Anxiety ho rahi hai? Try these Simple Home Remedies Today!

आजकल के समय में घबराहट एक आम और मानसिक समस्या बन चुकी है। इसमे व्यक्ति बिना किसी खास वजह के टेंशन और डर महसूस करने लगता है। बच्चे पढ़ाई और परीक्षा के कारण भी ज्यादा घबराहट महसूस करते है। अगर हम लगातार चिंता करते है तो मानसिक स्थिति बिगड़ जाती है। घर के घरेलू उपाय घबराहट को दूर करने में मदद करते है। शांत मन और सकारात्मक सोच से जीवन अच्छा बना रहता है।

एंग्जायटी क्या होती है?

एंग्जायटी का मतलब होता है की ज्यादा चिंता और घबराहट महसूस करना जैसे जब भी किसी व्यक्ति को बार-बार टेंशन या बेचैनी लगती है तो उसे एंग्जायटी कहते है। कभी-कभी थोड़ी चिंता होना आम बात है। लेकिन जब चिंता ज्यादा बढ़ जाए और रोज इसका असर काम पे पड़े तो समस्या और ज्यादा गहरी हो जाती है। एंग्जायटी होने पर मन शांत नहीं रहता व्यक्ति बार-बार वही बातें सोचता रहता है। कभी तो बिना किसी वजह के डर भी लगने लगता है और नींद पूरी नहीं रहती है। एंग्जायटी कोई बीमारी नहीं होती है यह मानसिक स्थिति होती है जो कि तनाव और दबाव की वजह से होती है।

एंग्जायटी के लक्षण क्या -क्या होते है?

  • मन में लगातार बेचनी रहना
  • बिना वजह के घबराहट महसूस होना
  • नींद ना आना
  • शरीर में कमजोरी महसूस होना
  • चकर आना ज्यादा पसीना आना
  • मुह का सूखना
  • किसी भी काम में मन नहीं लगना
  • बार-बार नकारात्मक विचारों का आना

एंग्जायटी को ठीक करने के घरेलू उपाय

गहरी सांस लेना

घबराहट के समय पर गहरी सांस लेना एक बहुत ही अच्छा तरीका है। जब भी घबराहट होती है तो सांस ऊपर नीचे होने लगती है। ऐसे में हम को नाक से धीरे धीरे गहरी सास लेनी और पैट को फूलने देना और मुह से धीरे सांस छोड़नी होती है। इसे दिमाग भी शांत हो जाता है। गहरी सांस लेने से हार्ट रेट नॉर्मल होता है। अगर हम रोज थोड़ी देर गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करते है तो पैनिक टेंशन और डर की समस्या कम हो जाती है।

नियमित योग करना

रोजाना योग करना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। योग करने से शरीर ल लीचलापन दूर होता है और मसल्स मजबूत होती है। योग करने से तनाव कम होता है। अगर हम रोज योग करते है तो नींद अच्छी आती है और मन हल्का महसूस करता है और शरीर हेल्थी रहता है। इसीलिए अच्छे जीवन और स्वस्थ के लिए रोज योग करना बहुत ही जरूरी है।

ध्यान की आदत लगना

ध्यान की आदत लगाना मानसिक शांति और आत्मविश्वास के लिए बहुत ही अच्छा तरीका है रोज ध्यान करने से दिमाग में सकरतमक विचार आते है। हम को किसी भी शांत जगह पर बैठकर ध्यान लगना चाहिए क्योंकि हम ऐसा रोज करते है तो धीरे-धीरे आदत बन जाती है। रोजाना ध्यान करने से यादशत सुधरती है और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है, इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

अच्छी नींद लेना

अच्छी नींद लेना जीवन के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि पूरी गहरी नींद लेने से शरीर को आराम मिलता है और दिमाग फ्रेश रहता है। अच्छी नींद से तनाव और थकान कम रहती है और जो लोग समय पर सोते और उठते है वो अच्छा महसूस करते है। नींद की कमी से चिढ़चिढ़ापन, घबराहट और थकान बढ़ सकती है। इसलिए रोज 7-8 घंटे की अच्छी नींद हर व्यक्ति को लेनी चाहिए।

गरम दूध पीना

रात को सोने से पहले गरम दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। गरम दूध पीने से शरीर को आराम मिलता है जिससे नींद भी अच्छी आती है। दूध में मौजूद पोशक तत्व मानसिक तनाव और घबराहट को कम करने में मदद करता है। गरम दूध शरीर को ऊर्जा देता है और थकान को दूर करता है। अगर हम ऐसा रोज करते है तो नींद की समस्या कम हो जाती है और शरीर भी हेल्थी रहता है। इसलिए स्वस्थ जीवन को अच्छा रखने के लिए रात के समय गरम दूध तो पीना चाहिए।

सुबह की धूप लेना

शरीर को धूप लगाना बहुत ही अच्छा तरीका है। सुबह की हल्की धूप से शरीर को विटामिन D मिलती है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाते है और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते है। धूप लेने से मानसिक तनाव कम रहता है और मूड भी फ्रेश रहता है। रोज सुबह कुछ देर धूप में बैठने से या चलने से शरीर को अच्छा महसूस होता है। और ऐसे में दिन की शुरुआत भी अच्छी रहती है।

प्रकृति के साथ समय बिताना

प्रकृति के साथ समय बिताना मानसिक और शारीरक जीवन के लिए बहुत ही अच्छा है। जब भी हम पेड़-पौधों, हरियाली और खुली हवा के बीच रहते है तो हमारे मन को एक अलग ही सुकून मिलता है। आर दिमाग को शांति मिलती है। प्रकृति के पास रहकर व्यक्ति खुद को ज्यादा फ्रेश और सकारात्मक महसूस करता है। इसलिए हम को स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए प्रकृति के साथ समय बिताना चाहिए।

Tannu
Tannu
Tannu से मिलिए — हमारी उत्साही Self-Improvement और Motivation राइटर! ✨ 1 साल के लेखन अनुभव के साथ, उनका मानना है कि छोटा सा पॉज़िटिव बदलाव भी ज़िंदगी में बड़ा असर ला सकता है। उन्हें लोगों को मोटिवेट करना, कॉन्फिडेंस बढ़ाना और आसान लेकिन असरदार टिप्स के ज़रिए उनकी लाइफ़स्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करना पसंद है। उनका कंटेंट एक दोस्त की तरह साथ देता है — जो हमेशा आपको आपकी बेस्ट वर्ज़न बनने के लिए प्रेरित करता रहता है। 💪🌟 पसंदीदा विषय: Self-Growth, Mindset, Healthy Habits, Motivation
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts