कॉलेज के दिन हर लड़की के लिए एक नया अनुभव होता है, जहाँ हम अपनी पहचान, स्टाइल और पर्सनैलिटी को धीरे-धीरे सबके सामने लेकर आते हैं। ऐसे में खुशबू भी हमारी स्टाइल का हिस्सा है, क्योंकि एक सुगंधित व्यक्ति अपने आसपास के वातावरण में सुकून, मिठास और एक अच्छा प्रभाव फैलाती है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए रोज़ाना यूज परफ्यूम हमेशा हल्का, फ्रेश और सॉफ्ट होना चाहिए, ताकि वो दिन भर के लिए अच्छा लगे और ज़्यादा सुगंध ना हो। आज के समय में बाज़ार में बहुत सारे परफ्यूम हैं, लेकिन सभी हर दिन के इस्तेमाल के लायक नहीं होते हैं। इसलिए ज़रूरी है कि हम अपने बजट, पसंद और स्किन के हिसाब से सही परफ्यूम लें। इस आर्टिकल में हम कॉलेज गर्ल्स के लिए बेस्ट डेली यूज परफ्यूम के बारे में बात करेंगे, जो बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ लॉन्ग-लास्टिंग भी हैं।
लाइट & सॉफ्ट खुशबू वाले परफ्यूम

लड़कियों के लिए लाइट और सॉफ्ट खुशबू वाले परफ्यूम हमेशा बेहतरीन होते हैं। ऐसी फ्रैग्रेंस न ज़्यादा तेज़ होती है और न ही परेशान करती है, बल्कि हल्की-सी मीठी खुशबू देती है, जो आस-पास के लोगों को भी अच्छी लगती है। जब हल्की हवा चलती है, तो ऐसे परफ्यूम की खुशबू धीरे-धीरे फैलती है। रोज़ाना स्कूल, ट्यूशन या कॉलेज जाने के लिए ऐसे परफ्यूम बिल्कुल परफेक्ट होते हैं, क्योंकि ये फ्रेशनेस और सफाई का एहसास कराते हैं। आप चाहें तो एंगेज W2, फॉग सेंट जैसे सॉफ्ट परफ्यूम इस्तेमाल कर सकती हैं। ये परफ्यूम लंबे समय तक रहते हैं और बेस्ट भी होते हैं।
बेस्ट परफ्यूम:
- Engage W2
- Fogg Scent
- Yardley London Lace
- Dove Go Fresh Body Spray (soft & gentle)
फ्रेश हवा और क्लीन फील वाली खुशबू वाले परफ्यूम

फ्रेश हवा जैसे परफ्यूम हर लड़की के लिए एक परफेक्ट चॉइस होते हैं। ऐसी खुशबू से मन फ्रेश महसूस करता है और कॉन्फिडेंस भी बढ़ जाता है। सुबह जब कॉलेज या ऑफिस जाते समय थोड़ा सा परफ्यूम लगाते हैं तो पूरा दिन एक हल्की महक बनी रहती है। ये परफ्यूम बिल्कुल नैचुरल क्लीन फील देते हैं, जैसे सुबह की फ्रेश हवा की तरह। इन परफ्यूम में एक्वा, जैस्मिन, लिली, सिट्रस और व्हाइट मस्क होते हैं जो मिलकर एक क्लासी और सिंपल फ्रैग्रेंस बनाते हैं। गर्मी के समय ये फ्रैग्रेंस और भी ज्यादा फ्रेश फील कराती है।
बेस्ट परफ्यूम:
- Yardley London Morning Dew EDT
- Engage L’amante Aqua
- Skinn by Titan Nude/Sheer (light aqua vibe)
- Miniso Cucumber & Fresh
रोज यूज़ का सॉफ्ट गर्ली वाइब वाले परफ्यूम

