HomeGift Ideas & ShoppingBirthday Gift Ideas...

Birthday Gift Ideas for 8–9 Year Old Girls That They’ll Love

बर्थ्डै हर बच्चे के लिए बहुत ही खास दिन होता है। 8-9 साल की लड़कियां इस उम्र में ज्यादा क्रिएटिव, इमैजनटिव वाली होती है। उन्हे रंग-बिरंगी चीजे, कहानियाँ, खिलौने और नए नए गेम बहुत पसंद आते है। इसलिए उनके लिए गिफ्ट देखना भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। गिफ्ट ऐसा होने चाहिए जो उनके लिए मस्ती भरा भी हो और उनके जीवन में काम भी आए।

आज के समय में माता-पिता और रिश्तेदार चाहते है की बच्चों को ऐसे गिफ्ट दिए जाए जिसे वो कुछ सीख भी सकें। तो आज की इस आर्टिकल में हम 8-9 साल की लड़कियों के लिए कुछ बेस्ट ब्रीथड़े गिफ्ट आइडियास के बारे में बात करने वाले है।

टेडी बीयर

8-9 साल की बेबी गर्ल्स के लिए टेडी एक बहुत ही प्यार और अच्छा गिफ्ट होता है। टेडी बीयर मुलायम और फूला हुआ होता है जो बच्चों को बहुत पसंद आता है और वे इंसानों की तरह टेडी बीयर को भी अपना दोस्त समझ लेते हैं। टेडी बीयर के साथ चॉकलेट भी दी जा सकती है जिससे की गिफ्ट और भी सुंदर लगता है। आजकल तो म्यूज़िकल और कार्टून स्टाइल टेडी बीयर भी मिलते है जो बच्चों को खुश कर देते है। ऐसे गिफ्ट देने से बच्चों को खुशी भी मिलता है।

कहानियों वाली बुक देना

जन्मदिन पर कहानियों वाली बुक देना एक बहुत ही अच्छा और उपयोग करने वाला गिफ्ट होता है। क्योंकि कहानियों की किताब से बच्चों की सोचने की क्षमता बढ़ती है। और नई-नई बातें भी सीखने को मिलती हैं। जब कहानी पढ़ी और सुनी जाती है, तो पढ़ने की आदत भी अच्छी बन जाती है। कहानियों में अच्छे विचार, प्यार, दोस्ती और ईमानदारी जैसे बातें मिलती हा जो कि बच्चों को सही रास्ता दिखाती हैं। इस तरह की कहानियों वाली किताब सिर्फ एक गिफ्ट ही नहीं होती है बल्कि बच्चों के भविष्य के लिए भी एक अच्छी शुरुआत होती है।

आर्ट और क्राफ्ट बॉक्स गिफ्ट

आर्ट और क्राफ्ट बॉक्स बच्चों के लिए अच्छा गिफ्ट होता है। क्योंकि इसमे ऐसे समान होते है जिसमे बच्चे अपनी सोच का इस्तेमाल कर के नई नई चीजों को बना सकें। इस तरह के बॉक्स में रंग, स्केच, पेन, क्रेयॉन, स्टिकर, कलर, और अलग तरह के क्राफ्ट आइटम भी होते है। जब बच्चा अपने हाथों से कोई क्राफ्ट आइटम बनाता तो उसे अपने आप ओर गर्व महसूस होता है। ऐसे में बच्चों का मन लागा रहता है। और ऐसे में बच्चे टीवी फोन से दूर रहकर अपने जीवन में कुछ नया सीखते है।

पज़ल गेम सेट

पज़ल गेम सेट बच्चों के लिए एक मजेदार और स्मार्ट गिफ्ट होता है। पज़ल खेलने से बच्चे सोचना सीखते हैं और हर पीस को सही जगह पर लगाने की कोशिश करते हैं। इससे उनमें धैर्य बढ़ता है और एक ही चीज पर ध्यान लगाने की क्षमता मजबूत होती है। जब बच्चे पज़ल पूरा कर लेते है तो उनको बहुत ही खुशी मिलती है। पज़ल गेम अपने परिवार या दोस्तों के के साथ भी खेले आ सकते है। ऐसे गिफ्ट खेलने के साथ-साथ दिमाग को सक्रिय रखने का भी अच्छा जरिया होता है।

लूडो,शतरंज कैरम सभी मिलकर खेल सकें

लूडो और शतरंज जैसे खेल बच्चों के जन्मदिन के लिए बहुत अच्छे गिफ्ट होते हैं क्योंकि इन्हें हम सब मिलकर खेल सकते हैं। इन खेलों को खेलते वक़्त बच्चे मजे करने के साथ-साथ सोचना, योजना बनाना और सही फैसला लेना भी सीखते है जब पूरा परिवार या दोस्तों के साथ बैठकर लूडो या शांतरंज खेलेते है तो घर का माहौल खुशी से भर जाता है। ऐसे खेल बच्चों को फोन से दूर रखते है और उन्हें असली मज़े का अनुभव देते हैं। इसलिए लूडो , शतरंज को बर्थ्डै गिफ्ट के रूप में देना स्मार्ट आइडियास माना जाता है।

