अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन अपने सादगी, स्टाइल और एलिगेंस के लिए पहचानी जाती है। इस तरह की मेहंदी लगाने के लिए बड़े-बड़े फ्लोरल पैटर्न, बेल स्टाइल और साथ में ख़ाली जगह का ख़ूबसूरती के साथ इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ये मेहंदी डिज़ाइन इतना खूबसूरत और शानदार दिखायी पड़ता है। ये मेहंदी डिज़ाइन हाथों को मॉडर्न और आकर्षक लुक देता है। यही कारण है कि अरेबिक मेहंदी हर मौके के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट मानी जाती है फिर चाहे शादी हो, फेस्टिवल हो या कोई खास फंक्शन।
अगर आप कम समय में एक स्टाइलिश और यूनिक मेहंदी लुक पाना चाहती हैं, तो अरेबिक डिज़ाइन्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। अरेबिक मेहंदी उन लोगों के द्वारा बेहद पसंद की जाती है, जो सिंपल लेकिन स्टाइलिश मेहंदी लगवाना पसंद करते है। इन डिज़ाइन्स की खासियत उनकी फ्लोइंग पैटर्न्स और बोल्ड स्ट्रोक्स होते हैं, जो हाथों पर बहुत ही ग्रेसफुल दिखाई देते हैं। ये मेहंदी डिज़ाइन हर अकेज़न के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट है, क्यूँकि कम भरे हुए डिज़ाइन होने की वजह से ये जल्दी भी लग जाती हैं और उतने ही जल्दी खूबसूरती से उभरकर भी आती हैं।




















