बच्चों के जीवन में अनुसाशन और जिम्मेदारी का भाव भी पैदा करती है। क्योंकि जब बच्चा अपने कमरे को खुद सजाता है तो उसकी सफाई करने की आदत भी बन जाती है। सजवाट के जरिए बच्चे नए-नए आइडियास भी सोच सकते है। हॉस्टल का वातावरण जब सुंदर होता है तो बच्चों का मन पढ़ाई के साथ-साथ और भी ऐक्टिविटी में ध्यान आराम से लग जाता है।

छोटी लाइट से रूम को ब्राइट बनाना

हॉस्टल रूम को छोटी लाइट से सजना बहुत ही आसान होता है। आप अपने कमरे में फाइरी लाइट को दीवार के कॉर्नर पर लगा सकते है या फिर बेड के ऊपर डिजाइन बना सकते है। जिससे की रूम चमकने लगता है। आप अपने स्टडी टेबल के पास सॉफ्ट लाइट भी लागा सकते है ताकि आप लोगों की पढ़ाई भी अच्छी हो और आँखों को भी कोई समस्या नहीं हो

पर्दे के पीछे लाइट लगाने से रूम बहुत सुंदर लगता है रूम में अलग ही गलो आता है। और आप अपने रूम के लिए स्टार, हार्ट या लेटर की शैप मे भी लाइट लागा सकते है। जिससे की आपका हॉस्टल रूम सिम्पल होते हुए भी एक खुशी वाली जगह बन जाती है। छोटी लाइट से हॉस्टल रूम को सपनों जैसा और सुंदर बनाया जा सकता है।

अपने हाथ से बानए गए वॉल हैंगगिंग लगाना

अपने हाथ से बनाए गए वॉल हैंगगिंग हॉस्टल रूम में लगा सकते है। जिसे की रूम का लुक सुंदर और खास बन जाता है। आप कलर पेपर, कार्डबोर्ड, वुल, बटन या पुरानी चीजों से आसान वॉल हैंगगिंग बना सकते है। आप फ्लाउअर, चाँद या अपना नाम लिखकर भी डिजाइन बना सकते है।

वॉल हैंगगिंग को बेड के पास, खिड़की के पास या स्टडी के टेबल के ऊपर भी लगया जा सकता है। ऐसे वाल हैंगगिंग लगाने से रूम नया लगता है। जब हम अपने हाथ से बानई हुई चीजे लगते है तो रूम और भी ज्यादा प्यारा लगता है। इससे क्रीऐटिवटी बढ़ती है। और समय भी अच्छे से निकल जाता है। इसस तरह की सिम्पल चीजों से आप अपने हॉस्टल रूम रंगीन बना सकते है।

कंडेल स्टैन्ड बनाना

कंडेल स्टैन्ड को लगाने के बाद हॉस्टल रूम शांत सा लगाने लगता है। आप सिम्पल ग्लास या रंगीन कंडेल स्टैन्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हो जो रूम को सुंदर लुक देते है। स्टडी टेबल या खिड़की के पास कंडेल स्टैन्ड रखने से रूम साफ दिखता है। आप इलेक्ट्रिक वाली या बैटरी वाली कंडेल स्टैन्ड का इस्तेमाल कर सकते है। जो बिल्कुल सैफ भी होती है। कंडेल स्टैन्ड पर छोटे फ्लाउअर या रंगीन स्टोन रख कर और भी अच्छा डिजाइन बनाया जा सकता है।

खुद के लिखे कोट्स लगाना

खुद के लिखे कोट्स हॉस्टल रूम को सकारात्मक बना देते है। आप अपनी पसंद के शब्द जैसे की मेहनत करना, हेमशा स्माइल रखो, सपने पूरे होंगे ऐसे लिख कर रंगीन पेपर पर सजा सकते हो इन कोट्स को दीवार पर लगया जा सकता है जब भी आप उन्हे देखोगे तो मोटवैशन महसूस होता है और मूड भी फ्रेश हो जाता है। आप अलग-अलग कलर और डिजाइन मे कोट्स लिख सकते है ताकि रूम और भी सुंदर लगे। इससे आपकी सोच पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।

अपनी फॅमिली और दोस्तों की फोटो लगाना

अपनी फॅमिली और दोस्तों की फोटो लगाने से हॉस्टल रूम घर जैसे लगने लगता है। आप फोटो को दीवार पर लाइन में लगा सकता है या फिर अलग-अलग स्टाइल में भी लगा सकता है। जब भी आप अपनी फॅमिली और दोस्तों की फोटो देखते है है तो पुरानी यादें याद आती है। और मन को भी खुशी मिलती है। इससे अकेलापन कम महसूस होता है। आप अपनी पिकनिक और स्कूल के फन मोमेंट्स वाली फोटो को एक खास कॉर्नर में लगा सकते है। ये सजवाट रूम को एक अलग ही फ़ील देती है।