म्यूजिक गिफ्ट आइडियास-गिटार

अगर आप 8–9 साल की बच्ची के लिए जन्मदिन का गिफ्ट लेना चाहते हैं और उसे संगीत पसंद है तो संगीतमय गिफ्ट एक बहुत अच्छा विकल्प है। संगीत गिफ्ट से बच्चों की रचनात्मकता बढ़ती है। आप गिफ्ट के रूप में छोटे गिटार, यूकुलेले, मिनी कीबोर्ड या हारमोनियम जैसी चीजे दे सकते हो। इसके आलवा आप उनको माइक्रोफोन, संगीत गतिविधि किताबे भी दे सकते है। ऐसे गिफ्ट बच्ची को नया कुछ सीखने के लिए प्रेरित करते है और उनको खुशी भी देते है।

साइकिल गिफ्ट करना

अगर आप छोटी बच्ची के जन्मदिन पर गिफ्ट देना चाहते हैं तो साइकिल एक बहुत अच्छा उपहार है। साइकिल से बच्ची को आउट्डोर खेलने का मौका मिलता है और उसकी फिट्नस और बैलन्स भी मजबूत रहता है और वो अपने दोस्तों के साथ पार्क या कोलोन में साइकिल चलाकर मजे भी कर सकती है। साइकिल ऐसे दे जिसमे सैफ्टी के लिए बेल, ट्रैनिंग व्हील्स और टोकरी हो ताकि बच्ची सुरक्षित तरीके से साइकिल चला सकें और जीवन में मजे कर सकें।

कार्टून टॉय सेट

अगर आप लड़कियों के लिए जन्मदिन का गिफ्ट ढूंढ रहे हैं और उन्हें कार्टून पसंद हैं, तो कार्टून टॉय सेट एक बहुत अच्छा और रोमांचक विकल्प है। आप ऐसे टॉय सेट चुन सकते हैं जिनमें उनके पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर हों, जैसे डिज़्नी, बार्बी, पेप्पा पिग और किटी जैसे कार्टून कैरिक्टर हो सकते है। कार्टून टॉय सेट में अक्सर छोटे फिगर होते है जिसमे बच्चे अपनी कल्पना से नई स्टोरी और गेम बना सकते है। इस तरह के गिफ्ट बच्चों को खास महसूस कराते हैं और उनके लिए गिफ्ट को और भी यादगार बना देते हैं।

बैडमिंटन रैकिट सेट

आज के समय में बच्चों को फोन और टीवी से थोड़ा दूर रखना जरूरी है, इसलिए बैडमिंटन रैकेट सेट एक स्मार्ट और उपयोगी जन्मदिन का गिफ्ट बन सकता है। इस गिफ्ट के ज़रिए बच्चे रोज थोड़ा समय खेलने के लिए बाहर निकलेंगे, जिससे उनका शरीर सक्रिय रहेगा और मन भी तरोताज़ा रहेगा। बैडमिंटन खेलने से अनुशासन, धैर्य और टीमवर्क सीखने को मिलता है। आप उसे सॉफ्ट ग्रिप वाले और हल्के वैट के रैकिट दे सकते है यह गिफ्ट खिलौने के साथ-साथ स्वस्थ आदत की शुरुआत बन सकता है।

हेल्थी रहने के लिए स्कैटिंग गिफ्ट आइडियास

आज के समय में बच्चों के लिए सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि शारीरक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों जरूरी होते है। इसलिए स्कैटिंग को गिफ्ट के रूप में देना एक बहुत ही अच्छा और फायदेमंद विक्लप है स्कैटिंग से बच्चों का शरीर सक्रिय रहता है और उनकी मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। अब बच्चा रोज थोड़ा समय स्कैटिंग करगा तो उसकी ऊर्जा भी सकरात्मक होगी। आप उसे एडजस्टेबल साइज वाले रोलर स्केट्स के साथ हेलमेट, नी पैड्स और एल्बो गार्ड्स भी दे सकते हैं। ताकि वह बिना डर के स्केटिंग सीख सके। यह गिफ्ट स्वस्थ जीवनशैली के लिए बहुत ही अच्छा है। ऐसे ग

Tannu
Tannu
Tannu से मिलिए — हमारी उत्साही Self-Improvement और Motivation राइटर! ✨ 1 साल के लेखन अनुभव के साथ, उनका मानना है कि छोटा सा पॉज़िटिव बदलाव भी ज़िंदगी में बड़ा असर ला सकता है। उन्हें लोगों को मोटिवेट करना, कॉन्फिडेंस बढ़ाना और आसान लेकिन असरदार टिप्स के ज़रिए उनकी लाइफ़स्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करना पसंद है। उनका कंटेंट एक दोस्त की तरह साथ देता है — जो हमेशा आपको आपकी बेस्ट वर्ज़न बनने के लिए प्रेरित करता रहता है। 💪🌟 पसंदीदा विषय: Self-Growth, Mindset, Healthy Habits, Motivation
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts