HomeFashion & StyleBest Winter Outfit...

Best Winter Outfit Ideas for College Girls in 2026

हे,फैशन क्वीन्स सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है, और अब समय आ गया है। अपने पहनावे को बदलने का क्योंकि ठंडी हवाओं के बीच हर कोई चाहता है की वो गरम कपड़े भी पहने और खूबसूरत भी दिखे। जिससें की ठंड भी नहीं लगे और स्टाइल भी ना जाए। यही तो असली मज़ा है सर्दी का, कॉलेज जाते समय सबको स्मार्ट लगना होता है। पर कपड़ों में कन्फ़्युशन रहती है। कि क्या पहने तो क्यूँ ना कुछ ऐसा पहनने के आइडियास लें। जो गर्म होने के साथ – साथ आरामदायक भी हों और सुंदर भी लगे।

सुबह – सुबह जब ठंडी हवा लगती है तो मन करता है। कुछ कोज़ी और सॉफ्ट पहनने का। जैसे – की वुलन स्वेटर, जैकट, लॉंग बूट्स, मफ्लर और केप ये सब मिलके एक दम बेस्ट और क्लासी रूप देते है। कॉलेज के दिन वैसे भी सबसे मस्त और खास होते है। तो क्यूँ ना उनमें थोड़ा और स्टाइल ऐड किया जाए। जिससे इस सर्दी बोरिंग कपड़े नहीं, बल्कि खुद के लुक को इतना स्टाइलिश बनाओ ताकि हर कोई आपके ड्रेसिंग सेन्स की तारीफ़ करे।

Also read: बेस्ट गिफ़्ट आइडियाज़: स्टूडेंट्स के लिए 15 यूनीक गैजेट्स जो बढ़ाएंगे फ़ोकस और प्रोडक्टिविटी

ऊनी स्वेटर विध जीन्स

ऊनी स्वेटर ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले कपड़े में से एक है। ये स्वेटर बहुत ही मुलायम और आरामदायक होता है। ये शरीर को गरमाहट देने के साथ – साथ स्टाइलिश भी लगता है। ऊनी स्वेटर का लुक सिम्पल होता हुए भी बहुत सुंदर लगता है। इसे जीन्स या स्कर्ट के साथ पहना जाए तो एक स्मार्ट और मॉडर्न लुक मिलता है। ये अलग-अलग रंगों और डिजाइन से मिलकर बनता है। जिसके कारण इस स्वेटर का लुक सबसे शानदार लगता है। और हर लड़की पर खूब जँचता भी है। अगर आप को आराम और फैशन दोनों चाहिए। तो ऊनी स्वेटर बेस्ट चॉइस है।

लोंग कोट और स्टाइलिश जींस

सर्दी के समय में लोंग कोट एक क्लासी और स्टाइलिश चॉइस होती है। गर्ल्स इसे जीन्स, स्कर्ट या शॉर्ट ड्रेस के साथ आराम से पहन सकती है। ब्लैक, ब्राउन और पैस्टल कलर के कोट हर आउट्फिट पर स्मार्ट लगते है। हाई बूट्स और मफ्लर ऐड करने से लुक और भी ज़्यादा रॉयल लगता है। बालों में स्टाइल के लिए सिल्क बन या ओपन कर्ल एकदम बेस्ट चॉइस है। इसी के साथ जवेलरी के लिए आप स्मार्ट वॉच, हैंड ब्रस्लेट, लेयर्ड नेक्लस। ये आउट्फ़िट आपके कॉलेज रूटीन के लिए एकदम पर्फ़ेक्ट है।

कलरफुल ओवरसाइज़्ड स्कार्फ

ठंड के सीजन में कलरफुल स्कार्फ एक स्टाइलिश लुक देता है। कॉलेज गर्ल्स के लिए ये फैशन का बेस्ट ऑप्शन है। आप अपनी जीन्स और स्वेटर के साथ ब्राइट कलर का स्कार्फ पहन सकती हो जिससे की लुक स्टाइलिश और कोज़ी लगे। इसके लिए आप येलो, रेड या फिर ब्लैक कलर का स्कार्फकैरी कर सकती है। ये तुम्हारे सिम्पल से सिम्पल आउट्फिट को भी क्लासी बना देता है। अगर आप लॉंग कोट या हुड्डी पहनती हो तो स्कार्फ को नेक के अराउंड ट्विस्ट करके आप कैजुअल लुक दे सकते हो। अगर आप ज्यादा स्टाइलिश लुक चाहते है, तो स्कार्फ को पोनीटैल के साथ बांधना बहुत सुंदर लगता है। थोड़ी सी मैचिंग ईरिंग और लाइट मेकप के साथ आपका विन्टर कॉलेज लुक बिल्कुल परफेक्ट लगेगा।

हुड्डी विध स्टाइलिश जोगर पैंट्स

हुड्डी और जीन्स का जोड़ा लड़कियों के लिए एक दम मस्त फैशन स्टाइल है। ये लुक कम्फ़्टर्बल के साथ – साथ कूल भी लगता है। ओवरसाइज़्ड हुड्डी के साथ टाइट जीन्स एक परफेक्ट बैलन्स बनाता है। कॉलेज जाना हो या फ्रेंड के साथ किसी भी आउटिंग के लिए ये आउट्फिट सब जगह चलेगा। और दिखने में भी बेहद स्टाइलिश और सुंदर लगता है। डेनिम जीन्स और डार्क कलर हुड्डी आज कल सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। स्नीकर के साथ ये लुक और भी क्लासी लगता है। सिम्पल रहकर स्टाइलिश दिखना हो तो हुड्डी विध जीन्स बेस्ट चॉइस है।

वुलन श्रग विध स्टाइलिश टॉप

सर्दी के मॉसम में वुलन श्रग सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यह ना सिर्फ गरम रहता है, बल्कि स्टाइलिश लुक भी देता है। लड़कियाँ इसे हर आउट्फ़िट के साथ कैरी कर सकती है, जिससे की लुक और भी ज़्यादा क्यूट और गर्ली लगे। अगर आप किसी पार्टी के लिए श्रग ट्राई करती है तो उसके लिए आप हमेशा डार्क शैड चूज़ कर सकती है। ताकि पार्टी में लुक सबसे हटकर और क्लासिक लगे। कुछ लड़कियां अपने लुक को एन्हैन्स करने के लिए वुलन श्रग को जीन्स या स्कर्ट के साथ मिक्स करके पहनती है। ताकि मॉडर्न लुक मिल सके। लुक को और ज़्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए गोगेल्स, स्मार्ट वॉच और साथ ही हैंड्बैग कैरी कर सकती है। जिससे की लुक और ज़्यादा ब्यूटिफ़ुल लगेगा।

डेनिम जैकट

डेनिम जैकट हर लड़की की अलमीरा का एक जरूरी हिस्सा होता है। यह जैकट किसी भी पहनावे को तुरंत स्टाइलिश बनाने का काम करती है। कॉलेज जाने के लिए सफेद टी- शर्ट और फटी जीन्स के साथ डेनिम जैकिट बेहद स्मार्ट लगती है। अगर थोड़ा क्यूट और गर्ली लुक चाहिए तो फ़्लावर वाली ड्रेस विध डेनिम जैकिट पहनना बहुत प्यारा और सुंदर लगता है। आजकल डेनिम जैकिट बहुत ट्रेंड में है। जो आराम और स्टाइल दोनों देता है। ठंडी शाम हो या फिर दोस्तों के साथ कही आउटिंग पर जाना हो, ये हर जगह के लिए बेस्ट ऑप्शन में से एक है।

ब्लैज़र विध वुलन टॉप

ठंड का समय शुरू हो चुका है तो फैशन भी थोड़ा स्मार्ट होना चाहिए। ब्लैज़र एक ऐसा पीस है, जो हर आउट्फिट को क्लासी बना देता है। प्लैन व्हाइट टर्टल नेक टॉप के साथ ब्लैज़र हो तो कितना स्टाइलिश लुक लगता है। कॉलेज जाने वाली गर्ल्स अगर थोड़ा स्मार्ट और क्लासी लुक चाहती है तो शॉर्ट टॉप के साथ ओवरसाइज़ ब्लैज़र पहन सकती है। अगर पार्टी में जाना हो तो शाइनी टॉप या सीक्विन टॉप के साथ ब्लैक ब्लैज़र पहनने पर एकदम स्टाइलिश और रॉयल फ़ील आता है। डेली लुक के लिए कॉटन या रिब्ड टॉप के साथ पैस्टेल कलर ब्लैज़र परफेक्ट रहता है। थोड़ी ठंड ज्यादा हो तो हाई नेक टॉप और लॉंग कोट टाइप ब्लैज़र पहनो, जिससे की ठंड भी नहीं लगेगी और लुक भी सुंदर आएगा। और भी ज्यादा बेस्ट लुक चाहिए तो शूज के साथ थोड़ा मैचिंग कर सकती हो जिससे की लुक और भी शनदार दिखे। इसके लिए स्नीकर या बूटस कैरी करे।

Also read: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के 11 आसान और असरदार तरीके

वुलन कुर्ती और दुपट्टा

आजकल लड़कियाँ फैशन के साथ कम्फर्ट को भी बहुत इम्पॉर्टन्स देती है। ठंड हो या तेज हवा चले। कपड़े ऐसे होने चाहिए जो गरम भी हो और लुक भी स्टाइलिश लगे। ऐसे में वुलन कुर्ती और दुपट्टा का कॉम्बो एक दम परफेक्ट है । ये आउट्फिट गरम भी रहता है।और ट्रडिशनल वाइब भी देता है। सिम्पल वुलन कुर्ती के साथ प्रिंटेड या कलरफुल दुपट्टा पहनो तो लुक और भी ज़्यादा निखर कर आता है। अगर फंगक्शन या शादी में जाना हो तो एम्ब्रॉइडरी वाली कुर्ती के साथ हेवी दुपट्टा बेस्ट लुक देता है। और लॉंग स्ट्रेट कुर्ती और शॉल स्टाइल दुपट्टा से एक रॉयल फ़ील आती है। इसीलिए आप इसे कॉलेज के लिए इस विंटर एक बार ज़रूर ट्राई करे। कुरती को आप ब्राइट कलर में ले सकते है जिससे कि लुक और भी ज़्यादा प्यारा लगे। जैसे – मस्टर्ड, महरूम और रॉयल ब्लू।

लेदर जैकट

ठंड के सीजन में लेदर जैकट लड़कियों के लिए एकदम स्टाइलिश और यूज़फुल होती है। ये सिर्फ गरम नहीं रहती बल्कि पूरे लुक को क्लासी बनाने में भी मदद करती है। ब्लैक और ब्राउन लेदर जैकट जीन्स या स्कर्ट के साथ सुपर लगती है। कॉलेज के लिए स्कार्फ या मफ्लर के साथ पहनो तो काफ़ी स्टाइलिश लुक आता है। वही अगर आप पार्टी के लिए कूल लुक चाहते है तो क्रॉप टॉप के साथ स्टाइलिश बूट्स को ऐड करो। और अगर आपको नाइट आउटिंग के लिए आउट्फ़िट चाहिए तो शॉर्ट ड्रेस विध जैकट ट्राई कर सकते हो। इस ठंड में लेदर जैकट को अपनी अल्मिरा में जरूर ऐड करे ताकि आप भी अपने हर आउट्फ़िट के साथ स्टाइल कर सको।

Tannu
Tannu
Tannu से मिलिए — हमारी उत्साही Self-Improvement और Motivation राइटर! ✨ 1 साल के लेखन अनुभव के साथ, उनका मानना है कि छोटा सा पॉज़िटिव बदलाव भी ज़िंदगी में बड़ा असर ला सकता है। उन्हें लोगों को मोटिवेट करना, कॉन्फिडेंस बढ़ाना और आसान लेकिन असरदार टिप्स के ज़रिए उनकी लाइफ़स्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करना पसंद है। उनका कंटेंट एक दोस्त की तरह साथ देता है — जो हमेशा आपको आपकी बेस्ट वर्ज़न बनने के लिए प्रेरित करता रहता है। 💪🌟 पसंदीदा विषय: Self-Growth, Mindset, Healthy Habits, Motivation
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts