HomeHealthHome Remediesएडी के दर्द...

एडी के दर्द का पक्का इलाज – 7 दिन में मिलेंगी राहत

आज के समय में एडी का दर्द एक ऐसी समस्या बन चुकी है जो हर उम्र के लोगों को परेशान कर रही है। एड़ी के दर्द की समस्या ज़्यादा देर तक खड़े रहने, गलत तरीके से खड़े होने, अधिक थकान या शरीर में कमजोरी की वजह से होती है। लेकिन अगर इस पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। और चलना- फिरना भी मुश्किल हो जाता है। बहुत से लोग इसे आम समस्या मानकर इस पर ध्यान ही नहीं देते हैं। लेकिन सही समय पर इलाज नहीं मिलता तो ये समस्या लंबी चल सकती है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम एड़ी के दर्द के कारण और उसके पक्के व असरदार इलाज के बारे में बात करेंगे। अगर आप एड़ी के दर्द से परेशान हैं और देसी घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आज का आर्टिकल आप के लिए उत्तम होने वाला है।

सुबह पैरों की स्ट्रेचिंग करें

जब भी हम सुबह उठते है तो हमारे पैर थोड़े अकड़े हुए होते है, क्योंकि रात भर हम पैरों की गति नहीं करते है। जैसे ही हम बिना तैयारी के चलना शुरू कर देते है तो पैरों पर जोर पड़ता है जिससे एडी, तलवा और टखने पर दर्द होने लगता है। खिंचाव करने से पैरों की मांसपेशियाँ धीरे-धीरे खुलती हैं जिससे सुबह उठते ही होने वाला दर्द कम हो जाता है। जब हम पैरों को हिलाते-डुलाते हैं तो पैरों में खून का फ़्लो बढ़ता है जो दर्द और सूजन को कम करता है। रोज़ सुबह खिंचाव का व्यायाम करने से पुराना दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है।

गर्म तेल से मालिश करें

गर्म तेल से मालिश करना पैरों का दर्द और खासकर एडी और तलवे के दर्द के लिए बहुत ही असरदार उपाय है। जब तेल को हल्का सा गरम करके एडी और पैरों पर लगाया जाता है। तो उसकी गर्मी त्वचा के जरिए अंदर तक जाती है और मांसपेशियों व नसों को आराम देती है। इसे खून का संचलन भी बेहतर होता है। जिससे जमाव, अकड़न और सूजन धीरे-धीरे कम होने लगती है। रोज रात को सोने से पहले 8-10 मिनट तक सरसों के तेल या नारियल के तेल से मालिश करें। इसे पैर हल्का महसूस होता है। और सुबह उठते वक़्त होने वाला दर्द भी काफी हद तक कम हो जाता है।

वजन को नियंत्रण में रखें

वजन को नियंत्रण में रखना पैरों और एडी के दर्द से बचने के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि जब शरीर का वजन ज्यादा होता हो तो उसका सबसे ज्यादा दबाव पैरों घुटनों और एडी पर पड़ता है। जिससे चलने के दौरान दर्द बढ़ने लगता है। वजन को कम करने के लिए सब्जियां, फल और प्रोटीन से भरपूर खाना खाए। ऐसे में वजन संतुलन में रहता है। तेल-मसाले,जंक फूड और मीठा खाना खाने से बचना चाहिए। रोजाना थोड़ी देर घूमे और योग करे। ऐसे में वजन ठीक रहता है। और शरीर में हल्कापन महसूस होता है। इस तरह वजन को संतुलन में रखकर पैरों पर पड़ने वाल ज्यादा वजन को कम कर सकते है ऐसे करने से एडी के दर्द में भी धीरे-धीरे राहत मिलने लगती है।

अजवाइन का सेक करें

अजवाइन का उपयोग करना एडी और पैरों के दर्द में बहुत लाभकारी होता है। अजवाइन में यो भी गुण होते है वो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते है। रात को सोने से पहले आधा चम्मच अजवाइन को हल्का सा भूनकर गुनगुने पानी के साथ लेने से शरीर के अंदर की सूजन कम होती है। जिसका असर एडी और पैरों के दर्द पर भी पड़ता है। इसके अलावा अजवाइन को कपड़े में बांधकर हल्का गरम करके एडी पर सेक करने से तुरंत आराम मिल सकता है। नियमित रूप से सही मात्रा में अजवाइन का उपयोग करना एक घरेलू उपाय है जो एडी के दर्द को कम करने में सहायक होता है।

हल्दी वाला दूध पिएं

हल्दी वाला दूध पीना एडी और शरीर के दर्द से राहत पाने का एक असरदार घरेलू उपाय है। रात को सोने से पहले गरम दूध में चुटकी भरकर हल्दी डालकर पी लेने से शरीर अंदर से मजबूत रहता है। हल्दी की तासीर शरीर के अंदर जमी हुई सूजन और दर्द को धीरे-धीरे कम करती है। जबकि दूध शरीर को ताकत और पोषण देता है। जो लोग रोजाना काम-काज में ज्यादा चलने-फिरना या खड़े रहने का काम करते है उनके लिए हल्दी वाला दूध बहुत फायदेमंद होता है। हल्दी वाला दूध पीने के बाद मांसपेशियों को पूरा आराम मिलता है और सुबह उठते वक़्त एडी, तलवे और पैरों में दर्द भी कम होता है।

बर्फ से सेक करें

बर्फ से सेक करना एडी और पैरों के दर्द के लिए आसान और असरदार तरीका है। जब बर्फ को कपड़े में लपेट कर दर्द वाली जगह पर लगाया जाता है तो ठंडक की वजह से जलन और दर्द धीरे कम होने लगती है। बर्फ की सेक दर्द वाली नसों पर आराम करती और खून के प्रवाह को संतुलन में लाती है। जिससे तुरंत राहत महसूस होती है। ज्यादा चलने-फिरने या दिन भर खड़े रहने के बाद 10-15 मिनट तक बर्फ से सेक करने पर एडी का दर्द काफी हद तक कम हो सकता है। और सबसे जरूरी बात ध्यान में रखना की बर्फ को सीधे त्वचा पर ना लगाएँ, हेमशा कपड़े के साथ ही सेक करें।

ऐलोवेरा जेल लागए

ऐलोवेरा जेल का उपयोग एडी और पैरों के दर्द में काफी राहत देता है। ऐलोवेरा में ठंडक और उपचार के गुण होते हैं, जो दर्द वाली जगह पर लगते ही सुकून पहुंचाते है। रात को सोने से पहले एडी और तलवे पर ऐलोवेरा जेल लगा कर हल्की सी मालिश करने से सूजन कम होती है और जलन भी शांत होती है। इससे त्वचा भी नरम होती है और दर्द कम होने लगता है। रोजाना ऐलोवेरा लगाने से एडी का दर्द नियंत्रण में आता है और पैर हल्का महसूस होता है। यह एक आसान, सस्ता और बिना किसी दुष्प्रभाव का घरेलू उपाय है, जो रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।

गलत जूते पहनना छोड़ें

गलत और तंग जूता पहनना छोड़ना एडी के दर्द से बचने के लिए बहुत जरूरी है। जब कठोर तले वाला, पतले तलवे वाला या बिना सहारे का जूता पहना जाता है, तो चलने के समय पूरा दबाव एड़ी पर पड़ता है। जिससे दर्द और सूजन बढ़ने लगती है। लंबे समय तक ऐसे जूतों का इस्तेमाल करने से एडी का दर्द पुराना और ज्यादा हो सकता है। इसलिए नरम तले वाली, गद्देदार चप्पल या जूता पहनना चाहिए, जो पैरों को सही सहारा दे। घर के अंदर ज्यादा तंग जूता पहने रहने से भी बचना चाहिए, ताकि पैरों का थोड़ा आराम मिल सके और दर्द कम हो सके जिससे की आराम से चला जा सके।

अदरक का काढ़ा पिएं

अदरक का काढ़ा पीना एडी और घुटनों के दर्द के लिए असरदार उपाय है। अदरक की गर्म तासीर शरीर के अंदर जमी हुई सूजन और दर्द को कम करने में मदद करती है। रोज एक कप अदरक का काढ़ा पीने से खून का प्रवाह बेहतर होता है। जिससे दर्द वाली वाली जगह तक गर्मी पहुँचती है और अकड़न कम होने लगती है। अदरक का काढ़ा शरीर को अंदर से ताकत देता है और दिन भर की थकान को भी दूर करता है। इसका नियमित रूप से प्रयोग करने से एडी का पुराना दर्द धीरे-धीरे कम हो जाता है और शरीर हल्का और आरामदायक महसूस करता है।

नमक के पानी में पैर भिगोएं

नमक के पानी में पैर भिगोना एडी और पैरों के दर्द के लिए बहुत आसान और असरदार घरेलू उपाय है। गुणगुने पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर जब 10-15 मिनट तक पैर भिगोए जाते है। तो इससे पैरों की थकान कम होती है। नमक के पानी में पैर भिगोने से पैरों को आराम मिलता है। दिन भर चलने-फिरने या खड़े रहने के बाद यह उपाय करने से पैर को हल्का महसूस होता है और एडी का दर्द से काफी राहत मिलती है। इससे रोज या हफ्ते में 3-4 बार करने पर बेहतर नतीजे मिलते है।

खाली पेट लहसुन खाए

सुबह खाली पेट लहसुन खाना एडी के दर्द के लिए एक आसान और असरदार उपाय है। लहसुन शरीर में जमी हुई ठंड और सूजन को धीरे-धीरे पिघलाने का काम करता है। जिससे एडी पर पड़ने वाला दबाव कम होने लगता है। रोज़ 1–2 लहसुन की कलियाँ पानी के साथ लेने से शरीर में रक्त का प्रवाह सही होता है और एड़ी तक गर्माहट व राहत पहुँचती है। इस आदत का फायदा यह होता है की दर्द सिर्फ ऊपर से नहीं बल्कि जड़ों से भी खत्म हो जाता है। लागतार कुछ हफ्तों तक खाली पेट लहसुन खाने से एडी का दर्द ठीक हो जाता है।

एड़ी पर मोमबत्ती या वैक्स से मसाज करें

एडी पर मोमबत्ती से मालिश करना एडी का दर्द का एक अलग और काफी काम का घरेलू तरीका माना जाता है। जब मोमबत्ती के हल्के गर्म मोम को एड़ी पर टपकाकर धीरे-धीरे मालिश की जाती है, तो उसकी गर्माहट पैरों को आराम देती है। जब मोम को एड़ी पर लगाया जाता है, तो वह एक परत बना लेता है, जो एड़ी को हल्का-सा गर्म रखता है। एडी पर लगतार गरमहाट बनी रहती है। जो अंदर के जमाव और तनाव को धीरे-धीरे कम कर देती है। इस तरीके में एडी को बिना ज्यादा दबाव के आराम मिलता है और दर्द का जोर कम होने लगता है। रात को सोने से पहले मोमबत्ती के मोम से मालिश करने से सुबह पैर रखते वक्त होने वाली चुभन और तनाव में काफ़ी फ़र्क महसूस होता है।

Tannu
Tannu
Tannu से मिलिए — हमारी उत्साही Self-Improvement और Motivation राइटर! ✨ 1 साल के लेखन अनुभव के साथ, उनका मानना है कि छोटा सा पॉज़िटिव बदलाव भी ज़िंदगी में बड़ा असर ला सकता है। उन्हें लोगों को मोटिवेट करना, कॉन्फिडेंस बढ़ाना और आसान लेकिन असरदार टिप्स के ज़रिए उनकी लाइफ़स्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करना पसंद है। उनका कंटेंट एक दोस्त की तरह साथ देता है — जो हमेशा आपको आपकी बेस्ट वर्ज़न बनने के लिए प्रेरित करता रहता है। 💪🌟 पसंदीदा विषय: Self-Growth, Mindset, Healthy Habits, Motivation
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts