HomeHealthFast Food Cravings...

Fast Food Cravings Se Kaise Bache? | Easy Tips to Control Junk Food (Hindi Guide)

हे एव्रीवन तो आयिए आज आपके साथ उस टॉपिक के बारे में बातें साँझा करते है जिससे हर कोई इंसान परेशान है। और वो है फ़ास्ट फ़ूड की क्रेविंग। आप सब तो जानते ही है की आज के समय में फ़ास्ट फ़ूड को कितना ज़्यादा पसंद किया जाता है। लोग हेल्थी फ़ूड की जगह फ़ास्ट फ़ूड को खाना ज़्यादा पसंद करते है। लेकिन अब सवाल ये उठता है की ऐसा क्यूँ? फ़ास्ट फ़ूड खाने में भले ही मज़ेदार होता है लेकिन धीरे – धीरे वो हमारे शरीर के सभी पार्ट्स को एक एक कर ख़राब कर देता है।

क्या आप सब जानते है की जंक फ़ूड खाने से आपको बहुत सी बीमारियाँ होने का ख़तरा होता है। जंक फ़ूड ना सिर्फ़ आपके शरीर में बीमारियाँ पैदा करता है बल्कि आपके बॉडी पार्ट्स को बिलकुल कमजोर बना देता है। जिसके बाद धीरे – धीरे आपका शरीर बीमारियों की तरफ़ बढ़ता चला जाता है। लगातार जंक फ़ूड खाने से लिवर, किड्नी, ख़राब होने का ख़तरा बना रहता है। साथ ही कोल्ड ड्रिंक्स वगेरा शरीर को अंदर से बिलकुल ख़राब बना देती है। ऐसे ही धीरे – धीरे आपका पाचन तंत्र भी बिगड़ने लगता है।

तो, अगर आप भी फ़ास्ट फ़ूड की क्रेविंग को रोकना चाहते है या फिर खतम करना चाहते है तो आप आर्टिकल को लास्ट तक ज़रूर पढ़े। क्योंकि हम आपको इस आर्टिकल में काफ़ी टिप्स बताने वाले है, जिससे आप अपनी फ़ास्ट फ़ूड की क्रेविंग को रोक सकते है।

#1 डाइट में ज़्यादा से ज़्यादा प्रोटीन ले

अगर आप जंक फ़ूड की क्रेविंग को कम करना चाहते है तो अपनी डाइट में ज़्यादा से ज़्यादा प्रोटीन को एड करे। क्योंकि जब आपके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन मिलता है तो ऑटमैटिक जंक फ़ूड की क्रेविंग खतम हो जाती है। प्रोटीन के लिए आप हरी सब्ज़ियाँ, फल – फ़्रूट, प्रोटीन पाउडर ले सकते है। ज़्यादातर जंक फ़ूड की क्रेविंग तभी होती है जब आपके शरीर में किसी चीज़ की कमी होती है। जैसे कि – प्रोटीन, विटामिन, फ़ाइबर इट्सेटरा।

इसीलिए जितना हो सके अपनी डाइट में हरी सब्ज़ियाँ, और फलो का सेवन करे। प्रोटीन के लिए आप पनीर, दूध, दही, अंडा भी ले सकते है। जो की प्रोटीन का बढ़ाने में अच्छा काम करते है।

#2 बॉडी को हायड्रेटड रखे

बॉडी का डीहायड्रेटड होना भी फ़ास्ट फ़ूड क्रेविंग का एक बहुत बड़ा कारण है। इसीलिए जितना हो सके बॉडी को हायड्रेटड रखे। बॉडी को हायड्रेटड रखने के लिए आप नारियल पानी, निम्बू पानी, या फिर डिटोक्ष वोटर भी ले सकते है। क्योंकि कही बार ऐसा होता है की आपको प्यास लगी होती है लेकिन आपको लगता है की आपको फ़ूड क्रेविंग हो रही है। ऐसे में आप सिर्फ़ जंक फ़ूड की तरफ़ भागते है। लेकिन अब ऐसा नही करना।

जब भी आपको ऐसा लगे की आपको भूख लगी है और कुछ फ़ास्ट फ़ूड खाने का मन है, तभी 2 से 3 गिलास पानी पी लीजिए। इससे आपकी फ़ूड क्रेविंग काफ़ी हद तक कम हो जाएगी। साथ ही आप जंक फ़ूड खाने से भी बच जाएँगे।

#3 जंक फ़ूड को घर लाना दूर करे

अगर आप चाहते है की आपकी जंक फ़ूड खाने की आदत बंद हो जाए तो इसके लिए सबसे बेस्ट तरीक़ा है की आप जंक फ़ूड को घर पर लाना या रखना छोड़ डे। इस ट्रिक का फ़ायदा ये है की ना जंक घर पे होगा और ना ही जंक खाने की क्रेविंग होगी। घर पर जंक फ़ूड की जगह आप कुछ हेल्थी रख सकते है। आप अपने घर पर जंक फ़ूड की बजाय कुछ हेल्थी ऑल्टर्नटिव रख सकते है जैसे कि – मखाना, पीनट्स, बादाम, अखरोट, या फिर चने।

अगर आपको हर शाम कुछ तिका खाने की क्रेविंग होती है तो आप मखाना रोस्ट करके खा सकते है। इससे आपकी क्रेविंग भी शांत हो जाएगी और आप जंक से भी बच जाएँगे।

#4 पर्याप्त मात्रा में नींद ले

अगर आप एक हेल्थी लाइफ़स्टाइल पाना चाहते है, तो सबसे ज़्यादा ज़रूरी है की आप फ़ास्ट फ़ूड को बिलकुल छोड़ दें। जंक फ़ूड की क्रेविंग होने का एक कारण पर्याप्त मात्रा में नींद का ना लेना भी हो सकता है। अच्छे से नींद ना लेने के कारण आपका शरीर पूरा दिन थका हुआ और आलस भरा तो रहता ही है, साथ ही साथ आपको फ़ास्ट फ़ूड की क्रेविंग भी बार – बार होती है। ऐसे में जब भी आपको भूख का एहसास होता है आप हमेशा जंक फ़ूड की तरफ़ ही भागते है।

हेल्थ को फ़िट और तदुरुस्त रखने के लिए रोज़ाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद की ज़रूरत होती है। अगर आप रोज़ाना 7 से 8 की नींद लेते है तो आपका शरीर काफ़ी लम्बे समय तक फ़िट और तदुरुस्त रहता है। और साथ ही जंक फ़ूड की क्रेविंग काफ़ी हद तक खतम हो जाती है।

#5 हर्बल चाय पिएं

शरीर को स्वस्थ और तदुरुस्त रखने के लिए और फ़ास्ट फ़ूड की क्रेविंग को कम करने के लिए आप सब हर्बल चाय का इस्तेमाल कर सकती है। हर्बल चाय पीने से हमारे शरीर को बहुत से लाभ होते है।जैसे कि मटैबलिज़म स्ट्रोंग बनता है, साथ ही आपके पेट की पाचन तंत्र क्रिया स्ट्रोंग बनती है। अदरक, पुदीना और सौंफ वाली चाय गैस, अपच और पेट दर्द में काफ़ी मददकार साबित होती है।

हर्बल चाय में कैफीन नहीं होता और यह शरीर को प्राकृतिक तरीके से आराम देती है। हर्बल चाय का इस्तेमाल सर्दी जुकाम से बचने या फिर वजन घटाने के लिए, शरीर को डिटोक्ष करने के लिए भी किया जाता है। लेकिन ज़्यादा मात्रा में पीने से शरीर को नुक़सान भी हो सकता है। इसीलिए दिन में 1 से 2 कप ही ले।

#6 फ़ास्ट फ़ूड से ध्यान हटाएं

अगर आपको बार – बार जंक फ़ूड खाने की क्रेविंग होती है तो आप ये ट्रिक भी आज़मा सकती है। अपनी क्रेविंग को शांत करने के लिए फ़ास्ट फ़ूड से ध्यान हटाने की कोशिश करे। जब भी आपको ऐसा लगता है की आपको कुछ जंक खाने का मन हो रहा है तभी आप अपने दिमाग़ को वहाँ से हटाकर किसी दूसरे काम को करने की कोशिश करे। ऐसा करने पर आपकी जंक फ़ूड की क्रेविंग काफ़ी हद तक खतम हो जाती है।

क्रेविंग को रोखने के कई सारे तरीक़े है जैसे की – आप कुछ समय के लिए बाहर वॉक निकल सकते है, या फिर आप म्यूजिक सुन सकते है, या फिर अपनी कोई पसंदीदा हॉबी कर सकते है। क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए आप हफ्ते में 1 दिन “चीट मील” रख सकते हैं, क्योंकि पूरी तरह रोकने से क्रेविंग और ज़्यादा बढ़ती है

#7 मीठा खाने पर कंट्रोल करें

कई बार लोगों को जंक की जगह बार – बार मीठा खाने की क्रेविंग होती है। क्योंकि हर खाने के बाद कुछ ना कुछ मीठा खाने का मन ज़रूर करता है। इसीलिए मीठे की क्रेविंग को रोकना काफ़ी मुश्किल होता है। लेकिन कुछ तरीक़े है जिनसे आप मीठे की क्रेविंग को काफ़ी हद तक कंट्रोल में ला सकते है। जब भी आपको कुछ मीठा खाने का मन करता है, तो आप मिठाई की जगह उसका हेल्थी ऑल्टर्नट चुन सकती है जैसे की – गुड, खजूर, डार्क चॉकलेट, ओट्स की खीर, चिया सीड पुडिंग इट्सेटरा।

इससे आपके मीठे की क्रेविंग भी खतम हो जाती है, और आपके शरीर को कोई नुक़सान भी नही होता। साथ ही ये सब खाने से आप पूरा दिन एनर्जेटिक भी महसूस करते है। आप चाहे तो क्रेविंग को रोखने के लिए घर पर विधाउट शुगर तिल-गुड़ के लड्डू, नारियल के लड्डू या फिर गुड़ वाली रोटी भी बना सकते है। इन सब को बनाने के लिए सफेद चीनी की जगह गुड़ (जग्गरी) या शहद इस्तेमाल कर सकती है। इसको खाने से शरीर में आयरन, कैल्सीयम और मिनरल्स की पूर्ति पूरी होती है।

#8 पेट भरा रखें

अगर आप चाहते है की आपको जंक की क्रेविंग ना हो तो उसके लिए आप अपना पेट भरा रखे। क्योंकि जब आपका पेट भरा रहता है तो आपको कुछ भी एक्स्ट्रा खाने का मन नही होता। और फिर आप फ़ास्ट फ़ूड खाने से बच जाते है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ है की आपको बार – बार जंक फ़ूड खाने का मन करता है तो आप इस ट्रिक का इस्तेमाल कर सकती है। ये ट्रिक वाक़ई में बहुत असरदार है।

लेकिन पेट भरने का ये मतलब नही है की आप कुछ भी उल्टा सीधा खा ले, अपने खाने में ऐसी डाइट को शामिल करे जिसमें प्रोटीन, कैल्सीयम, विटामिन भरपूर मात्रा में हो। जैसे कि ओट्स, दलिया, सब्जियां (पालक, गाजर), फल (सेब, पपीता) इट्सेटरा। क्योंकि जब आप इस तरह की डाइट को फ़ॉलो करते है तो फ़ास्ट फ़ूड खाने की क्रेविंग अपने आप खतम हो जाती है।

#9 जंक फ़ूड खाने की आदत को बंद करे

अगर बार – बार आपको जंक खाने का मन करता है, तो इसका मतलब है की आपको जंक फ़ूड खाने की आदत लग चुकी है। तो अगर आप इस आदत को छोड़ना चाहते है तो आप इन कुछ टिप्स को फ़ॉलो कर सकते है जैसे की – घर पर जंक फ़ूड को रखना अवॉड करे, शरीर को ज़्यादा से ज़्यादा हायड्रेटड रखे, प्रोटीन, विटामिन वाली चीजों का सेवन अधिक से अधिक करे, एकदम फ़ास्ट फ़ूड को बिलकुल छोड़ने की कोशिश ना करे।

जब भी आपको ऐसा लगता है की आपको फ़ास्ट फ़ूड की क्रेविंग बहुत ज़्यादा हो रही है तो उस समय आप फ़ास्ट फ़ूड ना खाकर उसका कुछ हेल्थी ऑल्टर्नटिव चुन सकते है जैसे की शाम की भूख के लिए रोस्टेड मखाना, या फिर रोस्टेड चना। ये सब ट्रिक को फ़ॉलो करने से आप धीरे – धीरे जंक से काफ़ी हद तक दूरी बना लेते हो।

#10 तनाव के कारण भी जंक फ़ूड की क्रेविंग हो सकती है

फ़ास्ट फ़ूड खाने के बहुत से कारण है जिनमे से एक कारण स्ट्रेस भी है। स्ट्रेस होने के कारण लोगों को फ़ास्ट फ़ूड की क्रेविंग बार – बार होती है। क्योंकि जब आप स्ट्रेस में होते हैं, तो शरीर में “कॉर्टिसोल (stress hormone)” बढ़ता है जिसके कारण आपको कुछ चटपटा और तिका खाने की क्रेविंग बार – बार होती है और आप उस समय फ़ास्ट फ़ूड की तरफ़ भागते है।

शरीर के लिए स्ट्रेस और फ़ास्ट फ़ूड दोनो ही बिलकुल ख़राब चीजें है इसीलिए जितना हो सके लाइफ़ में उतना हैपी रहना सीखो।स्ट्रेस और फ़ास्ट फ़ूड दोनो मिलकर आपके शरीर को अंदर से बिलकुल खोखला बना देते है। जिसके कारण आपका शरीर दिन – प्रतिदिन कमजोर होता चला जाता है, और आपका शरीर अनेको बीमारियों का शिकार भी बन जाता है।

Sweety
Sweety
Sweety BeautifulIdeas.in की एक सच्ची ऑल-राउंडर हैं! 💫 कंटेंट क्रिएशन में 3+ साल के अनुभव के साथ, उन्हें ब्यूटी टिप्स और होम रेमेडीज़ से लेकर लाइफस्टाइल हैक्स और ट्रेंडिंग आइडियाज़ तक — हर तरह के टॉपिक एक्सप्लोर करना पसंद है। उनका मक़सद बहुत सरल है: ऐसा उपयोगी, प्रैक्टिकल और पॉज़िटिव कंटेंट लाना, जो आपकी रोज़मर्रा की लाइफ़ को थोड़ा आसान और बहुत ज़्यादा खूबसूरत बना दे। 🌸 जब वो लिख नहीं रही होती, तब ज़्यादातर आप उन्हें नई आइडियाज़ ढूंढते या DIY ट्रिक्स टेस्ट करते पाएँगे — ताकि वे आपके साथ सिर्फ़ बेस्ट चीज़ें ही शेयर करें! पसंदीदा विषय: ब्यूटी, होम रेमेडीज़, फ़ैशन, लाइफ़स्टाइल
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts