हे एव्रीवन, तो कैसे है आप सब। उम्मीद है कि आप सब बहुत बढ़िया होंगे। आप सब जानते है की अपने देश में आजकल कोरीयन लुक को कितना ज़्यादा पसंद किया जा रहा है। आजकल सभी लेडी कोरीयन जैसी ब्यूटी पाने की चाहत रखती है। कोरीयन मेकअप आपको नेचुरल ब्यूटी देने के साथ – साथ खूबसूरत भी दिखाता है। इसीलिए कोरीयन लुक को काफ़ी पसंद किया जाता है।
लड़कियाँ कोरीयन मेकअप करना, कोरीयन हेयरस्टाइल बनाना, कोरीयन जैसा लुक रखना काफ़ी पसंद करती है, साथ ही साथ कोरीयन फ़ूड को भी हर जगह काफ़ी पसंद किया जाता है। कोरीयन जैसी ब्यूटी रखने के लिए ज़्यादा महँगे प्रॉडक्ट्स यूज़ करने की ज़रूरत नही है, आप घरेलू नुस्के आज़माकर भी कोरीयन जैसी ब्यूटी पा सकते है। तो अगर आप भी कोरीयन ब्यूटी पगलू हो तो आप हमारे द्वारा नीचे दिए गए टिप्स को फ़ॉलो कर सकती है।
फ़ेस की डबल क्लेंज़िंग करे

अगर आप भी अपनी स्किन को शाइनी और स्मूथ रखना चाहते है, तो हर दिन फ़ेस की डबल क्लेंज़िंग करे। डबल क्लेंज़िंग करने का मतलब है कि पहले बार में ऑयल क्लींजर जो आपके मेकअप को हटाने में मदद करता है, दूसरा फोम क्लींजर जो आके पसीने और फ़ेस की धूल को साफ़ करता है। डबल क्लेंज़िंग करने से फ़ेस पर जमी सारी गंदगी साफ़ हो जाती है, जिससे एक्ने की प्रॉब्लम की काफ़ी हद तक कम हो जाती है।
क्लीन स्किन पर स्किनकेयर प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करने से फ़ेस को नेचुरल “कोरीयन ग्लो” मिलता है। डबल क्लेंज़िंग पोर्स की अंदर तक सफ़ाई करते है जिससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स कम होते हैं।
स्किन को ज़्यादा से ज़्यादा हाइड्रेट रखें

अगर आप चाहते है कि आपका फ़ेस नैचरल ग्लो करे तो इसके लिए आपकी स्किन का हायड्रेटड होना बहुत ज़रूरी है। हायड्रेटड स्किन खुद-ब-खुद चमकदार दिखती है, साथ ही फ़ेस को “कोरीयन ग्लास स्किन” वाला ग्लो मिलता है। ड्राय स्किन होने के कारण लोगों को रूखेपन, सुखी पपड़ी, की प्रॉब्लम का भी सामना करना पड़ता है। साथ ही साथ अगर स्किन ज़्यादा ड्राय है तो स्किन ऑयली बनने लगती है, जिसके कारण फ़ेस पर कोई ग्लो नही बचता।
इसीलिए स्किन को हायड्रेटड रखने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा लिक्विड प्रदार्थ का सेवन करे जैसे – डिटोक्ष वोटर, नारियल पानी, निम्बू पानी, जूस, सिम्पल वोटर। हायड्रेटड स्किन होने के कारण फ़ेस पर मेकअप भी बहुत अच्छे से ब्लेंड होता है और साथ ही लम्बे समय तक मेकअप फ़ेस पर टिका रहता है। हाइड्रेटेड स्किन बाहरी नुकसान (पॉल्यूशन, धूप) से बेहतर तरीक़े से लड़ती है, जिससे स्किन कम डैमेज होती है।
रात को सोने से पहले शीट मास्क का इस्तेमाल करे

अगर आप सब भी फ़्रश और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते है तो रात के समय सोने से पहले शीट मास्क का इस्तेमाल कर सकते है। पूरी रात शीट मास्क लगाकर रखने से स्किन अच्छे से हाइड्रेट हो जाती है, जिसके कारण स्किन पहले से और भी ज़्यादा ज़्यादा फ़्रेश और ग्लोइंग दिखने लगती है। क्योंकि शीट मास्क में भरपूर मात्रा में सिरम पाया जाता है जो स्किन को अंदर तक मॉइस्चराइज़ करता है।
अगर आप चाहते है कि आपकी स्किन तेज़ी से ग्लो करे, तो आप शीट मास्क का इस्तेमाल रात के समय कर सकते है क्योंकि रात के समय हमारी स्किन खुद को रिपेयर करती है
शीट मास्क इस प्रोसेस को और तेज कर देता है। जिसके कारण स्किन पहले से और भी ज़्यादा ग्लोइंग और शाइनी दिखने लगती है।
सनस्क्रीन इस्तेमाल करना कभी न भूलें

स्किन को हेल्थी रखने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि सनस्क्रीन हमारी स्किन को धूप से प्रोटेक्ट करने का काम करती है। सनस्क्रीन हमारी स्किन को धूप की हेवी UV किरणों से बचाता है, जिससे सनबर्न और स्किन डैमेज होने से बच जाती है। बिना सनस्क्रीन का इस्तेमाल किए धूप में निकलने से स्किन डार्क हो जाती है। जिससे स्किन पर टेन जमा होने लगता है।
अगर आप टैनिंग, डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन से बचना चाहती है तो धूप में निकलने से पहले हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करे। स्किन को हेल्थी रखने के लिए जितना ज़रूरी स्किनकेयर है, उतना ही ज़रूरी सनस्क्रीन भी है। अगर आप सनस्क्रीन को लगाना अवॉड करते है तो आपकी स्किन की चमक धीरे – धीरे कम होने लगती है। साथ ही धूप की किरण आपके फ़ेस को डैमेंज करने लगती है।
हल्का और नैचुरल मेकअप करे

अगर स्किन को लम्बे समय तक हेल्थी और ग्लोइंग रखना चाहते है तो स्किन पर कम से कम मेकअप प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करे। क्योंकि लगातार मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से स्किन अंदर से डैमेंज होने लगती है। स्किन को फ़्रेश दिखाने के लिए ज़रूरी नही है की आप महँगे प्रॉडक्ट्स का ही इस्तेमाल करे। आप घरेलू नुस्को का इस्तेमाल करके भी स्किन को शाइनी और चमकदार बना सकती है।
जैसे कि आप टोनर के लिए राइस वोटर का इस्तेमाल करे। फ़ेस को चमकदार बनाने के लिए आप चंदन का लेप ट्राई कर सकती है। ब्लश के लिए गुलाब के फूलों का इस्तेमाल करे। अगर आप केमिकल प्रॉडक्ट्स को छोड़कर घरेलू तरीक़े से स्किनकेयर करते है तो आपकी स्किन और भी जयदा फलोईश दिखती है।
लिप और चीक्स पर टिंट लगाए

चिक्स और लिप्स पर हल्का सा टिंट का टच देने से लुक और भी ज़्यादा नैचरल और ग्रेस्फ़ुल लगता है। अगर आप अपने लुक को नो मेकअप लुक रखना चाहते है तो ये ट्रिक आपके बहुत काम की है। लिप्स और चिक्स पर टिंट लगाना कोरीयन लड़कियों के मेकअप लुक का एक अहम हिस्सा है। क्योंकि ये आपको नैचुरल, क्यूट और फ्रेश लुक देता है।
टिंट बिलकुल हल्का होता है जिसको लगाने से आपका चहरा काफ़ी ज़्यादा क्यूट और खूबसूरत लगता है। टिंट को इस्तेमाल करने का सबसे बड़ा फ़ायदा है की ये लिप्स्टिक की तरह चिपचिपा नही होता, ना ही इसे लगाने पर ज़्यादा हेवी फ़ील होता है। साथ ही ये काफ़ी लम्बे समय तक लिप्स और चिक्स दोनो पर सॉफ़्ट कलर बना रहता है।
आप लिप्स और चिक्स दोनो के लिए आप एक ही टिंट का इस्तेमाल कर सकती है। पिंक या पीच टिंट आपको सॉफ्ट और यंग लुक देता है।
डेली रूटीन में हेल्दी डाइट ले

स्किन को हेल्थी और फ़्रेश रखने के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है की आप अपनी डेली रूटीन में एक हेल्थी डाइट चार्ट को फ़ॉलो करके चले। क्योंकि जब आप अंदर से हेल्थी होते है, तो ऑटमैटिकली आपकी स्किन ग्लो करती है। अपनी डाइट में ऐसे तत्व को शामिल कीजिए जिनमे भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फ़ाइबर, विटामिन हो। ताकि आपको रोज़ाना प्रॉपर तरीक़े से नूट्रिशन मिल सके। इसके लिए आप हरी सब्ज़ियाँ, फल, डिटोक्ष वोटर, नारियल पानी का सेवन कर सकते है।
अगर आप हेल्थी फ़ूड के साथ – साथ सुबह जल्दी उठकर योगा और व्यायाम करते है, तो आप पूरा दिन ऐक्टिव और फ़्रेश महसूस करते है। इसीलिए जितना हो सके उतना ज़्यादा अपने आपको रोज़ाना की रूटीन में ऐक्टिव रखे। इससे आपका शरीर बीमारियों से भी बचा रहता है, और आप यंग भी दिखायी देते हो, साथ ही स्किन पहले से और भी ज़्यादा ग्लो करती है।
रोज़ाना 7 से 8 घंटे की नींद ले

