HomeLifestyleलड़कियों के लिए...

लड़कियों के लिए बॉडी फिगर मेंटेन करने के 12 आसान और असरदार तरीके जो सच में काम करें

हेलो गर्ल्ज़, तो कैसे है आप सब उम्मीद करते है की आप सब अच्छे होंगे। तो आज हम इस आर्टिकल में एक बहुत ही चिंतित विषय के बारे में बात करेंगे। जिस टॉपिक को लेकर लड़कियाँ हमेशा परेशान रहती है। हम इस आर्टिकल के तहत आपकी समस्या का समाधान बताएँगे, तो आप सब हमारे आर्टिकल को एंड तक ज़रूर पढ़े। अक्सर लड़कियाँ अपने बॉडी फ़िगर को लेकर काफ़ी चिंतित रहती है। ज़्यादा वेट गेन हो जाने की वजह से लड़कियाँ अपने आपको सुंदर मानना बंद कर देती है, और फिर वो सिर्फ़ इसी बात पर फ़ोकस करती है, की वो अपना वेट को कैसे लूज़ करे। तो आज हम बताने वाले है की आप अपना एक्स्ट्रा वेट कैसे कम कर सकते है।

Also read: स्वस्थ जीवनशैली के लिए अपनाएं ये 11 आसान आदतें

फ़िगर मैंटैन करने के अनोखे टिप्स

  1. व्यायाम करे
  2. हरी सब्ज़ियों का सेवन करे
  3. नींद पर्याप्त मात्रा में ले
  4. गरम पानी पियें
  5. रोज़ाना ज़्यादा पैदल चले
  6. जंक फ़ूड का सेवन ना करे
  7. स्ट्रेस फ़्री रहे
  8. स्विमिंग करे
  9. डाइट का प्रॉपर ध्यान रखे – ओवर ईटिंग ना करे
  10. ऐक्टिव रहे
  11. मेडिटेशन करे
  12. धूम्रपान का सेवन ना करे

व्यायाम करे

अगर आप अपनी बॉडी को फ़िट रखना चाहती है, तो आपको रोज़ाना सुबह योग शुरू करना होगा। जिससे कि आप अपनी बॉडी फ़िगर को मैंटैन कर सको। योगा ना सिर्फ़ आपको फ़िट रखने का काम करता है, बल्कि योगा तो आपको तंदुरुस्त रखने का भी काम करता है। इसीलिए योगा को हर इंसान को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। योगा करने से आपको बहुत लाभ होता है। अगर आप सुबह उठकर योगा करते है, तो आपका पूरा दिन एनर्जी से भरा हुआ होता है। योगा में आप सूर्यानमस्कर कर सकते है, या फिर बहुत सी एक्सरसाइज है। जो आप कर सकते हो। जैसे कि प्लैंक, स्क्वैट्स, पुश-अप्स, क्रंचेज, ट्राइसेप्स डिप्स।

प्लैंक: ये व्यायाम आपकी कोर मसल्स को मज़बूत करने का काम करती है। इसको करने का तरीक़ा ये है, की आप अपने पैरों के पंजो और कोहनी पर पूरे शरीर का भार डाले। और कुछ देर इसी पोजीशन में रहे। प्लैंक करने से आपकी बॉडी शेप में आती है। और ये व्यायाम आपकी रीढ़ की हड्डी को मज़बूत रखने का भी काम करता है।

स्क्वैट्स: स्क्वैट्स एक्सरसाइज पैरों की मसल्स को मज़बूत बनाने के लिए की जाती है। इस व्यायाम को करने के लिए आपको सीधे खड़े होकर नीचे की और झुके और फिर वापस खड़े हो जाए। स्क्वैट्स करने से बॉडी का पॉस्चर सुधरता है। स्क्वैट्स करने से पेट की पाचन तंत्र क्रिया भी अपना कार्य और अच्छे ढंग से करने लगती है।

पुश-अप्स: ये व्यायाम चेस्ट,कंधे और रीढ़ की हड्डी को मबजूत करने के लिए की जाती है। इस व्यायाम को कही भी आसानी से किया जा सकता है। पुश – अप्स करने से शरीर का मेटाबॉलिज़्म मज़बूत बनता है। पुश – अप्स करने से दिल की मांसपेशियाँ मज़बूत बनती है। ये व्यायाम हमारे शरीर के ऊपरी हिस्से को मज़बूत बनाने में मदद करता है।