बेड के पास अपनी पसंद की चीजे रखना

बेड के पास अपनी पसंद की चीजें रखने से हॉस्टल रूम ज्यादा आरामदायक और सुंदर लगने लगता है आप अपनी पसंद की बुक टेडी सॉफ्ट खिलौने या अपनी बेड की साइड टेबल पर रख सकते हो। घड़ी या अलराम क्लाक भी रख सकते है जो कि आपके सही समय पर सोने उठने और काम करने में मदद करती है। अगर आपको ड्रॉइंग पसंद है तो आप अपनी पेंसिल बॉक्स या डायरी भी पास में रख सकते है। जब अपनी पसंद की चीजे पास होती है तो नींद भी अच्छी आती है और मन को भी शांति मिलती है।

खिड़की के पास पौधे रखना

खिड़की के पास पौधे लगाने से हॉस्टल रूम फ्रेश और हर-भर रहता है। सुबह के समय पर जब सन्लाइट पौधों पर पड़ती है तो रूम में नैच्रल रोशनी और अच्छी हवा आती है। आप छोटे पौधे लगता सकते है और ऐसा करने से साथ में पौधों को पानी देने की भी अच्छी आदत बन जाती है। ये सजवाट सुंदर होने के साथ-साथ रूम को हेल्थी बना देती है।

बोतल से फ्लाउअर पोट बनाना

बोतल से बनाया गया फूलदान कमरे को रंगीन और आकर्षक बना देता है। आप प्लास्टिक बोतल को काट कर उसमे मिट्टी भर कर छोटा सा पौधा भी लगा सकते और उसे खिड़की या स्टडी टेबल के पास भी रख सकतेहै। बोतल को पैंट करके या डिजाइन बना कर डेकरैशन को और भी अच्छा बनाया जा सकता है। ये आइडियास सस्ता भी है और इसे रूम का लुक भी बदल जाता है।

इसे कमरे में प्राकृतिक और ताजगी भरा माहौल बन जाता है। छोटे पौधे ऑक्सीजन भी बढ़ाते हैं, इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। और बोतल का इस्तेमाल भी अच्छा होता है। बोतल को अलग-अलग आकार और रंग से पेंट करके क्रिएटिव लुक दिया जा सकता है। आप बोतल पर ड्रॉइंग, स्टिकर या रिबन लगा सकते हैं इस तरह के छोटे-छोटे बदलाव से हॉस्टल रूम का लुक बहुत बदल जाता है।

लाइट कलर के पर्दे लगाना

लाइट कलर के पर्दे लगाने से रूम ज्यादा साफ और खुला हुआ लगता है। सुबह की धूप पर्दे से अंदर आकार रूम को चमकीला बना देती है। हल्के रंग के पर्दे देखने में सुंदर भी लगते है। लाइट कलर के पर्दे से रूम में सकारात्मक ऊर्जा आती है। लाइट शैड के पर्दे रूम को एक अलग से स्टाइलिश सा बना देते है। इन पर्दे पर धूल भी कम दिखती है ऐसे पर्दे से रूम में नैच्रल लाइट और सजावट दोनों मैच हो जाती है।

किताबों को सुंदर तरीके से रखना

किताबों को सुंदर तरीके से रखने से हॉस्टल रूम साफ और अच्छा लगता है बुक को साइज़ या सब्जेक्ट के हिस्साब से लाइन में रखना चाहिए ताकि बुक ढूँढने में समस्या नहीं हो और बुक आसानी से मिल सकें स्टडी टेबल पर सिर्फ और सिर्फ जरूरी किताबें रखनी चाहिए जिससे जगह साफ रहे बुक स्टैन्ड का इस्तेमाल करके बुक को ठीक तरीके से सजाया जा सकता है। जब किताबें सही जगह पर रखी होती है तो पढ़ाई करने का मन भी करता है और ऐसे बुक रखने से रूम भी साफ दिखता है।

Tannu
Tannu
Tannu से मिलिए — हमारी उत्साही Self-Improvement और Motivation राइटर! ✨ 1 साल के लेखन अनुभव के साथ, उनका मानना है कि छोटा सा पॉज़िटिव बदलाव भी ज़िंदगी में बड़ा असर ला सकता है। उन्हें लोगों को मोटिवेट करना, कॉन्फिडेंस बढ़ाना और आसान लेकिन असरदार टिप्स के ज़रिए उनकी लाइफ़स्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करना पसंद है। उनका कंटेंट एक दोस्त की तरह साथ देता है — जो हमेशा आपको आपकी बेस्ट वर्ज़न बनने के लिए प्रेरित करता रहता है। 💪🌟 पसंदीदा विषय: Self-Growth, Mindset, Healthy Habits, Motivation
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts