हे गर्ल्ज़, तो कैसी है आप सब। आशा करते है की आप सब बहुत अच्छी होंगी। आप सब तो जानते ही है, की वेडिंग डे पर हर लड़की सबसे सुंदर और बीट्यफल नज़र आए। चाहे फिर वो ब्राइड हो या फिर ब्राइड की बहन। तो अगर आप वेडिंग में ऐसा लुक चाहती हैं जो सबकी नज़रें आप पर रोक दे, तो ये स्टाइलिश गाउन्स आपके लिए परफेक्ट चॉइस हैं। रिच फैब्रिक्स, शिमरी, डिटेलिंग और मॉडर्न कट्स के साथ ये गाउन्स आपको रॉयल और ग्लैमरस लुक देंगे। चाहे वो फ्रेंड की रिसेप्शन पार्टी हो या कजिन की कॉकटेल नाइट, इन आउटफिट्स में आप एलीगेंट, ग्रेसफुल और एकदम शोस्टॉपर नज़र आएगी।
फ़ंक्शन में सबसे ज़्यादा स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखना चाहती है, तो आप हमारे द्वारा बताए गए ये स्टाइलिश गाउन ट्राई कर सकते है। जिसमें की आप किसी अप्सरा से कम नही लगेगी। रॉयल सिल्क, सॉफ्ट नेट और शिमर टच वाला हर गाउन आपके लुक में बेमिसाल एलीगेंस जोड़ देगा। फ्लोई सिल्हूट्स और मॉडर्न डिज़ाइन आपको क्वीन जैसा फील देंगे। जिससे की आपकी एंट्री पर सबकी नज़र सिर्फ आप पर ही टिकेगी। चाहे रिसेप्शन हो या वेडिंग नाइट, ये गाउन हर मौके को बना देंगे ‘picture-perfect’!
लुक्स जो सबको दीवाना बना दें! वेडिंग नाइट के लिए परफेक्ट गाउन स्टाइल्स
1. बॉल गाउन

बॉल गाउन का लुक वैसे तो खुद में ही ड्रीमी और रॉयल होता है, लेकिन अगर उसे सही तरीक़े से स्टाइल किया जाए तो लुक एकदम स्टाइलिश और ग्लैमर्ज़ दिखता है। अगर आप इस आउट्फ़िट के साथ प्रिन्सेस वाइब चाहती है तो वेडिंग के लिए ज्वेल टोन जैसे एमराल्ड ग्रीन, रॉयल ब्लू, रूबी रेड या वाइन कलर परफेक्ट हैं। अगर फ़ंक्शन डे-टाइम का है तो पेस्टल टोन जैसे बेबी पिंक, लैवेंडर, या शैंपेन कलर बहुत ग्रेसफुल लगते हैं। लुक को और हाईलाइट दिखाने के लिए आप जवेलरी में स्टेटमेंट नेकपीस या चोकर सेट वीयर कर सकती है, जो गाउन के साथ बहुत स्टाइलिश दिखता है।
हाई नेक गाउन के साथ लॉन्ग इयररिंग्स और ब्रेसलेट रखें ताकि आउट्फ़िट का बैलेंस बना रहे। साथ ही हेयरस्टाइल के लिए आप स्लीक बन या लो बन से गाउन का नेकलाइन उभरकर आता है। इसके अलावा सॉफ्ट कर्ल्स या वेव्स के साथ हाफ-अप स्टाइल भी बहुत रोमांटिक लगता है। एक छोटी हेयर एक्सेसरी जैसे क्राउन या पर्ल पिन लगाने से फेयरी लुक और बढ़ जाता है। साथ ही स्टिलेटोज़ या ब्लॉक हील्स जो गाउन के कलर से मैच करती हों, वो बेस्ट रहेंगी। मेटैलिक क्लच (गोल्ड या सिल्वर टोन) से लुक को फिनिशिंग टच दें।
2. ए-लाइन गाउन

अगर आप वेडिंग डे पर सबसे सुंदर और ग्लैमर्ज़ दिखना चाहती है, तो ए-लाइन गाउन सबसे बेस्ट चॉइस है। इसका क्लासिक सिल्हूट हर बॉडी टाइप पर सूट करता है और आपको एक सॉफ्ट, फ्लोई और रॉयल लुक देता है। शादी के दिन के लिए आप एम्ब्रॉयडर्ड या सीक्विन डिटेलिंग वाला ए-लाइन गाउन चुन सकती है, जो लाइटिंग में ख़ूबसूरती के साथ ग्लो कर सके। अगर फ़ंक्शन दिन का है तो उसके लिए आप मिंट, पाउडर ब्लू या पीच कलर को ऑप्शन में रख सकते है। वहीं दूसरी तरफ़ अगर नाइट इवेंट् है तो उसके लिए एमराल्ड ग्रीन, वाइन या नेवी ब्लू शेड्स बेस्ट हैं। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए स्टेट्मेंट ईर्रिंग, हैंड ब्रस्लेट, लेयर्ड नेकपीस पहन सकते है।
साथ ही लुक को और ब्यूटिफ़ुल बनाने के लिए आप हेयरस्टाइल के लिए सॉफ्ट कर्ल्स या लो बन या फिर डबल ब्रैड विध स्टाइलिश हेयर एक्सेसरीज़ का इस्तेमाल कर सकती है। ड्यूई मेकअप के साथ लुक को नेचुरल और रिफ्रेशिंग रखे। लुक को क्लासिक और रॉयल बनाने के लिए साथ में स्टाइलिश क्लच और मैचिंग हील्स जोड़कर इस लुक को पूरी तरह परफेक्ट बना सकती हैं। ए-लाइन गाउन की सबसे खूबसूरत बात यही है कि यह आपको रॉयलिटी और सादगी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देता है जिससे आप किसी भी शादी में एकदम टाइमलेस ब्यूटी लग सकती है।
3. ऑफ-शोल्डर गाउन

ऑफ़ शोल्डर गाउन वेडिंग सीज़न के लिए एकदम ग्रेट्फ़ल चॉस है। ये एक ऐसा आउट्फ़िट है जो एलीगेंस और ग्लैमर दोनों को बेहद खूबसूरती से बैलेंस करता है। ये आउट्फ़िट हर लड़की को रॉयल, फेमिनिन, और ग्रेस्फ़ुल लुक देता है। अगर आप किसी वेडिंग फ़ंक्शन या फिर पार्टी के लाइम्लायट अपनी और खिचना चाहते है, तो आप ये ऑफ़ शोल्डर गाउन ट्राई कर सकते है। ये गाउन आपके शोल्डर्स और नेकलाइन को खूबसूरती से उभारता है और आपके लुक में एक सॉफ्ट रोमांटिक टच लाता है। नाइट वेडिंग के लिए वाइन, एमराल्ड ग्रीन या नेवी ब्लू जैसे डीप कलर्स शानदार दिखते हैं। लुक को और ज़्यादा ब्यूटिफ़ुल बनाने के लिए जवेलरी के लिए आप स्टेट्मेंट ईर्रिंग, स्टेटमेंट चोकर या डेलिकेट डायमंड नेकलेस ट्राय करें जो ऑफ-शोल्डर कट को और ज़्यादा ख़ूबसूरती से निखारेगा।
अगर गाउन का वर्क हेवी है, तो आप नेकपीस छोड़कर सिर्फ लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स और साथ में हैंड ब्रस्लेट कैरी कर सकती है जो आपके लुक को और स्टनिंग बनाएगा। हेयरस्टाइल के लिए आप वेवी कर्ल या फिर हाई पोनी टेल रख सकती है जो कि आपको प्रिन्सेस वाइब देगा। मेकअप सटल और ग्लोइंग रखने के लिए आप ड्यूई बेस, सॉफ्ट आईज़ और न्यूड लिप्स रख सकती है जो इस लुक को और एलिगेंट बनाएँगा। लुक को हाई हील्स या फिर स्ट्रैपी हील्स के साथ कम्प्लीट करे। अगर लुक के साथ रॉयल वाइब चाहिए तो साथ में स्टाइलिश क्लच कैरी कर सकती है।
4. केप गाउन

आजकल वेडिंग सीज़न के लिए केप गाउन सबसे ट्रेंडी और स्टाइलिश चॉस है। ये आउट्फ़िट आपको भरी महफ़िल में एक एलिगेंट और रॉयल लुक देता है, जिससे की आप पूरे फ़ंक्शन में अलग से ही हाइलायट होते हो। वेडिंग डे पर अगर आप अपने लुक को थोड़ा ड्रामैटिक रखना चाहती है तो केप गाउन एक पर्फ़ेक्ट चॉस है। फ्लोई केप के साथ आने वाला यह गाउन आपके पूरे आउटफिट में रॉयल ग्रेस और फिल्मी चार्म जोड़ देता है। ये आउट्फ़िट शादी के फ़ंक्शन के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट है जैसे कि – रिसेप्शन पार्टी, कॉकटेल या संगीतम के लिए। अगर बात आउट्फ़िट के कलर की बात करे तो उसके लिए आप डे टाइम इवेंट में पाउडर ब्लू, मिंट, या पीच जैसे कलर चुन सकती है। वही दूसरी तरफ़ नाइट इवेंट के लिए गोल्ड, रोज़-गोल्ड, वाइन या एमराल्ड ग्रीस सुपर ग्लैमरस दिखते हैं।
साथ ही जवेलरी के लिए आप स्टेट्मेंट ईर्रिंग, क्लासी चोकर सेट इसी के साथ एक स्टाइलिश वॉच आपके लुक में चार चाँद लगा देगी। हेयरस्टाइल में स्लीक पोनीटेल या सॉफ्ट वेव्स ओपन हेयर बेहद ग्रेसफुल लगते हैं। मेकअप के लिए ग्लोइंग बेस, शिमरी आईज़ और न्यूड लिप्स रखें ताकि गाउन का रॉयल फील और भी उभरकर आए। लुक को और ज़्यादा रॉयल फ़ील देने के लिए मेटैलिक हील्स और क्लच के साथ लुक को कम्प्लीट करे। ताकि जब आप एंट्री लो, तो वो मोमेंट एकदम रेड कार्पेट जैसा लगेगा!
5. रफल गाउन

वेडिंग सीज़न के लिए रफल गाउन एक ड्रीमी और फ्लोई और ट्रेंडसेटिंग स्टाइल है। अगर आप वेडिंग सीज़न के लिए कोई ऐसा आउट्फ़िट ढूँढ रही है जो सॉफ्ट, ग्लैमरस और फोटोजेनिक हो, तो उसके लिए रफल गाउनएक पर्फ़ेक्ट चॉस है। इस आउट्फ़िट की लेयर्ड डिटेलिंग और फलोई टेक्स्चर आपके हर मूव्मेंट को ख़ास बनाती है। शादी के छोटे – छोटे फ़ंक्शन जैसे – रिसेप्शन पार्टी, कॉकटेल, के लिए रफल गाउन का क्रेज़ बहुत तेज़ी से देखा जा रहा है। अगर आप इस आउट्फ़िट को डे इवेंट के लिए कैरी कर रहे है, तो उसके लिए आप पेस्टल कलर चुन सकती है जैसे कि – रोज़ पिंक, लैवेंडर या स्काई ब्लू बहुत ड्रीमी लगते हैं, वही अगर आप इस आउट्फ़िट को नाइट इवेंट के लिए कैरी कर रही है तो वाइन, नेवी, गोल्ड या मेटैलिक ह्यूज़ शानदार दिखते हैं।
रफल्स खुद में ही वॉल्यूम और ड्रामा लाते हैं, इसीलिए इस आउट्फ़िट के साथ आप जवेलरी मिनमम रख सकती है। साथ ही हेयरस्टाइल में सॉफ्ट कर्ल्स या साइड-स्वेप्ट बन चुनें ताकि गाउन का फ्लो और नेकलाइन दोनों उभरकर आएं। मेकअप में शिमरी आईज़, ग्लोइंग बेस और न्यूड लिप्स रख सकती है जिससे कि पूरा लुक फेयरी और सॉफिस्टिकेटेड लगे। लुक को सटल और स्टाइलिश रखने के लिए ग्लिटर क्लच और स्ट्रैपी हील्स से इसे फिनिश करें। रफल गाउन उस हर लड़की के लिए परफेक्ट चॉस है जो चाहती है की वो अपने वेडिंग लुक में ड्रामा,थोड़ा ग्लैमर और ढेर सारा ग्रेस चाहती हो।
6. ड्रेप स्टाइल गाउन

ड्रेप स्टाइल गाउन अपनी फ्लोई और एलीगेंट सिल्हूट की वजह से वेडिंग फ़ंक्शन के लिए परफेक्ट चॉइस होता है। यह आपको मॉडर्न टच के साथ-साथ रॉयल और ग्रेसफुल लुक देता है। अगर आप अपने वेडिंग फ़ंक्शन में कुछ हटकर लुक लेना चाहती है, तो ड्रेप स्टाइल गाउन ट्राई कर सकती है। ड्रेप गाउन की ख़ूबसूरती उसके फॉल और लेयरिंग में होती है, इसलिए इस आउट्फ़िट को पहन्ने के बाद बहुत भारी ज्वेलरी की ज़रूरत नहीं होती। लेकिन अगर आपका आउट्फ़िट ऑफ़ शोल्डर या फिर वन शोल्डर है तो इसके और ग्रेस्फ़ुल लुक देने के लिए आप स्टेटमेंट इयररिंग्स या चोकर नेकपीस पहन सकती है।
फ़ुटवीयर के लिए आप इसके साथ गोल्डन, सिल्वर या न्यूड शेड की हील्स या वेजेज़ पहने ये आपके लुक को और भी ब्यूटिफ़ुल बना देगी। वेडिंग फ़ंक्शन में सीक्विन या बीडेड क्लच, या एम्ब्रॉयडर्ड पोटली बैग बहुत खूबसूरत लगते हैं। साथ ही मेकअप के लिए सॉफ्ट ग्लो मेकअप और हाइलाइटर के साथ एक ग्लॉसी न्यूड या रेड लिपस्टिक आपके लुक में चार चाँद लगा देगी। साथ ही हेयरस्टाइल के लिए आप साइड वेव्स, लो बन विद गजरा, या फिर सॉफ्ट कर्ल्स विद हेयर एक्सेसरीज़ ये सभी गाउन लुक को रॉयल टच देते हैं। अगर आप थोड़ा और यूनीक लुक चाहते है, तो इस आउट्फ़िट को बेल्टेड के साथ स्टाइल कर सकती है जो कि आजकल ट्रेंड में भी है, और बहुत खूबसूरत भी लगता है।
7. शिमर नेट गाउन

शिमर नेट गाउन वेडिंग फ़ंक्शन के लिए एक ग्रेट चॉस है क्योंकि इसका ग्लिटरी टेक्सचर और फ्लोई लुक हर मूवमेंट में रॉयल और ग्लैमरस फील देता है। अगर आप चाहती है कि पूरे फ़ंक्शन में सबकी नज़र बस आप पर टिकी हो तो इसके लिए आप सबसे पहले जवेलरी पर ध्यान दे। अगर शिमर गाउन हैवी सीक्विन या बीडवर्क वाला है, तो लाइटवेट ज्वेलरी जैसे डायमंड रिंग या पोल्की ईयररिंग्स पहनें। वहीं अगर आपका गाउन सटल शिमर वाला है, तो आप स्टेटमेंट नेकपीस या चोकर से लुक को एन्हांस कर सकती हैं। साथ ही मेकअप टिप्स के लिए सॉफ्ट ग्लोइंग बेस, हाइलाइटेड चीक्स, और ग्लॉसी लिप्स बहुत खूबसूरत लगते हैं।
