HomeLifestyleSelf Improvementछोटी-छोटी बातों पर...

छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा क्यों आता है? कारण और कंट्रोल करने के आसान तरीके

हे गाइज़ तो कैसे है आप सब। आज हम बात करने वाले है की आप अपने ग़ुस्से पर कैसे कंट्रोल कर सकते है या फिर उसे कैसे कम कर सकते है। आजकल लोग हर छोटी बड़ी बात पर ग़ुस्सा हो जाते है जिसका बुरा असर ना सिर्फ़ उनके दिमाग़ पर बल्कि उनके बाक़ी शरीर पर भी पड़ता है। ज़्यादा ग़ुस्सा करने के कारण लोगों को ब्लड प्रेशर, टेन्शन, ऐंज़ाइयटी, डिप्रेशन जैसी अनेको बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसीलए जितना हो सके लाइफ़ में उतना कम ग़ुस्सा कीजिए जिससे की आपकी लाइफ़ हेल्थी और स्वस्थ्य रहे। अगर आप भी अपने ग़ुस्से को कम करना सीखना चाहते है तो हमारे आर्टिकल को लस्त तक ज़रूर पढ़े और बताए गए टिप्स और ट्रिक्स को फ़ोल्लव कीजिए।

ग़ुस्से को क़ाबू करने का सबसे सरल और आसान तरीक़ा है की आप थोड़ा रुककर बात का रिस्पॉन्ड करे। ताकि तब तक आपका दिमाग़ शांत हो जाए। जब भी ग़ुस्सा आए, तुरंत 10 सेकंड की पॉज़ लें। इससे दिमाग की गर्मी कम होती है और सोचने की क्षमता वापस आती है। गहरी साँस लेकर धीरे-धीरे (3–4 बार) छोड़ना दिमाग के एमिग्डाला को शांत करता है, जो ग़ुस्सा ट्रिगर करता है। अपने दिमाग को यह सिखाएँ कि “क्या यह बात सच में इतनी बड़ी है कि मैं अपनी शांति खो दूँ?” अगर आपको किसी की बात से ग़ुस्सा आए तो उसे तुरंत जवाब देने की बजाय उससे कुछ टाइम के लिए दूरी बना ले। इससे ना सिर्फ़ आपके घर का वातावरण बदलेगा बल्कि आपका मूड भी रिलैक्स हो जाएगा। ग़ुस्से को अंदर दबाने के बजाय उसे “लिखकर बाहर निकालना” सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है। इसे इमोशनल वेंटिंग कहते हैं।

10-सेकंड रुकने का नियम

जब आप ग़ुस्सा होते हो तो आपकी भावनाएँ तेज़ होती हैं और निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है। इसीलिए आपको जब ऐसा लगे की आप किसी बात को लेकर बहुत ज़्यादा हाइपर है तो तुरंत प्रतिक्रिया देने की बजाय 10 सेकंड रुक जाना, एक बेहद प्रभावी तकनीक है। ये ट्रिक आपके दिमाग़ को लड़ने से रोकने में में मदद करती है। और आपको शांत रहकर सोचने का मौक़ा देती है। यह रुकावट दिमाग को शांत होने, तनाव कम करने और गलत फैसले या बातें करने से बचाती है। यह तरीका झगड़े को बढ़ने से रोकता है, रिश्तों को सुरक्षित रखता है और आपको बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है। धीरे-धीरे यह आदत बन जाती है और आपका गुस्सा अपने आप कम होने लगता है। इससे आपका आत्म-नियंत्रण मजबूत होता है और तनाव भी घटता है।

गहरी साँस लें

जब भी आपको लगे की आप बहुत ज़्यादा ग़ुस्से में है और दिमाग़ पर बहुत ज़्यादा प्रेशर है, जिसके कारण आप रिलैक्स नही हो पा रहे है तो आप उस समय गहरी साँस लेने की कोशिश करे। इसे करने से आप रिलैक्स फ़ील करेंगे। गहरी साँस लेना गुस्सा कम करने का एक बेहद सरल और असरदार तरीका है, क्योंकि यह सीधे हमारे दिमाग और शरीर दोनों को शांत करता है। जब हम धीरे-धीरे गहरी साँस अंदर लेते और बाहर छोड़ते हैं, तो दिल की धड़कन सामान्य होने लगती है और शरीर में जमा तनाव कम होता है। इस प्रक्रिया से मस्तिष्क को अधिक ऑक्सीजन मिलती है, जिससे सोच स्पष्ट होती है और गुस्से की तीव्रता धीरे-धीरे घटने लगती है। गहरी साँसें लेने से न सिर्फ तत्काल गुस्सा कम होता है, बल्कि हम बेहतर नियंत्रण महसूस करते हैं, जल्दबाज़ी में गलत बोलने या कोई गलत कदम उठाने से भी बच जाते हैं। यह मन को शांत करके हमें स्थिति को समझदारी से संभालने में मदद करता है।

सिचुएशन से 2 मिनट की दूरी

जब ग़ुस्सा बहुत तेज होता है तो उस समय तुरंत प्रतिक्रिया देना अक्सर स्थिति को और बिगाड़ देता है। इसीलिए बेहतर यही है की उस स्थिति से कुछ समय के लिए दूरी बना ले। इससे ना सिर्फ़ आपका दिमाग़ शांत होगा बल्कि आप जल्दबाज़ी में कोई गलत बात या कदम उठाने से भी बच जाते है। इस छोटी-सी दूरी से शरीर की तेज़ धड़कन और तनाव काफ़ी हद तक कम हो जाता है। दो मिनट का यह ब्रेक आपको अपनी भावनाओं को समझने, साँसों को नियंत्रित करने और सोच को संतुलित करने में मदद करता है। जब आप थोड़ी देर बाद वापस आते हैं, तो वही स्थिति पहले जितनी उग्र नहीं लगती और आप ज़्यादा समझदारी, शांति और नियंत्रित तरीके से बात कर पाते हैं। इस तरह छोटा-सा समय भी बड़े झगड़ों या गलतफहमियों को रोक सकता है।

बात को रीफ़्रेम करें

ग़ुस्सा आने पर अक्सर हम चीजों को नकारात्मक नज़रिए से देखते है जिससे स्थिति और ज़्यादा बिगड़ जाती है। इसीलिए झगड़े को सुलझाने के लिए बात को रीफ़्रेम करना बहुत ज़रूरी है। क्योंकि जब आप बात को रीफ़्रेम करते है तो उसी घटना या बात को एक नए, सकारात्मक या तटस्थ दृष्टिकोण से देखते है जिससे कारण आपका ग़ुस्सा भी धीरे – धीरे कम होने लगता है। और आप रिलैक्स फ़ील करते है। उदाहरण के लिए, अगर कोई आपसे क्रोधित होकर बात करता है, तो इसे व्यक्तिगत हमला मानने की बजाय समझने की कोशिश करें कि सामने वाला भी तनाव में हो सकता है। रीफ़्रेमिंग से हम अपनी प्रतिक्रिया पर नियंत्रण पा सकते हैं, झगड़ों और गलतफहमियों से बच सकते हैं और स्थिति को अधिक शांत और समझदारी से संभाल सकते है। ये ट्रिक लंबे समय तक रिश्तों को मजबूत रखने और भावनात्मक नियंत्रण को बढ़ाने में भी मदद करती है।

