बुद्ध पूर्णिमा का ये पावन त्योहार वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और बाद में इसी दिन उन्हें ज्ञान प्राप्त भी हुआ था।
लोग बुद्ध पूर्णिमा को क्यूँ मनाते है?
बुद्ध पूर्णिमा इसलिए मनाई जाती है ताकि लोग भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को याद करें और उन्हें अपने जीवन में अपनाएं। यह दिन हमें यह सिखाता है, कि इंसान शांति, अहिंसा, करुणा और सच्चाई के रास्ते पर चलकर एक बेहतर जीवन जी सकता है।
भगवान बुद्ध की कहानी

गौतम बुद्ध का जन्म लगभग 563 ईसा पूर्व लुंबिनी (नेपाल) में हुआ था। उनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। वे एक राजकुमार थे। उन्हें महलो में हर वो सुख सुविधा दी गयी जो एक राजा को मिलनी चाहिए। लेकिन एक बार सिद्धार्थ जब महल से बाहर निकले तो उन्होंने कुछ ऐसा देखा जिससे उनकी ज़िंदगी पूरी तरह काया पलट हो गयी।
उन्होंने बाहर बुढ़ापा, बीमारी और मृत्यु देखी। इन सच्चाइयों ने उन्हें गहराई से सोचने पर मजबूर कर दिया कि जीवन में दुख क्यों है और इसका समाधान क्या है। इसी सवाल का जवाब खोजने के लिए उन्होंने राज-पाठ और सुख-सुविधाएं सब कुछ छोड़ दिया। फिर उन्होंने महलो से निकलकर कई सालो तक कठिन तपस्या की जिसके कारण उन्हें बोधगया में एक पीपल के पेड़ (बोधि वृक्ष) के नीचे उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ। तभी से वे बुद्ध यानी “जागृत” कहलाने लगे।
इसके बाद भगवान बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, सत्य, करुणा और मध्यम मार्ग का संदेश दिया। उन्होंने अपने ज्ञान से लोगों को बताया की इंसान सही रास्ते पर चल कर भी अपने दुखो से मुक्ति पा सकता है
गौतम महात्मा बुद्ध के उपदेश
- अहिंसा
- मध्यम मार्ग
- इच्छाओं पर नियंत्रण
- सत्य और ईमानदारी
- मन की शांति
- कर्म का महत्व
- करुणा और प्रेम
यह त्योहार कैसे मनाया जाता है?

इस दिन को बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। लोग इस दिन बुद्ध मंदिरो में जाकर गौतम बुद्ध की पूजा करते है। उनकी मूर्ति के सामने दीप जलाते है और उन्हें फूल अर्पित करते है। साथ ही उनके बताए गए उपदेशों को भी सच्चे दिल से याद करते है। इस दिन लोग बुद्ध मंदिर में जाकर ध्यान लगाते है, और सुख, शांति और समृधि की प्रार्थना करते हैं।
इस दिन लोग ग़रीबों को खाना खिलाना और दान पुण्य करना बड़ा हाई शुभ माना जाता है। इस दिन कई जगहों पर प्रवचन, जुलूस और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं।
बुद्ध पूर्णिमा पर प्रेरणादायक विचार और शुभकामनाएं

बुद्ध पूर्णिमा की पावन बेला में,
आपके जीवन में शांति और सुकून बना रहे,
ढेरों शुभकामनाएं।
भगवान बुद्ध का आशीर्वाद
आपके जीवन को खुशियों और ज्ञान से भर दे,
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
इस पवित्र दिन पर
आपके जीवन में सकारात्मकता और शांति आए,
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा।
बुद्ध पूर्णिमा का ये शुभ दिन
आपके जीवन में नई रोशनी लेकर आए।

ज्ञान और करुणा की राह पर
आप हमेशा आगे बढ़ते रहें,
बुद्ध पूर्णिमा मुबारक।
आपका जीवन
शांति, प्रेम और खुशियों से भर जाए,
यही कामना है।
भगवान बुद्ध की कृपा से
आपके सभी दुख दूर हों
और जीवन सुखमय बने।
इस खास दिन पर
आपको सुकून और खुशियों का आशीर्वाद मिले।

बुद्ध पूर्णिमा की रोशनी
आपके जीवन को उज्जवल बना दे।
हर दिन आपके जीवन में
शांति और संतुलन बना रहे,
यही शुभकामना है।
आपके जीवन में
ज्ञान की रोशनी हमेशा बनी रहे,
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा।
इस पावन अवसर पर
आपको सुख, शांति और सफलता मिले।
भगवान बुद्ध का संदेश
आपके जीवन को बेहतर बनाए,
यही दुआ है।

आपके हर दिन में
खुशियां और सुकून बना रहे,
बुद्ध पूर्णिमा की बधाई।
इस बुद्ध पूर्णिमा पर
आपके मन को शांति और दिल को खुशी मिले।
आपका जीवन
सरल, शांत और खुशहाल बने,
यही कामना है।
भगवान बुद्ध की कृपा
हमेशा आप पर बनी रहे,
शुभ बुद्ध पूर्णिमा।
आपके जीवन में
हर पल खुशी और सकारात्मकता बनी रहे।
इस शुभ दिन पर
आपको नई उम्मीद और नई ऊर्जा मिले।

बुद्ध पूर्णिमा की ये शुभ बेला
आपके जीवन में सुख और समृद्धि लाए।