वही हेयरस्टाइल के लिए आप सॉफ्ट कर्ल्स ओपन हेयर, लो बन विद हेयर एक्सेसरीज़, या साइड-स्वेप्ट वेव्स ट्राई कर सकती हैं। अगर आप कुछ यूनिक चाहती हैं, तो क्रिस्टल हेयरपिन्स या फ्लोरल क्लिप्स से हेयर को सजा सकती है। फ़ुटवीयर के लिए आप गोल्डन, सिल्वर या रोज़ गोल्ड शेड की हील्स परफेक्ट रहती हैं। नेट गाउन के फॉल को और एलिगेंट दिखाने के लिए हील्स ज़रूरी हैं। आप अपने इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए साथ में एक स्टाइलिश एम्बेलिश्ड क्लच या पोटली बैग लेकर पूरा वेडिंग-रेडी फील ले सकती है।
8. सैटिन स्लिट गाउन

सैटिन स्लिट गाउन अपने आप में बेहद ग्लैमरस और सेंसुअस आउटफिट है, जो किसी भी वेडिंग फ़ंक्शन या पार्टी में आपको एक स्टाइल आइकॉन बना सकता है। इसका शाइनी, स्मूद टेक्सचर और फ्रंट या साइड स्लिट इसे परफेक्ट बनाते हैं। सैटिन का फैब्रिक खुद बहुत रिच दिखता है, इसलिए इसके साथ कम लेकिन इम्पैक्टफुल ज्वेलरी सबसे सही लगती है। इस आउट्फ़िट को और यूनीक बनाने के लिए अगर आपका गाउन डीप नेक या स्ट्रैपी स्टाइल है, तो डेलिकेट डायमंड या स्टोन चोकर पहनें। या फिर अगर गाउन हाई नेक या स्लीव्ड डिज़ाइन में है, तो बस स्टेटमेंट इयररिंग्स या ईयर कफ्स ही काफी हैं।
सैटिन की शाइन के साथ डेवी मेकअप सबसे ज़्यादा सूट करता है। ल्यूमिनस फाउंडेशन, हाइलाइटर, और क्रीम ब्लश से चेहरा नेचुरल ग्लो करेगा। आँखो को खूबसूरत बनाने के लिए स्मोकी या गोल्डन शिमर आईशैडो और विंग्ड लाइनर का कॉम्बो बेहद एलीगेंट लगेगा। इसके साथ ही लिप्स के लिए न्यूड, बेरी या क्लासिक रेड शेड चुनें। फ़ुटवीयर के लिए आपके लिए स्ट्रैपी हील्स, मेटैलिक सैंडल्स या स्टिलेटोज़ बेहतरीन ऑप्शन हैं। लेकिन अगर इवेंट आउटडोर है, तो ब्लॉक हील्स लें ताकि कंफर्ट और स्टाइल दोनों बने रहें।
9. मरमेड गाउन

अगर आप शादी फ़ंक्शन के लिए मॉडर्न और एलिगेंट लुक चाहती है तो ये मरमेड गाउन को ऑप्शन में ज़रूर रखे। मरमेड गाउन अपनी फिगर-हगिंग सिल्हूट और फ्लेयर्ड हेमलाइन की वजह से बेहद ग्लैमरस और सोफिस्टिकेटेड लुक देता है। इसीलिए मरमेड गाउन का लुक पहले से ही बहुत फिगर-डिफाइनिंग और स्टाइलिश होता है, इसलिए ज्वेलरी को ज्यादा ओवर न करें। अगर आपका गाउन डीप नेक या फिर ऑफ़ शोल्डर है तो स्टेटमेंट नेकलेस या चोकर ट्राई करें।