क्रंचेज: क्रंचेज करने से पेट की मांसपेशियाँ मज़बूत होती है। ये कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए भी फ़ायदेमंद है। क्रंचेज करने से हार्ट रेट बढ़ता है। क्रंचेज सिक्स-पैक एब्स बनाने में मदद कर सकता हैं।

ट्राइसेप्स डिप्स: ट्राइसेप्स डिप्स करने से मांसपेशियाँ मज़बूत होती है। इस व्यायाम को करने से आर्म फैट कम होता है। पेट की मांसपेशियाँ मज़बूत बनती है। और शरीर का संतुलन सुधरता है।

अगर आप भी फ़िट एंड स्लिम दिखना चाहते है, तो आप सब को ये सब योगा एक बार ज़रूर ट्राई करने चाहिए।

हरी सब्ज़ियों का सेवन करे

अगर आप अपनी बॉडी को हेल्थी एंड फ़िट रखना चाहते है, तो व्यायाम के बाद नम्बर आता है हरी सब्ज़ियों का। हरी सब्ज़ियों में प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आपको हरी सब्ज़ियो का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। ताकि आपके शरीर में विटामिन, प्रोटीन, फ़ाइबर हर चीज़ की कमी पूरी हो सके।

हरी सब्ज़ियों में विटामिन – ए पाया जाता है, जो हमारी आँखो की रोशनी के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद है। हरी सब्ज़ियाँ हमारे पाचन तंत्र को मज़बूत बनाने का काम करती है। हरी सब्ज़ियों का सेवन करने से हमारे शरीर की हड्डियाँ भी मज़बूत बनती है। अगर हम हरी सब्ज़ियाँ का सेवन अच्छे ढंग से करते है, तो हमारे दाँत और बाल दोनो लम्बे समय तक सुरक्षित रहते है। हरी सब्ज़ियों में मौजूद आयरन और कैल्सीयम हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होता है, इसीलिए हमें हरी सब्ज़ियों का सेवन अच्छे से करना चाहिए।

नींद पर्याप्त मात्रा में ले

अगर आप अपनी बॉडी हेल्थ को फ़िट रखना चाहते है, तो आपके लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बहुत ज़रूरी है। हर इंसान के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना अनिवार्य है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद लेना चाहते है, तो आपको उसके लिए एक टाइम टेबल सेट करना होगा, फिर आप रोज़ाना उसी समय पर सोए और उठे। सोने से पहले आपको अपने इलेक्ट्रिक डिवाइस को आधे घंटे पहले ही बंद कर देना चाहिए, इससे आपको अच्छी और रिलैक्स भरी नींद आएगी। हमें रात के समय हल्का – फुलका डिनर ही करना चाहिए, ताकि आप रिलैक्स होके सो सके। अगर आप रोज़ाना एक अच्छी नींद लेते है, तो आपकी बॉडी रिलैक्स फ़ील करती है। अच्छी नींद लेने के कारण आपका माइंड एक दम रिलैक्स और टेन्शन फ़्री रहता है। रात को सोने से पहले आपको कोई भी ज़्यादा मेहनत वाला काम नहीं करना चाहिए।

गरम पानी पियें

अगर आप अपनी बॉडी को स्लिम और ट्रिम रखना चाहते है, तो आपको ज़्यादा से ज़्यादा गर्म पानी पीना चाहिए। गर्म पानी पीने से आपको वेट लूज़ करने में मदद मिलती है। अगर आप सुबह के टाइम गर्म पानी पीते है, तो आपका पाचन तंत्र और इम्यूनिटी सिस्टम भी मज़बूत बनता है। गर्म पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है। बॉडी का हायड्रेटड होना बहुत ज़रूरी है। गर्म पानी पीने से आपके शरीर में रक्त संचार और बेहतर तरीक़े से होता है। इसीलिए आपको पूरे दिन में सुबह के टाइम तो गर्म पानी पीना ही चाहिए। वैसे आपको पूरे दिन में कम से कम 4 से 5 लीटर पानी पीना चाहिए। अगर आपकी बॉडी डीहायड्रेटड हो जाती है, तो आपको शरीर में कमजोरी महसूस होना शुरू हो जाता है और आपको चक्कर आने लगते है। इसलिए हमें पूरा दिन थोड़ा – थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए।

रोज़ाना ज़्यादा पैदल चले

आपको रोज़ाना सुबह के टाइम वॉक के लिए ज़रूर जाना चाहिए। अगर आप अपने शरीर को हेल्थी और तंदुरुस्त रखना चाहते है, तो आपको एक टाइम तो वॉक के लिए जाना ही चाहिए। अगर आप ज़्यादा से ज़ायद पैदल चलते है, तो आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है, और आपका ब्लड प्प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। अगर आप सुबह – शाम की वॉक को टाइम देते है, तो और भी अच्छी बात है। ज़्यादा से ज़्यादा वॉक करने से शरीर की मांसपेशियाँ मज़बूत बनती है और जोड़े के दर्द से भी राहत मिलती है। सुबह की वॉक करने से मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है, और इतना ही नही वॉक करने से ह्रदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर जैसे बीमारियों का ख़तरा भी कम होता है। इसीलिए आपको वॉक के लिए एक टाइम तो ज़रूर जाना चाहिए।

जंक फ़ूड का सेवन ना करे

अगर आप अपनी हेल्थ को हेल्थी रखना चाहते है, तो आपको जंक फ़ूड को तो अवोईड़ करना ही होगा। जंक फ़ूड खाने से हमारे शरीर का मोटापा तो बढ़ता ही है, लेकिन उसी के साथ – साथ हमारे शरीर में अनेक बीमारी होने का ख़तरा भी लगा ही रहता है। जंक फ़ूड खाने के कारण हमारे पेट में भी अनेक बीमारी होने का ख़तरा लगा रहता है। जंक फ़ूड हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नही है। इसीलिए जितना हो सके हमें जंक फ़ूड को अवोईड़ करना चाहिए। जंक फ़ूड की जगह आप अच्छे – अच्छे फल – फ़्रूट खा सकते है, जो आपके शरीर के लिए काफ़ी हेल्प्फ़ुल है। अगर आपको बाहर के खाने की कुछ ज़्यादा ही इच्छा होती है, तो आप घर पर ही कुछ हेल्थी और टेस्टी चटपटा सा बनाकर खा सकते है, जो आपकी हेल्थ को भी नुक़सान नही पहुँचाएगा।

स्ट्रेस फ़्री रहे

अगर आप अपनी सेहत को हेल्थी रखना चाहते है, तो आपको अपनी लाइफ़ में स्ट्रेस फ़्री रहना चाहिए। आपको अपनी लाइफ़ में स्ट्रेस को कभी भी अपने ऊपर हेवी नही होने देना चाहिए। जितना हो सके आप अपनी लाइफ़ में खुश रहे और दूसरों को खुश रखने की भी कोशिश करे। स्ट्रेस लेने से अनेको बीमारियाँ होने का ख़तरा लगा रहता है। जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, हार्ट फेल होना इट्सेटरा। इसीलए हमें कभी भी टेन्शन नही लेना चाहिए। टेन्शन लेने के कारण रात को नींद आना बंद हो जाता है, जिसके कारण माइंड रिलैक्स होना बहुत मुश्किल होता है। रात को सोने के लिए आपको फिर नींद की गोलियाँ खानी पड़ती है जिसके बहुत से साइड इफ़ेक्ट है। इसीलिए जितना हो सके लाइफ़ में खुश रहे और स्ट्रेस फ़्री रहने की कोशिश करे।

Also read: कॉलेज गर्ल्स के लिए 10 खूबसूरत और स्टाइलिश ड्रेसेस

स्विमिंग करे

अगर आप अपनी बॉडी को फ़िट रखना चाहते है, तो आप स्विमिंग ट्राई कर सकते है। स्विमिंग आपकी बॉडी फ़िगर को फ़िट रखने में मदद करता है। स्विमिंग करने से आपकी मांसपेशियाँ मज़बूत बनती है। स्विमिंग करने से आपके शरीर का रक्त संचार और अच्छे ढंग से होता है। स्विमिंग करने से आपको अपनी साँस को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। स्विमिंग करने के कारण आपकी बॉडी की मांसपेशियाँ अपना कार्य अच्छे ढंग से करने लगती है। अगर आप भी फ़िट और सेक्सी दिखना चाहती है, तो आपको स्विमिंग एक बार ज़रूर ट्राई करना चाहिए।

डाइट का प्रॉपर ध्यान रखे – ओवर ईटिंग ना करे

अगर आप अपने शरीर को हेल्थी और फ़िट रखना चाहती है, तो आपको अपनी डेली रूटीन में अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखना होगा। आप अपनी डाइट में ऐसा खाना ले, जो प्रोटीन, विटामिन, फ़ाइबर से भरपूर हो। ताकि आपके शरीर को अच्छे से प्रोटीन और विटामिन मिल सके। आपको एक बात का हमेशा ख़ास ध्यान रखना चाहिए, की आप खाना खाते समय कभी भी ओवर ईटिंग ना करे। आप अपनी डाइट में ऐसे तत्व को शामिल करे, जो कम खाने पर भी आपके शरीर में नूट्रिशन की पूर्ति पूरी कर सके।

ऐक्टिव रहे

अगर आप अपनी डेली रूटीन में ऐक्टिव रहना चाहते है, तो आपको अपनी दिनचर्या में कुछ अच्छी आदतों को शामिल करना होगा। जैसे कि अगर आप रोज़ाना सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करते है, तो आपकी बॉडी पूरा दिन ऐक्टिव रहती है। सुबह के नास्ते में कुछ अच्छा और हेल्थी लेने से भी आप पूरा दिन ऐक्टिव होने के साथ – साथ आप एनर्जी से भी भरपूर रहेंगे।आपको रोज़ाना ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीना चाहिए ताकि आपकी बॉडी डीहायड्रेशन होने से बची रहे। आपको रोज़ाना समय पर सोने की आदत डालनी चाहिए। ताकि आप कम से कम 7, 8 गंटे की नींद पूरी ले सके, और अगली सुबह फ़्रेश फ़ील करे।

मेडिटेशन करे

अगर आप सुबह उठकर व्यायाम के साथ – साथ मेडिटेशन भी करते है, तो आप पूरा दिन रिलैक्स और फ़्रेश फ़ील करते है। मेडिटेशन करने से आपका दिल और दिमाग़ दोनो शांत रहते है। मेडिटेशन के कारण आप स्ट्रेस जैसी प्रॉब्लम से भी दूर रहते है। यदि आप रोज़ाना मेडिटेशन करते है, तो आप अपने ग़ुस्से को भी आसनी से कंट्रोल कर सकते है। मेडिटेशन के कारण आप रात को एक रिलैक्स भरी नींद भी आसानी से ले सकते है, और जिसके कारण आपको थकान भी महसूस नही होगी। इसीलिए मेडिटेशन को अपने जीवन में ज़रूर अपनाए।

धूम्रपान का सेवन ना करे

अगर अपने शरीर को हेल्थी रखना चाहते है, तो आपको जीवन में कभी भी धूम्रपान नही करना चाहिए। धूम्रपान करने से आप्पके शरीर को बहुत नुक़सान पहुँचता है। धूम्रपान करने से जानलेवा बीमारी होने का ख़तरा लगा रहता है। जैसे की कैन्सर, टीबी, मधुमेह, साँस लेने में तकलीफ़,पेट में छालें हो जाना इत्यादि। ज़्यादा समय तक धूम्रपान करने से जान तक जाने का ख़तरा बना रहता है। धूम्रपान करने से हम अपना पूरा जीवन बर्बाद कर लेते है। इसीलिए कभी भी जीवन में किसी को भी धूम्रपान नही करना चाहिए।

Sweety
Sweety
Sweety BeautifulIdeas.in की एक सच्ची ऑल-राउंडर हैं! 💫 कंटेंट क्रिएशन में 3+ साल के अनुभव के साथ, उन्हें ब्यूटी टिप्स और होम रेमेडीज़ से लेकर लाइफस्टाइल हैक्स और ट्रेंडिंग आइडियाज़ तक — हर तरह के टॉपिक एक्सप्लोर करना पसंद है। उनका मक़सद बहुत सरल है: ऐसा उपयोगी, प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव कंटेंट लाना, जो आपकी रोज़मर्रा की लाइफ़ को थोड़ा आसान और बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना दे। 🌸 जब वो लिख नहीं रही होती, तब ज़्यादातर आप उन्हें नई आइडियाज़ ढूंढते या DIY ट्रिक्स टेस्ट करते पाएँगे — ताकि वे आपके साथ सिर्फ़ बेस्ट चीज़ें ही शेयर करें! पसंदीदा विषय: ब्यूटी, होम रेमेडीज़, फ़ैशन, लाइफ़स्टाइल
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts