क्या आप भी अपने बच्चों के लिए कुछ यूनीक और इंट्रेस्टिंग ऐक्टिविटी की तलाश में है, कुछ ऐसा जो आपके बच्चों की स्किल को बढ़ाने के साथ – साथ बच्चों की मानसिकता के ऊपर भी अच्छा प्रभाव डाले। क्ले आर्ट जो बच्चे के लिए सबसे इंट्रेस्टिंग कला है, जिसको करने में बच्चों को बड़ा मज़ा आता है। और साथ ही उनका शारीरिक और मानसिक दोनो तरह से विकास होता है।
आप बच्चे की रोज़ाना की रूटीन में क्ले आर्ट को भी प्रायऑरिटी पर रख सकती है, क्योंकि क्ले से बच्चे हर दिन कुछ नया और यूनीक बनाने की चाह रखते है, जिससे हर दिन उनकी स्किल डिवेलप्ड़ होती है। और उनका हौसला बढ़ता है। साथ ही उन्हें हर दिन कुछ नया और बेहतर सीखने को भी मिलता है। यहा हम लाए है “Easy and Fun Clay Art Ideas For Kids” जो की आपके बच्चे बहुत ही ज्यादा इन्जॉय करेंगे!
ईज़ी और मज़ेदार क्ले आर्ट आयडीयाज
फ़्लावर पॉट

अगर आपके बच्चों को भी मिट्टी के संग खेलना बहुत पसंद है, तो ये बहुत बढ़िया विकल्प है। बच्चे मिट्टी के संग नयी – नयी और मज़ेदार चीजें बनाकर तैयार कर सकते है। क्ले के ज़रिए स्टाइलिश और यूनीक फ़्लावर पॉट भी तैयार किए जा सकते है। फ़्लावर पॉट बनाने के लिए पॉटरी क्ले, या फिर ऐयर ड्राई क्ले को सुखाकर इस्तेमाल करने पर शानदार पॉट बनकर तैयार होता है।
जादुई परी का घर

बच्चों को क्ले के साथ नए – नए आइटम बनाना बहुत पसंद आता है। इसीलिए जादुई परी का घर बनाना भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। जब बच्चों के हाथ क्ले पर पड़ते है तो वो उनके दिमाग़ में तरह – तरह की आकर्तियो का आगमन होता है। बच्चे अपनी दिमाग़ की छाप को क्ले पर छापते है, और एक आकर्ति बनाकर तैयार करते है। जिससे उनका आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है और साथ ही उन्हें आगे बढ़ने और कुछ करने की भी प्रेरणा मिलती है।
मिट्टी के बर्तन

अगर आप चाहते है कि आपका बच्चा ख़ाली समय का उपयोग कुछ नया सीखने के लिए करे। कुछ ऐसा जो उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के ऊपर भी अच्छा असर डाले, तो आप उनके हाथ में क्ले थमा सकती है क्योंकि ये एक ऐसा खेल है जिससे बच्चा हर दिन कुछ नया बनाकर तैयार करता है। फिर चाहे वो खिलोने हो, या फिर मिट्टी के बर्तन, फ़्लावर पॉट।
पक्षी का घर

बच्चे हो या बड़े अगर आप कुछ स्पेशल और यूनीक बनाना चाहते है तो आप क्ले के ज़रिए पक्षी का घर भी बनाकर तैयार कर सकते है। इसके लिए आपको ज़्यादा कुछ करने की ज़रूरत नही है। पक्षी का घर बनाने के लिए आप पॉलिमर क्ले, टेराकोटा क्ले का इस्तेमाल कर सकती है, क्योंकि ये क्ले सूखने के बाद काफ़ी मज़बूत हो जाती है, जिससे पक्षी बरसात के मौसम में भी आराम से रह सकते है।
खिलौने (गुड्डा, गुड्डियाँ)

बच्चों को क्ले से सबसे ज़्यादा खिलौने बनाना पसंद आता है। क्योंकि ये बनाना सबसे आसान होता है और फटाफट बनकर भी तैयार हो जाता है। इसीलिए वो क्ले से तरह – तरह के अनिम करैक्टर, या फिर गुड्डा गुड्डियाँ बनाना पसंद करते है। अगर आप चाहो तो आप क्ले से अपने दोस्तों के लिए तोहफ़े भी बना सकते है और उन्हें गिफ़्ट कर सकते है।
मिट्टी के आभूषण