स्किन को फ़्रेश और ग्लोइंग रखने के लिए हेल्थी फ़ूड के साथ – साथ पर्याप्त मात्रा में नींद का लेना भी अति आवश्यक है। हेल्थी रहने के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना अनिवार्य है। अगर आप प्रॉपर तरीक़े से नींद लेते है तो आपकी स्किन अलग से ही ग्लो करती है। इतना ही नही आँखों के नीचे डार्क सर्कल की प्रॉब्लम भी खतम हो जाती है। अच्छी नींद फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में भी मदद करती है।
अगर आप रोज़ाना 7 से 8 घंटे की नींद लेते है तो आप पूरा दिन ऐक्टिव और फ़्रेश महसूस करते है, साथ ही आपका फ़ेस भी अच्छे से ग्लो करता है। क्योंकि रात में स्किन सेल्स तेजी से रिन्यू होते हैं, जिसके कारण डैमेज स्किन ऑटमैटिक ठीक होने लगती है।
ड्यूई लुक पर फोकस करें

ड्यूई लुक का मतलब होता है ऐसा मेकअप या स्किन फिनिश जो नमी से भरा, ग्लोइंग और हल्का-सा शाइनी दिखे। ये लुक करने के लिए आपको ज़्यादा एफ़ोर्ट्स डालने की ज़रूरत नही है। इसके लिए आपको हायड्रेटड स्किनकेयर, लाइट फाउंडेशन या BB क्रीम क्रीम ब्लश और हाइलाइटर फेस मिस्ट या सेटिंग स्प्रे के साथ आप अपने लुक को कम्प्लीट कर सकते है।
इस मेकअप की सबसे ख़ास बात है की ये आपकी स्किन को हायड्रेटड और फ़्रेश लुक देता है। ड्यूई मेकअप लुक आजकल कोरीयन ब्यूटी में सबसे ज़्यादा ट्रेंड में है। तो अगर आप भी ऐसा मेकअप लुक करना चाहती है जिसमें स्किन अंदर से हायड्रेटड और ग्लोइंग दिखे तो आप ड्यूई मेकअप ट्राई कर सकती है।
स्ट्रेट और सॉफ्ट आइब्रो बनाएं

लुक को और ज़्यादा एन्हैन्स करने के लिए मेकअप में सबसे ज़्यादा ज़रूरी है की आप अपनी आइब्रो को किस तरीक़े की बनाते है। अगर आप अपना लुक थोड़ा क्यूट और यंग रखना चाहते है तो आप हमेशा स्ट्रेट आइब्रो रखे। इससे आपका ऑल ओवर लुक मासूम लगता है।कोरीयन ब्यूटी में स्ट्रेट ब्राउज़ बहुत पॉपुलर हैं। आपके लुक को बढ़ाने में आइब्रो का बहुत अहम हिस्सा है।
अगर आप अपने लुक को मैच्योर रखना चाहती है तो आप आर्च्ड (तीखी) आइब्रो रख सकती है। वही दूसरी तरफ़ स्ट्रेट आइब्रो फेस को यंग दिखाती हैं। स्ट्रेट आइब्रो में नैचरल ग्लो उभरकर आता है। तो अगर आप अपने लुक को फ़्रेश और यंग रखना चाहती है तो सॉफ़्ट और स्ट्रेट आइब्रो रख सकती है।
हेयर को सॉफ्ट और शाइनी रखें

मेकअप के साथ – साथ बालों का भी सॉफ़्ट और शाइनी होना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि बाल आपके ओवर ऑल लुक का बहुत इम्पोर्टेंट हिस्सा है। शाइनी और हेल्दी बाल
आपको साफ-सुथरा और ग्रूम्ड लुक देते है। अगर आप कुछ कोरीयन स्टाइल रखना चाहते है तो सॉफ्ट, सिल्की और नेचुरल बाल बेस्ट है।
सबसे ज़्यादा ज़रूरी है की बाल अंदर से हेल्थी और शाइनी होने चाहिए, क्योंकि शाइनी बालों को स्टाइल करना काफ़ी ईज़ी है। आप जैसे चाहे वैसे उन्हें स्टाइल कर सकते है। जैसे स्ट्रेट, वेवी या पोनीटेल शाइनी बाल हर स्टाइल को सुंदर बनाते हैं।
कम लेकिन सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें

मेकअप करते समय ये इम्पोर्टेंट है, की आप अपने फ़ेस पर किस तरह के प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे है। आपको मेकअप प्रॉडक्ट्स हमेशा अपनी स्किन के हिसाब से हाई इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि स्किन बहुत सेन्सिटिव होती है, इसीलिए स्किन पर ग़लत या फिर जयदा प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन इरिटेट हो सकती है या फिर स्किन इन्फ़ेक्शन भी हो सकता है।
कम और सही प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करके भी आप अपने लुक को खूबसूरत दिखा सकते है। अगर आप अपने स्किन पे सही प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है तो रिज़ल्ट अच्छे और बेहतर मिलते है। कम और सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन स्मूथ और क्लीयर दिखायी देती है। कम प्रॉडक्ट्स, कम खर्च + आसान रूटीन।