हाई नेक या हैवी एम्बेलिश्ड गाउन के साथ बस डैंगल इयररिंग्स या स्टोन स्टड्स ही काफी हैं। साथ ही मेकअप के लिए बेस में डेवी फाउंडेशन, हाइलाइटर और ब्रॉन्जर का हल्का टच दें ताकि स्किन हेल्दी ग्लो करे। आइज़ के लिए स्मोकी आइज़ या गोल्डन शिमर आईशैडो मरमेड लुक को रॉयल फील देगा। वही लिप्स के लिए रेड, वाइन या न्यूड ग्लॉसी शेड्स चुनें। फ़ुटवीयर के लिए मरमेड गाउन का फॉल नीचे से फ्लेयर्ड होता है, इसलिए हील्स पहनना जरूरी है ताकि आपका पोस्टचर और फॉल दोनों ग्रेसफुल दिखें। अगर गाउन मेटैलिक या शिमर टोन में है, तो गोल्ड या सिल्वर हील्स परफेक्ट रहेंगी। साथ ही हेयरस्टाइल के लिए सॉफ्ट कर्ल्स ओपन हेयर या हाफ-टाई वेव्स बहुत रोमांटिक लगते हैं। अगर आप फॉर्मल या रिसेप्शन लुक चाहती हैं, तो लो बन विद हेयर एक्सेसरीज़ ट्राई करें।
10. ट्रेल गाउन

ट्रेल गाउन अपने ड्रामेटिक फॉल और रॉयल लुक की वजह से हर ब्राइडल या वेडिंग फ़ंक्शन की शान होता है। इसका लंबा ट्रेल हर कदम पर ग्रेस और एलीगेंस बढ़ा देता है। अगर आप अपने गाउन की शोभा और बढ़ाना चाहते है, तो आउट्फ़िट के कलर और फ़ैब्रिक को ध्यान में रखे। अगर आपका गाउन पेस्टल टोन या फ्लोरल वर्क वाला है, तो यह डे टाइम फंक्शन के लिए परफेक्ट रहेगा। वहीं शिमर, वाइन, नेवी या मेटैलिक टोन वाला ट्रेल गाउन नाइट वेडिंग या रिसेप्शन के लिए ग़ज़ब का ऑप्शन है। ट्रेल जितना लंबा होगा, उतना ज़्यादा ड्रामा और ग्रैंडनेस आपके लुक में झलकेगी। लुक को पूरा करने के लिए जवेलरी का बैलेन्स करना भी बहुत ज़रूरी है। अगर आपका गाउन डीप नेक है तो आप स्टेटमेंट नेकलेस और इयररिंग्स का सेट पहन सकती है, जो आपके लुक में और ज़्यादा निखार लेके आएगा।
हेयरस्टाइल के लिए आप लो बन विद हेयर एक्सेसरीज़, हाफ-टाई कर्ल्स, या सॉफ्ट वेव्स विद टियारा ट्राई कर सकती हैं। जो आपके लुक में चार चाँद लगा देगा। फुटवियर के लिए हमेशा हील्स या पंप्स चुनें ताकि गाउन की फॉल और ट्रेल खूबसूरती से चले। अगर आप अपने इस लुक में थोड़ा रॉयल और कैज़ूअल लुक पाना चाहते है तो आप लॉन्ग वेल या शिमर डुपट्टा गाउन के ट्रेल के साथ कैरी कर सकती है जो कि आपको ब्राइडल टच भी देगा। मेकअप के लिए ट्रेल गाउन के साथ ग्लोइंग बेस, हाइलाइटेड चीक्स, और सॉफ्ट शिमरी आईज़ बहुत खूबसूरत लगते हैं।साथ ही लिप्स के लिए न्यूड, रोज़ या वाइन शेड्स अपनाएँ।
11. ट्यूल लोंग गाउन

ट्यूल लोंग गाउन वेडिंग सीज़न के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये गाउन आपको वेडिंग फ़ंक्शन में प्रिन्सेस वाइब देता है। ट्यूल लोंग गाउन स्टाइलिश दिखने के साथ – साथ रॉयल लुक देता है। इसे और खूबसूरत तरीक़े से स्टाइल करने के लिए डेलिकेट ज्वेलरी चुनें। जिससे की आपका लुक और शनदार लगे। या फिर पर्ल नेकलेस, सॉलिटेयर पेंडेंट या स्टोन चोकर भी बहुत खूबसूरत चॉस है। अगर गाउन हाई नेक या भारी एम्बेलिश्ड है, तो सिर्फ सिम्पल स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहनें। हेयरस्टाइल के लिए आप सॉफ्ट कर्ल्स, हाफ-टाई हेयरस्टाइल या लो बन ट्यूल गाउन पर बहुत सूट करते हैं। साथ ही हेयर में बेबी-ब्रीथ फ्लोरल पिन्स, मोती क्लिप्स या मिनी क्रिस्टल हेयरबैंड ऐड करें ताकि पूरा लुक ड्रीमी लगे।
ट्यूल गाउन के लिए सॉफ्ट-ग्लैम मेकअप बेस्ट होता है। डीवी बेस, रोज़ी चीक्स, शिमर आईशैडो और न्यूड/रोज़ लिप्स एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। अगर शाम का फ़ंक्शन है, तो हल्का स्मोकी आईज़ भी अच्छा लगता है। फ़ुट वीयर के लिए गाउन के साथ स्ट्रैपी हील्स, शिमरी ब्लॉक हील्स या न्यूड पम्प्स पेयर करें। अगर गाउन फ्लोर-लेंथ है, तो पैर थोड़ा दिखे या ना दिखे पर हील्स का एलीगेंस गाउन की फॉल को और सुंदर बनाता है। इस पूरे आउट्फ़िट को और क्लासी बनाने के लिए साथ में मेटैलिक मिनी क्लच या फिर सिल्वर, रोज़-गोल्ड, या पर्ल एम्बेलिश्ड क्लच के साथ कम्प्लीट करे।
12. फिशकट गाउन

फ़िशकट गाउन वेडिंग सीज़न के लिए एलिगेंट चॉस है क्योंकि Fishcut गाउन में लुक पहले से ही स्टेटमेंट होता है, अगर आप इसे कुछ टिप्स के साथ वीयर करती है तो ये लुक और भी ज़्यादा निखर कर आता है। अगर गाउन का नेक डीप है या फिर गाउन ऑफ़ शोल्डर है तो इसे आप स्लीक पेंडेंट या स्टोन ड्रॉप नेकलेस के साथ वीयर करे। साथ ही डायमंड या क्रिस्टल चोकर + छोटे स्टड ईयररिंग्स बहुत रॉयल लगते हैं। Fishcut गाउन का vibe स्लीक और शेप्ड होता है, इसलिए हेयर भी वैसा ही होना चाहिए। इस आउट्फ़िट के साथ लो बन, स्लीक पोनीटेल, या सॉफ्ट वेव्स बेस्ट रहते हैं। हेयर में पर्ल पिन्स, मेटैलिक हेयरक्लिप या क्रिस्टल एक्सेसरीज़ ऐड करने से लुक और ग्लैम हो जाता है।
मेकअप में अगर आप अपना लुक क्लासी रखना चाहती है तो आप स्मोकी आईज़ + न्यूड लिप्स करे। या फिर आप शिमर आईज़ + रोज़ लिप्स भी कर सकती है जो कि आपको रॉयल लुक देगा। इस आउट्फ़िट के साथ फ़ुटवीयर कैरी करना बहुत ज़रूरी हाई क्योंकि यह स्टाइल आपका पूरा पोस्टर define करता है। इसीलिए आप पेंसिल हील्स, स्टिलेटोस, स्ट्रैपी हाई हील्स ट्राई कर सकती है। अगर साथ में थोड़ा कम्फ़र्ट भी चाहते है तो उसके लिए ब्लॉक हील्स भी कैरी कर सकते है।