क्ले से आप स्टाइलिश आभूषण भी बना सकते है, इसके लिए आप पॉलिमर क्ले का इस्तेमाल कर सकते है। ये क्ले स्पेशली आभूषण बनाने के लिए ही इस्तेमाल होती है। आप क्ले से रिंग, ब्रस्लेट, चोकर या फिर स्टाइलिश चूड़ियाँ भी बना सकती है। ये सब पीस मिट्टी से बने होने के कारण सुंदर और यूनीक दिखते है।
मिट्टी की स्टाइलिश ट्रे

अगर बच्चों को मिट्टी संग खेलना बहुत अच्छा लगता है तो आप उन्हें क्ले के साथ हर दिन समय बिताने के मौक़ा दे, क्योंकि जो चीज़ बच्चों को करना अच्छा लगता है वो चीज़ बच्चे मन से करते है, और उस काम को करने से उनको ख़ुशी भी मिलती है, साथ ही बच्चे उस खेल को अच्छे से एंज़ोय भी करते है।
क्ले संग मूर्तिकला

क्ले के ज़रिए मूर्तिकला भी की जा सकती है। मूर्ति बनाने के लिए चिकनी मिट्टी या फिर एयर ड्राई क्ले का इस्तेमाल कर सकती है। क्ले से हर तरह की मूर्ति बनाकर तैयार की जा सकती है जैसे कि – गणपति, कृष्ण, शिवजी इट्सेटरा। मूर्ति को सूखाने के बाद इसे और ज़्यादा प्रभावित दिखाने के लिए आप इस पर पैंट भी कर सकते है, ताकि ये और भी ज़्यादा खूबसूरत दिखे।
जवेलरी बाउल

क्ले से स्टाइलिश जवेलरी बाउल भी बनाया जा सकता है। क्ले से जवेलरी रखने के लिए स्टाइलिश ट्रे, बाउल और भी बहुत सी चीजें है जो आप ईज़िली तरीक़े से बनाकर तैयार कर सकते है। इसे बच्चे और बड़े दोनो बना सकते है क्योंकि ये बनाने में बहुत आसान होती है। और झटपट से बनकर तैयार भी हो जाते है। इस तरह के चीजें बन्ने के बाद डेली रूटीन में बेहद काम आती है।
यूनिकॉर्न

अगर बच्चे चाहे तो वो क्ले संग अपनी फ़ेवरेट चीजें भी बना सकते है। बच्चों को यूनिकॉर्न या फिर डोलफ़िन या पांडा इस टाइप की चीजों बहुत पसंद होती है। इसीलिए वो कलरफुल क्ले का इस्तेमाल कर इन सब चीजों को रेडी कर सकते है। और अपने इन पलों को और भी यादगार बना सकते है।
डोलफ़िन

बच्चे क्ले के ज़रिए एक तरह से खुद के संग ख़ास पल बिताते है, इस समय बच्चे वो सब चीजें बनाते है जो उनके दिल और दिमाग़ में आती है, इस तरह करने से ना सिर्फ़ बच्चे को अच्छा लगता है बल्कि वो अपने दिल और दिमाग़ की बातें उन चीजों के माध्यम से लोगों के समाने ब्या करते है। जिससे उनके माता – पिता उनके बिना कहे ही उनके जज़्बात महसूस कर सकते है।
रेन्बो

बच्चों के द्वारा रेन्बो को सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि रेन्बो कलरफुल होता है। रेन्बो में हर वो कलर मौजूद है जो बच्चों के द्वारा लोकप्रिय होता है। जब आसमान में बच्चे रेन्बो को बनते हुए देखते है तो उनका मन एकदम से खिल उठता है। इसीलिए बच्चे क्ले से भी रेन्बो बनाना बेहद पसंद करते है। अगर आपका बच्चा भी कुछ नया और यूनीक सा कुछ ट्राई करना चाहता है तो वो रेन्बो ट्राई कर सकता है।
