हे एव्रीवन तो कैसे है आप सब। उम्मीद है कि आप सब बहुत बढ़िया होंगे। आप सब तो जानते ही है की इस महीने में हर स्कूल कॉलेज में फ़ेयरवेल पार्टी को ऑर्गनायज़ किया जाता है। इस समय स्टूडेंट अपनी ड्रेसिंग को लेकर काफ़ी कन्फ़्यूज़न में रहता है। क्योंकि इस समय पर स्कूल कॉलेजो में फ़ेयरवेल के लिए अलग – अलग ड्रेसिंग थीम डिसाइड किया जाता है। कई बार वेस्टर्न थीम को रखा जाता है तो कई बार ट्रेडिशनल थीम को फ़ॉलो किया जाता है।
तो अगर आपके यहाँ भी इस बार ट्रेडिशनल थीम को फ़ॉलो किया जा रहा है तो आपको अपने आउट्फ़िट्स को लेकर घबराने की कोई ज़रूरत नही है। क्योंकि हम आपकी फ़ेयरवेल पार्टी के लिए कुछ न्यू ट्रेंडिंग और न्यू स्टाइल के ट्रेडिशनल आउट्फ़िट्स की लिस्ट लेकर आए है। अगर आप भी इसी कन्फ़्यूज़न में है की फ़ेयरवेल में ऐसा क्या वीयर किया जाए जो सबसे यूनीक और सबसे हटकर हो। तो वेब्सायट को एक बार ज़रूर चेकआउट कीजिए।
क्योंकि हम आपके लिए ट्रेडिशनल में काफ़ी तरह के न्यू आर्टिकल लेकर आए है जो आपको सबसे अलग और सबसे यूनीक लुक देंगे। तो अगर आप भी ऐसी की किसी ड्रेस की तलाश में है तो एक बार ब्लॉग को ज़रूर ओपन करे और आख़िरी तक ज़रूर पढ़े।
साड़ी गाउन (Indo-Western स्टाइल)

साड़ी गाउन फ़ेयरवेल जैसे अवसर पर पहन्ने के लिए एक बेस्ट आउट्फ़िट है, क्योंकि ये साड़ी अपने आप में ही एक रॉयल चॉस है। अगर इस आउट्फ़िट को थोड़े एफ़र्ट्स के साथ वीयर किया जाए तो पूरी पार्टी में सिर्फ़ आपका ही जलवा होगा। आउट्फ़िट को कैरी करते समय कुछ टिप्स का ध्यान रखे जैसे की – अगर गाउन हेवी है तो जवेलरी में सिर्फ़ स्टेट्मेंट ईर्रिंग पहने। वही अगर सिम्पल है तो चोकर+ ईर्रिंग। साथ में हाथों के लिए स्टाइलिश वॉच या फिर हैंड ब्रस्लेट।
साथ ही हेयरस्टाइल के लिए (लो बन) या फिर (ओपन हेयर) आपको क्लासी और एलिगेंट लुक देगा। वही मेकअप के लिए स्मोकी आइज़, न्यूड लिप्स +बोल्ड लिप्स्टिक के साथ अपने इस लुक को कम्पीट करे। ग्लो के लिए हाइलाइटर का ज़रूर इस्तेमाल करे।
अनारकली सूट (Royal लुक)

अनारकली सूट खुद में ही बहुत रॉयल और एलिगेंट होता है। इसीलिए इसे और ज़्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए ज़्यादा एफ़र्ट्स की ज़रूरत नही है। आप इस आउट्फ़िट से सिम्पल लुक में भी प्रिन्सेस लुक पा सकती है। बस इस आउट्फ़िट को सही तरीक़े से स्टाइल करने की ज़रूरत है। जैसे कि – फ़्लोर लेंथ अनारकली चुनो क्योंकि ये प्रिन्सेस वाइब देता है। दुपट्टा को एक हाथ पर लूज छोड़ना आपको लुक को मॉडर्न टच देता है। वही दूसरी तरफ़ अगर आप सिम्पल और एलिगेंट लुक चाहते है तो दुपट्टा एक साइड कंधे पर पिनअप कर सकते है।
इस आउट्फ़िट को और ज़्यादा ख़ूबसूरत बनाने के लिए जवेलरी में झुमके या चांदबाली बिलकुल पर्फ़ेक्ट चॉस है। चाहो तो साथ में छोटा चोकर भी एड कर सकती हो, वही साथ में हाथ में कड़े या चूड़ियां भी बहुत प्यारा लुक देती है। मेकअप के लिए डूई मेकअप लुक करे। लुक को और ज़्यादा एन्हैन्स करने के लिए हेयरस्टाइल में लो बन विध गजरा, या फिर सॉफ़्ट कर्ल्ज़ आपको प्रिन्सेस वाइब देगा।
शरारा / गरारा सेट

आजकल फ़ेयरवेल के लिए सबसे ट्रेंडी और स्टाइलिश ऑप्शन बन चुका है। अगर इस आउट्फ़िट को सही तरीक़े के साथ स्टाइल किया जाए तो ये क्लासी और सबसे यूनीक लुक देता है। इस आउट्फ़िट को स्टाइलिश दिखाने के लिए सबसे पहले कुरती का चयन करे। अगर आप अपने लुक को मॉडर्न रखना चाहती है तो आप शॉर्ट कुर्ती विध शरारा वही दूसरी तरफ़ अगर आप थोड़ा ट्रेडिशनल रॉयल लुक चाहती है लोंग कुर्ती विध शरारा कैरी कर सकती है। या फिर पेपलम टोप विध शरारा फ़ेयरवेल जैसे ओकेज़न के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट है।
लुक को और ज़्यादा एन्हैन्स करने के लिए साथ में नेट या फिर ऑर्गैंज़ा का दुपट्टा कैरी करे। वही मेकअप के लिए सोफट ग्लैम मेकअप जैसे – स्मोकी आइज़, न्यूड लिप्स आपके लुक में चार चाँद लगा देंगे। साथ ही हेयरस्टाइल के लिए सॉफ़्ट कर्ल या फिर ओपन हेयर या फिर साइड ब्रेड आपके लुक को क्लासी और यूनीक बना देगी। एक्स्ट्रा स्टाइलिंग के लिए आप साथ में स्टाइलिश क्लच कैरी कर सकती है।
एथनिक को-ऑर्ड सेट

एथनिक को-ऑर्ड सेट आजकल बहुत ट्रेंड में है क्योंकि ये स्टाइलिश होने के साथ – साथ कम्फ़्टर्बल भी है। अगर आप इस आउट्फ़िट को थोड़े स्टाइल के साथ कैरी करती है तो ये आपको बिलकुल पार्टी लुक देता है। हल्का एम्ब्रॉड्री या प्रिंट वाला को – ओर्ड सेट फेयरवेल के लिए पर्फ़ेक्ट रहता है। अगर आप अपने लुक को ट्रेडिशनल रखने के लिए कुर्ता विध प्लाज़ो सेट वीयर कर सकती है।
को – ओर्ड के साथ मिनमम जवेलरी बेस्ट लगती है जैसे की – स्टाइलिश वॉच, स्मॉल ईर्रिंग, स्टाइलिश ब्रस्लेट। साथ ही मेकअप के लिए फ़्रेश और ग्लोइंग मेकआप रखो। हेयरस्टाइल के लिए स्लीक पोनी टेल, ओपन कर्ल या फिर लो बन आपके लुक को और ज़्यादा खूबसूरत बना देगा। साथ ही स्टाइलिश क्लच के साथ आप अपने इस लुक को पूरा कर सकते है।
कुर्ता सेट (Simple + Elegant)

फ़ेयरवेल पार्टी के लिए कुर्ता सेट विध प्लाज़ो बिलकुल पर्फ़ेक्ट चॉस है, क्योंकि ये आउट्फ़िट कम्फ़्टर्बल होने के साथ – साथ आपको एलिगेंट लुक देता है। अगर आप इस आउट्फ़िट को थोड़ा स्टाइलिश तरीक़े के साथ कैरी करते है तो ये सिम्पल होते हुए भी आपको ग्रेस्फ़ुल लुक देता है। फ़ैब्रिक के लिए आप सिल्क, जॉर्जेट या फिर शिफ़ॉन जैसे फ़्लोवी और रिच फ़ैब्रिक का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे लुक और भी ज़्यादा प्यारा और खूबसूरत लगे।
लुक को और ज़्यादा सुंदर बनाने के लिए आप जवेलरी का इस्तेमल करे।अगर आप अपने लुक में थोड़ा इंडो वेस्टर्न वाइब चाहते है तो ऑक्सीडाइज्ड जवेलरी को वीयर करे।साथ ही मेकअप के लिए सॉफ़्ट ग्लोइंग बेस बनाकर सटल सा मेकअप करे। हेयरस्टाइल में सिल्क बन, या फिर स्टाइलिश ब्रेड इस लुक को और भी ज़्यादा खूबसूरत बना देगा। लुक को पूरी तरह ट्रेडिशनल टच देने के लिए साथ में जुट्टिस या फिर मोज़रिज पहने। विधआउट पोटली या फिर क्लच के बिना ये लुक अधूरा सा लगता है इसीलए एंड में पोटली या क्लच के साथ इस लुक को कम्प्लीट करे।
केप स्टाइल आउटफिट

फ़ेयरवेल पार्टी के लिए केप स्टाइल आउट्फ़िट पहनना एक बहुत ही मॉडर्न, क्लासी और थोड़ा रेड कार्पेट वाइब देता है। लेकिन अगर इस आउट्फ़िट को सही गाइडेंस के साथ ना पहना जाए तो लुक ओवर भी लग सकता है। इसीलिए इसे सही तरीक़े के साथ स्टाइल करने के लिए कुछ टिप्स को फ़ॉलो करना बहुत ज़रूरी है। फ़ेयरवेल जैसे अकेज़न के लिए केप कुर्ता सेट बिलकुल पर्फ़ेक्ट ऑप्शन है, या फिर केप गाउन का ऑप्शन भी इतना बुरा नही है लेकिन वो आपको ट्रेडिशनल लुक देने की बजाए इंडो – वेस्टर्न लुक देगा।
इस आउट्फ़िट में केप ऑल्रेडी स्टेट्मेंट पीस है , इसलिए इसके साथ आप ज़्यादा जवेलरी के ऑप्शन नही रख सकते। लुक को थोड़ा सटल बनाने के लिए मिनिमल जवेलरी को वीयर करे जैसे की – झुमका, हेवी ईर्रिंग, हथफुल। मेकअप के लिए डूई बेस तैयार कर मिनिमल सा टचअप करे। आउट्फ़िट्स के हिसाब से लिप्स्टिक का कलर डिसाइड करे। साथ ही हेयरस्टाइल में स्लीक पोनी टेल, मेसी बन आपके लुक को और भी ज़्यादा खूबसूरत बना देगा।
धोती स्टाइल आउटफिट

धोती स्टाइल आउट्फ़िट में आपके पास कई तरह के ऑप्शन होते है। जैसे कि – धोती पैंट + क्रॉप टॉप / ब्लाउज़ या फिर धोती साड़ी स्टाइल, इसके अलावा कुर्ता + धोती, धोती स्कर्ट + टॉप। आप चाहे तो अपनी फ़ेयरवेल के लिए इनमें से कोई भी ड्रेस पिक कर सकते है। अगर आपको अपना लुक ट्रेडिशनल में चाहिए तो आप धोती साड़ी स्टाइल ट्राई कर सकती है। क्योंकि ये आउट्फ़िट आपको ट्रेडिशनल + बोल्ड दोनो वाइब देता है। वही दूसरी और अगर आप अपने लुक में थोड़ा इंडो वेस्टर्न का तड़का चाहती है तो कुर्ता + धोती ट्राई कर सकती है।
लेकिन याद रखे हर आउट्फ़िट को अलग तरीक़े से स्टाइल करे ताकि उस आउट्फ़िट का फ़िट अलग से हाईलाइट हो। लेकिन आप इन आउट्फ़िट्स के साथ मेकअप सेम रख सकती है, लेकिन हेयरस्टाइल और जवेलरी को हर आउट्फ़िट के लिए अलग – अलग रखे। धोती साड़ी स्टाइल जैसे आउट्फ़िट को और ज़्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए आप स्टेट्मेंट बेल्ट का इस्तेमाल कर सकती है।
शर्ट स्टाइल कुर्ती विध प्लाज़ो

फ़ेयरवेल पार्टी के लिए शर्ट स्टाइल कुर्ती विध प्लाज़ो भी एक अच्छा ऑप्शन है, लेकिन ये लुक आपके लिए ज=तब पर्फ़ेक्ट है जब आप बिलकुल सिम्पल दिखना चाहती हो। अधर्वायज़ आप दूसरे आउट्फ़िट को पिक कर सकती है। लेकिन आप चाहे तो इस आउट्फ़िट में थोड़ा ट्विस्ट एड् करके आप इसे भी यूनीक और शनदार बना सकती है। आप इस आउट्फ़िट को स्टाइलिश बनाने के लिए इसे इंडो वेस्टर्न लुक में भी कन्वर्ट कर सकते है। मतलब आप इस कुर्ती को जींस के साथ पेयर करके भी पहन सकती है।
आप चाहे तो लुक में थोड़ा ट्विस्ट एड कर सकती है मतलब आप इसे धोती पैंट के साथ भी पहन सकती है। इस आउट्फ़िट में आपका ये लुक सबसे स्टाइलिश और यूनीक लगेगा।अगर फ़ेयरवेल में स्टैंडाउट करना है ये लुक एक बार ज़रूर ट्राई करे।
लेकिन अगर आप अपने आउट्फ़िट को पूरी तरह से ट्रेडिशनल वे में ही रखना चाहती है तो आप इसे प्लाज़ो के साथ ही वीयर करे। लेकिन लुक को थोड़ा एन्हैन्स करने के लिए इसके साथ में खोलापुरी झुमके, लेअर्ड नेकपीस, स्मार्ट वॉच। आपके इस लुक में चार चाँद लगा देंगी। साथ ही इससे लुक में पूरी तरह ट्रेडिशनल वाइब आती है।
काफ्तान स्टाइल आउटफिट

फ़ेयरवेल पार्टी के लिए काफ़्तान स्टाइल आउटफिट एकदम एलिगेंट और सबसे अलग दिखने वाला चॉस है। लेकिन इसे वीयर करते वक्त सबसे ज़्यादा ज़रूरी है की आप इसे सही तरीक़े से स्टाइल करे ताकि ये नाइटवीयर वाला लुक ना दे बल्कि प्रॉपर पार्टी लुक दे। काफ़्तान स्टाइल में भी आपके लिए कई तरीक़े के आउट्फ़िट्स बन सकते है। जैसे कि – काफ़्तान ड्रेस, काफ़्तान टॉप विध पैंट्स , शॉर्ट काफ़्तान विध जींस।
काफ़्तान आउटफिट में असली गेम ज्वेलरी और हेयरस्टाइल ही बदलते हैं। क्योंकि ये आउट्फ़िट लूज़ और फ़्लोवी होता है, तो सही स्टाइलिंग से ही पूरा लुक डिफ़ाइन होता है। इसीलिए इस आउट्फ़िट के लिए चांदबाली, बड़े झुमके या स्टेट्मेंट स्टड्ज़ ईर्रिंग पर्फ़ेक्ट रहते हैं। इस आउट्फ़िट के साथ स्टैक्ट ब्रस्लेट या चंकी रिंग्स बहुत स्टाइलिश लगती है। हेयरस्टाइल के लिए आप स्लीक बन, हाई पोनीटेल रख सकती है, क्योंकि ये आपके लुक को क्लासी और मॉडर्न लुक देता है।
मैक्सी फ़्लोरल ड्रेस

मैक्सी फ़्लोरल ड्रेस फ़ेयरवेल पार्टी के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट ऑप्शन है। लेकिन इसे थोड़ा पार्टी वीयर बनाने के लिए कुछ एफ़र्ट्स की ज़रूरत है ताकि आउट्फ़िट कैज़ूअल लगने की बजाय एलिगेंट और ख़ूबसूरत दिखे। फ़्लोरल मैक्सी ड्रेस को लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखे। जैसे – इस टाइप की ड्रेस हमेशा ब्लैक शेड या फिर नेवी, या वाइन कलर में ही ख़रीदे। क्योंकि ये कलर आपके लुक को क्लासी और रॉयल बनाते है।
मैक्सी फ़्लोरल ड्रेस हमेशा फ़िटेड में ही ले क्योंकि इस तरह की ड्रेस आपके बॉडी शेप को एन्हैन्स करती है। इस आउट्फ़िट के साथ जवेलरी का बैलेन्स बनाकर चलना बहुत ज़रूरी है। इसीलिए उस पोईंट पर भी ध्यान देते चले। इस ड्रेस के साथ मिनिमल जवेलरी का इस्तेमल करना ही बेस्ट है क्योंकि फ़्लोरल ड्रेस ऑल्रेडी बिज़ी होती है। इसीलिए इस आउट्फ़िट के लिए कुछ इस तरह की जवेलरी वीयर करे – स्टेट्मेंट ईर्रिंग, स्मार्ट वॉच, लेअर्ड चैन। साथ ही हेयरस्टाइल के लिए सॉफ़्ट कर्ल, हाफ़ टाई, या फिर मैसी बन बन सकते है। ये आपके लुक को और भी ज़्यादा ख़ूबसूरात बना देता है।