हर लड़की के रोज़ाना रूटीन में एक सॉफ्ट और स्वीट परफ्यूम होना चाहिए, जो उसकी पर्सनैलिटी को फ्रेश और प्रिटी बनाए। रोज़ाना यूज के लिए लाइट फ्लोरल और फ्रूटी फ्रैग्रेंस बेस्ट रहती हैं, जो दिन भर नैचुरल और जेंटल फील देती हैं। कॉलेज या ऑफिस जाते समय आप बाथ & बॉडी के फेमस चेरी ब्लॉसम सेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका सॉफ्ट गर्ल टच हर आउटफिट के साथ परफेक्ट लगता है। अगर आपको थोड़ा ट्रेंडी और फन वाइब चाहिए तो बेला वीटा बॉडी मिस्ट बेस्ट चॉइस है। ये स्वीट और एनर्जेटिक दोनों लगता है। ये सभी परफ्यूम रोजाना यूज के लिए बेस्ट हैं, जो हर दिन आपको एक सॉफ्ट, कॉन्फिडेंट और फेमिनिन वाइब देते हैं।
बेस्ट परफ्यूम:
- Bella Vita Organic
- Bath & Body Works – Cherry Blossom
- Bella Vita Body Mist
- Victoria’s Secret Pure Seduction Sheer (soft & girly)
- Plum BodyLovin’ Hawaiian Rumba (fun & tropical)
फूलों की पाउडरी लाइट महक वाले परफ्यूम

फूलों की पाउडरी और लाइट महक वाले परफ्यूम लड़कियों के लिए परफेक्ट चॉइस हैं। ये सॉफ्ट फ्लोरल फ्रैग्रेंस जैसे रोज़, जैस्मिन, लिली और वायलेट उपयुक्त और मस्त फील देती हैं। ये दिनभर वेयर यूज और स्पेशल अवसर दोनों के लिए बेस्ट हैं। लाइट और फ्रेश परफ्यूम ज्यादा ओवर नहीं होते। इसलिए ये सुबह आउटिंग, कॉलेज या ऑफिस, मार्केट या फिर हर जगह के लिए परफेक्ट हैं। इन परफ्यूम की महक ना तो ज्यादा स्ट्रॉन्ग होती है। अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से रोज़ ये सेंट यूज करें और खुशबू को रिस्ट, नेक पर लाइटली लगाएँ। ये परफ्यूम ना सिर्फ आपको फ्रेश फील करवाते हैं, बल्कि आपके कॉन्फिडेंस को भी एन्हांस करते हैं।
बेस्ट परफ्यूम:
- Rose, Jasmine, Lily based scents
- Skinn by Titan Celeste
- Zara Powdery Magnolia
- Yardley English Lavender
बहुत ही सॉफ्ट नाज़ुक सुगंध वाले परफ्यूम

लड़कियों के लिए सॉफ्ट और नाजुक परफ्यूम एक अलग ही आकर्षण देते हैं। फ्लोरल के लिए Jo Malone Peony & Blush Suede है, यह बहुत ही फ्रेश और डेलिकेट है। और फ्रूटी फ्रेश वाइब के लिए Gucci Flora Gorgeous Gardenia और Marc Jacobs Daisy Eau ये फ्रेश लाइट सेंट हैं। इसके अलावा Victor & Rolf Flowerbomb हल्की, बोल्ड और स्वीट फील देता है। और अगर आप हर दिन या कॉलेज के लिए चाहती हैं तो Ariana Grande Cloud, Bath & Body Works Vanilla Sugar इसे एक अलग और क्लासी वाइब मिलती है।
बेस्ट परफ्यूम:
- Jo Malone Peony & Blush Suede
- Gucci Flora Gorgeous Gardenia
- Marc Jacobs Daisy
- Ariana Grande Cloud
- Bath & Body Works Warm Vanilla Sugar
- Zara Femme (budget-friendly soft vanilla-floral)
समुंदर की ठंडी हवा जैसे सॉफ्ट टच वाले परफ्यूम

समुंदर की ठंडी हवा जैसी सॉफ्ट खुशबू वाले सेंट एक क्लीन और फ्रेश फील देते हैं। इन्हें लगाते ही ऐसा महसूस होता है जैसे सुबह के समुंदर के किनारे हल्की सी हवा चेहरे को टच कर रही हो। इन फ्रैग्रेंस में एक्वा, फ्रेश सिट्रस और थोड़े से फ्लोरल नोट्स होते हैं जो बिल्कुल जेंटल और क्लासी महसूस होते हैं। लड़कियों के लिए यह फ्रैग्रेंस डेली यूज में परफेक्ट होते हैं। न ज्यादा स्ट्रॉन्ग होते हैं और न ही लगाने के बाद भारी लगते हैं। जैसे Nykaa Wanderlust Sea Salt, Fogg Fresh Aqua, Engage Yang Perfume ये सब परफ्यूम एक सॉफ्ट सी ब्रीज़, ठंडी और फ्रेश वाइब देते हैं।
बेस्ट परफ्यूम:
- Nykaa Wanderlust Sea Salt
- Fogg Fresh Aqua
- Engage Yang
- Nautica Blue (fresh marine vibe)
- Zara Blue Spirit
सॉफ्ट फ्रूटी फ्रेश वाइब वाले परफ्यूम

हर लड़की चाहती है कि उसकी फ्रैग्रेंस में नरमी, मिठास और फ्रेशनेस के साथ हो। ऐसी खुशबू जो पहले ही मोमेंट में दिल को हल्का सा सुकून दे और आस-पास के माहौल को एकदम मस्त बना दे। सॉफ्ट फ्रूटी & फ्रेश वाइब वाले परफ्यूम इसी खूबसूरती को और गहरा बना देते हैं। इस परफ्यूम की फ्रैग्रेंस में फलों की मीठी-सी खुशबू और ठंडी हवा जैसी ताजगी होती है, जिसे लगते ही अच्छा महसूस होता है। जैसे जैस्मिन या लिली या फिर सॉफ्ट मस्क सेंट। ये सेंट कॉलेज, ऑफिस या किसी भी फंक्शन में परफेक्ट हैं।
बेस्ट परफ्यूम:
- Jasmine, Lily, Soft Musk notes
- Plum BodyLovin’ Trippin’ Mimosas
- Skinn by Titan Sheer
- Miniso Fruity Perfume Range
स्टाइलिश और सिंपल सुगंध वाले परफ्यूम जो पास वाले को महसूस हों

आज की लड़कियां अपने लुक के साथ-साथ अपने फ्रैग्रेंस पर भी बहुत ध्यान देती हैं। खासकर जब बात हो सॉफ्ट और फ्रेश वाइब की, जो पास वाले इंसान को महसूस हो लेकिन स्ट्रॉन्ग ना लगे। तब लाइट फ्रूटी और फ्लोरल परफ्यूम बेस्ट माने जाते हैं। ऐसे परफ्यूम न सिर्फ पर्सनैलिटी को एन्हांस करते हैं, बल्कि एक फ्रेश, क्लीन और क्लासी लुक देते हैं। एक बेस्ट खुशबू का असर बातों से पहले पड़ जाता है, इसलिए परफ्यूम का चॉइस स्मार्ट होना चाहिए। जैसे Ramsons, Engage (Engage Blush), Layer Wottagirl (Vanilla Twist)।
बेस्ट परफ्यूम:
- Ramsons
- Engage Blush
- Layer Wottagirl – Vanilla Twist
- Secret Temptation Romance
- Zara Gardenia (soft & modern)
परफ्यूम इस्तेमाल करने के टिप्स

- पल्स पॉइंट्स पर लगाएं – कलाई, गर्दन, कानों के पीछे, कोहनी के अंदरूनी हिस्से में।
- कलाई न रगड़ें – इससे खुशबू की क्वालिटी और टिकाऊपन कम हो जाता है।
- दूरी से स्प्रे करें – 15–20 सेमी की दूरी से स्प्रे करने पर खुशबू अच्छी तरह फैलती है।
- शॉवर के बाद लगाएं – हल्की नमी वाली त्वचा खुशबू को अच्छे से पकड़ती है।
- पहले मॉइस्चराइज़ करें – बिना खुशबू वाली क्रीम लगाने से परफ्यूम ज्यादा देर तक टिकता है।
- खुशबू की लेयरिंग करें – मैचिंग बॉडी लोशन या मिस्ट के साथ इस्तेमाल करें।
- कपड़ों पर हल्का स्प्रे करें – फैब्रिक खुशबू को लंबा समय तक होल्ड करता है (नाज़ुक कपड़ों पर ध्यान रखें)।
- गहनों पर स्प्रे न करें – इससे मेटल और स्टोन खराब हो सकते हैं।
- ज्यादा स्प्रे न करें – रोजमर्रा के लिए 2–3 स्प्रे पर्याप्त होते हैं।
- ट्रैवल साइज रखें – दिन में जरूरत पड़ने पर टच-अप कर सकें।