ग़ुस्सा लिखकर बाहर निकालें

जब कभी आपको ऐसा लगे की आप बहुत ज़्यादा ग़ुस्से में है और आप अपने ग़ुस्से को कंट्रोल नही कर पा रहे है, तो आप अपने ग़ुस्से को काग़ज़ पर लिखकर लिखकर निकल सकते है। लिखते समय हम अपनी भावनाओं को बिना रोक-टोक व्यक्त कर सकते हैं, जिससे दिमाग़ और मन बहुत हल्का महसूस करता है। ये ग़ुस्से को कंट्रोल करने की सबसे असरदार ट्रिक है। यह प्रक्रिया दिमाग को शांत करती है और हमें यह समझने में मदद करती है कि गुस्से के पीछे असली कारण क्या है। गुस्सा लिखने से हम इम्पल्सिव (तुरंत) प्रतिक्रिया देने से बचते हैं और सोच-समझकर निर्णय ले पाते हैं। इसके अलावा, यह तरीका तनाव कम करने, आत्म-नियंत्रण बढ़ाने और रिश्तों में गलतफहमियों को रोकने में भी मदद करता है। इसीलिए आप भी इस ट्रिक को एक बार ज़रूर फ़ॉलो करके देखिए।

शरीर को शांत करें

जब भी ऐसा लगे की आप ग़ुस्सा महसूस कर रहे है या फिर आपका मूड ठीक नही है तो उस समय एक गहरी साँस ले और छोड़ें। इससे आप बहुत रिलैक्स फ़ील करेंगी और साथ ही आपका ग़ुस्सा भी काफ़ी हद तक कम हो जाएगा। गुस्से के समय शरीर में खिंचाव बढ़ जाता है, इसलिए कंधों को ढीला छोड़ना, गर्दन को हल्का-सा घुमाना, या ठंडा पानी चेहरे पर छिड़कना बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा थोड़ी देर टहलना या हाथ-पैर हिलाना भी शरीर को राहत देता है और गुस्सा जल्दी उतर जाता है। ग़ुस्से के समय शरीर को शांत करने के लिए बहुत से तरीक़े है जिससे कि आप अपना माइंड रिलैक्स कर सकती है। अगर आपको कभी ऐसा लगे की आपका दिमाग़ बहुत ज़्यादा प्रेशर फ़ील कर रहा है तो आप इस ट्रिक का इस्तेमाल कर सकती है। ये ट्रिक शरीर को शांत करने के साथ – साथ दिमाग़ को शांत करने का काम भी करती है।

सही समय पर बात करें

ग़ुस्सा करने के बाद बात करने का सही समय तब होता है, जब आपका शरीर और दिमाग दोनों सामान्य अवस्था में लौट आएँ। ग़ुस्सा आने के बाद दिमाग़ बात करने की स्थिति में नही होता है अगर आपको लगता है कि बात करते ही आवाज़ ऊँची हो जाएगी,
तो अभी वक्त सही नहीं है। इसीलिए बात करने का सही तब होता है जब आपके शब्द शांत और नियंत्रित हो। गुस्से के बाद बातचीत तभी सफल होती है जब आप सिर्फ बोलने नहीं, सुनने के लिए भी तैयार हों। गुस्से में सोच गड़बड़ा जाती है। जब आप चीज़ों को सही तरह से समझ पा रहे हों और निर्णय लेना आसान लगे, तो यह बातचीत का सही समय है। इसीलिए जब आपको लगे की आप बात करने की सामान्य स्थिति में है तब ही समाने वाले से बात करने की कोशिश कीजिए, वरना झगड़ा और ज़्यादा बढ़ सकता है। इसीलिए बात तभी करने की कोशिश करे जब आप बिलकुल नोर्मल हो।

खुद से पॉज़िटिव सेल्फ-टॉक करें

ग़ुस्से पर क़ाबू पाने के लिए ये सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि आप खुद से पॉज़िटिव सेल्फ़ टॉक करे। इससे आप ना सिर्फ़ बेहतर फ़ील करेंगे बल्कि आपको खुद के साथ टाइम सपेंड करने का भी मौक़ा मिलेगा। ग़ुस्से को शांत करने के लिए सेल्फ़ टॉक बहुत मददकार साबित हुआ है। जब आपको ये लगे की आप बहुत ग़ुस्सा है जिसके कारण आपका दिमाग़ भी शांत नही है तो आप खुद से पॉज़िटिव टॉक करके अपने मूड को रिलैक्स कर सकते है। जैसे कि – मैं खुद से कहता/कहती हूँ कि मैं अभी ग़ुस्से में हूँ लेकिन मैं इसे संभाल सकता/सकती हूँ। मेरी शांति ही मेरी असली ताकत है, इसलिए मुझे जवाब जल्दी नहीं बल्कि सोच-समझकर देना है। यह स्थिति मेरी मानसिक शांति से ज़्यादा महत्वपूर्ण नहीं है, इसलिए मैं थोड़ा रुककर फिर बात करूँगा/करूँगी। मैं खुद को याद दिलाता/दिलाती हूँ कि हर बात का जवाब देना ज़रूरी नहीं और कुछ समय लेकर प्रतिक्रिया देना बिल्कुल ठीक है। मैं अपनी शांति को प्राथमिकता देता/देती हूँ और इस स्थिति को शांत दिमाग से हल करने की क्षमता रखता/रखती हूँ।

रोज़ 10 मिनट रिलैक्सेशन

ग़ुस्से को शांत करने के लिए आप 10 मिनट का रीलैक्सेशन टाइम खुद के लिए ज़रूर निकाले इससे ना सिर्फ़ आपको बेहतर महसूस होगा बल्कि आप पहले से ज़्यादा फ़्रेश फ़ील करेंगे। रोज़ का ये 10 मिनट का डेली रूटीन आपके दिमाग़ और शरीर दोनो को शांत रखता है। यह छोटा-सा 10 मिनट का अभ्यास आपको पूरे दिन शांत, संतुलित और सकारात्मक बनाए रखने में मदद करता है। इसे करने के लिए शुरुआत में 1–2 मिनट गहरी साँसें लें और आराम से बैठते या लेटते हुए अपने शरीर को शांत महसूस करें। फिर अगले कुछ मिनटों तक अपने शरीर के हर हिस्से पैरों से लेकर चेहरे तक को ढीला छोड़ें ताकि टेंशन धीरे-धीरे कम हो जाए। इसके बाद पॉज़िटिव सेल्फ-टॉक करें। जिससे आप अपने आपको मोटिवेट महसूस करेंगे। आख़िर में हल्की साँसें लेते हुए खुद को याद दिलाएँ कि आप हर दिन अपने ग़ुस्से पर काम कर रहे हैं और लगातार बेहतर हो रहे हैं।

रोज़ाना मेडिटेशन

ग़ुस्से को शांत करने के लिए रोज़ाना मेडिटेशन करना शरीर के लिए बेहद फ़ायदेमंद है। क्योंकि इसे रोज़ाना करने से दिमाग़ शांत रहता है, जिसके कारण आप बहुत हल्का महसूस करते है। मेडिटेशन करने से शरीर में जमा तनाव धीरे – धीरे कम होने लगता है। जब आप रोज़ 5–10 मिनट शांत बैठकर अपनी साँसों पर ध्यान देते हैं, तो दिमाग में चल रही तेज़ भावनाएँ धीमी हो जाती हैं और आपका रिएक्शन कम, नियंत्रण ज़्यादा होने लगता है। मेडिटेशन आपकी सोच को स्पष्ट करता है, धैर्य बढ़ाता है और आपको यह समझने में मदद करता है कि किस स्थिति में कैसी प्रतिक्रिया देनी है। इसे रोज़ाना करने से हर छोटी- छोटी बात पर ग़ुस्सा करने की आदत काफ़ी हद तक कम हो जाती है। कुछ ही मिनटों का मेडिटेशन आपके स्वभाव में शांति, संतुलन और सकारात्मकता लाने के लिए एक बहुत प्रभावी आदत बन सकता है।

जजमेंट नहीं – ऑब्ज़र्व करें

ग़ुस्से को शांत करने के लिए ये सबसे असरदार ट्रिक है की आप किसी को जजमेंट देने की बजाय पहले आप उस सिचूएशन को देखे और समझे। जब हम ग़ुस्सा होते हैं, तो अक्सर चीज़ों को “गलत”, “बुरा”, “अन्याय” कहकर तुरंत लेबल कर देते हैं, जिससे ग़ुस्सा और तेज़ हो जाता है। इसके बजाय अगर हम कुछ सेकंड रुककर सिर्फ़ यह देखें कि क्या हो रहा है। तो सिचूएशन और ज़्यादा ख़राब होने से रुक सकती है। यह साधारण-सा बदलाव आपको प्रतिक्रिया देने से पहले सोचने का समय देता है, जिससे आप ज़्यादा संतुलित, शांत और समझदारी भरा व्यवहार कर पाते हैं। जजमेंट कम करने और ऑब्ज़र्व करना सीखने से ग़ुस्सा खुद-ब-खुद हल्का होने लगता है और आप हर स्थिति को शांत मन से संभाल सकते हैं। इसीलिए जब भी आप किसी सिचूएशन में फँसे हुए हो तो थोड़ा रुककर सिचूएशन को समझे और फिर कोई फ़ैसला ले।

ओवरथिंकिंग कम करें

कई बार जब हम ज़्यादा ग़ुस्से में होते है तो ओवेरथिंक करना शुरू कर देते है जिससे की दिमाग़ पर बहुत ज़्यादा प्रेशर आने लगता है। इसीलिए ग़ुस्सा कम करने के लिए ओवरथिंकिंग को कम करना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि ज़्यादातर ग़ुस्सा दिमाग में चल रही लगातार नकारात्मक और बढ़ी-चढ़ी हुई सोच से ही बढ़ता है। जब हम किसी बात को बार-बार सोचते रहते हैं – किसने क्या कहा, क्यों कहा, क्या होना चाहिए था – तो मन में अनुमान, डर और गलतफहमियाँ बनती हैं जो ग़ुस्से को और तेज़ कर देती हैं। इसके बजाय अगर हम खुद को रोककर यह समझें कि हर विचार सच नहीं होता, और अभी ज़रूरत सिर्फ़ स्थिति को साफ़-साफ़ देखने की है, तो मन हल्का हो जाता है। धीरे-धीरे जब आप अनचाही सोचों को पकड़कर छोड़ना सीख जाते हैं, तो ग़ुस्से की तीव्रता कम होने लगती है, प्रतिक्रिया शांत हो जाती है और आप हर स्थिति को अधिक संतुलित मन से संभाल पाते हैं।

Sweety
Sweety
Sweety BeautifulIdeas.in की एक सच्ची ऑल-राउंडर हैं! 💫 कंटेंट क्रिएशन में 3+ साल के अनुभव के साथ, उन्हें ब्यूटी टिप्स और होम रेमेडीज़ से लेकर लाइफस्टाइल हैक्स और ट्रेंडिंग आइडियाज़ तक — हर तरह के टॉपिक एक्सप्लोर करना पसंद है। उनका मक़सद बहुत सरल है: ऐसा उपयोगी, प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव कंटेंट लाना, जो आपकी रोज़मर्रा की लाइफ़ को थोड़ा आसान और बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना दे। 🌸 जब वो लिख नहीं रही होती, तब ज़्यादातर आप उन्हें नई आइडियाज़ ढूंढते या DIY ट्रिक्स टेस्ट करते पाएँगे — ताकि वे आपके साथ सिर्फ़ बेस्ट चीज़ें ही शेयर करें! पसंदीदा विषय: ब्यूटी, होम रेमेडीज़, फ़ैशन, लाइफ़स्टाइल
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts