हेलो दोस्तों, तो आज हम एक बहुत ही इंट्रेस्टिंग टॉपिक के बारे में बात करेंगे, जो की हमारी स्किन को लेकर है। हर कोई इंसान अपनी स्किन को लेकर बहुत ही पोस्सिव रहता है। सब लोग यही सोचते है की वो अपनी स्किन को कैसे बेहतर बना सकते है। इसके लिए सब लोग बहुत से प्रोडक्ट भी यूज़ करते है और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए घरेलू नुस्के का भी इस्तेमाल करते है।
स्किन की देखभाल हर मौसम में रखनी पड़ती है। मौसम के बार – बार बदलने के कारण स्किन ड्राई होने के साथ – साथ फ़ेस पर पिम्पल, डलनेश होना शुरू हो जाती है। जिसके कारण हम अपने फ़ेस पर तरह – तरह के प्रोडक्ट यूज़ करना शुरू कर देते है, जिससे की हमारी स्किन थोड़े टाइम के लिए तो पहले से बेहतर हो जाती है लेकिन फिर दोबारा से स्किन की वही हालत हो जाती है, जिसके कारण आप बहुत निराश हो जाते है।
आयिए आज हम आपको बताते है कि आप अपनी स्किन को कैसे ग्लोइंग ओर खुबशूरत बना सकती है। सबसे पहले हमारी स्किन को सबसे ज़्यादा हायड्रेटड रखने की ज़रूरत है, अगर हमारी स्किन हायड्रेटड है तो हमारी स्किन ऑटमैटिक ग्लो करती है। आप अपनी स्किन को हायड्रेटड रखने के लिए घरेलू फ़ेस मास्क भी बना कर लगा सकती है। ऐसे बहुत से घरेलू नुस्के है जिससे की आप ब्यूटी पार्लर के फ़ेशल जैसा ग्लो घर पर ही ला सकते है।
यह भी पढ़ें: शादी की सालगिरह पर जोड़े के लिए शुभकामनाएं
ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाये ये घरेलू नुस्के

- दूध ओर बादाम का पेस्ट
- अलोवेरा जेल
- पपीते का फ़ेस मास्क लगाए
- खीरे का पेस्ट बनाकर लगाए
- नींबू ओर शहद का पेस्ट लगाए
- बेसन और हल्दी का पेस्ट लगाए
- स्लीपिंग मास्क शीट लगाए
- चंदन और गुलाबजल का फ़ेस मास्क लगाए
- दही को मास्क की तरह लगाए
- कॉफ़ी, चीनी और नारियल के तेल का पेस्ट लगाए
- आलू का रस लगाए
1. दूध ओर बादाम का पेस्ट

अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और फ़्रेश रखना चाहते है तो आप कच्चा दूध और बादाम का पेस्ट बनाकर लगा सकते है। दूध और बादाम का पेस्ट लगाने से आपकी स्किन पहले से और भी ज़्यादा सॉफ़्ट ओर ग्लोइंग दिखेगी। ये पेस्ट लगाने से आपके फ़ेस की झारिया भी काफ़ी हद तक कम हो जाती है।
2. अलोवेरा जेल

अलोवेरा जेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, अलोवेरा जेल का उपयोग चहरे के दाग़ धब्बे और मुँहासे को दूर करने के लिए किया जाता है। अलोवेरा जेल का उपयोग हम बहुत से तरीक़ों से कर सकते है, जो कि हमारी स्किन को ग्लोइंग और शानदार बनाता है। अलोवेरा जेल हेयर फ़ॉल को कम करने में भी मददकार है।
3. पपीते का फ़ेस मास्क लगाए

पपीता जिस तरह हमारे शरीर के लिए बेहद फ़ायदेमंद है उसी तरह ये हमारी स्किन के लिए मददकार है। पपीते में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारी स्किन के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद है। ये फ़ेस मास्क आपके चहरे के डार्क सर्कल, डेड स्किन को दूर कर आपके चहरे पर एक ताज़गी भरा ग्लो लेकर आता है।इसीलिए आपको इस पेस्ट को एक बार ज़रूर ट्राई करना चाहिए।
4. खीरे का पेस्ट बनाकर लगाए

अगर आप लोगों की स्किन भी काफ़ी डल और मुर्ज़ायी हुई सी लगती है तो आप ये खीरे का पैक लगाकर मुर्ज़ायी हुई स्किन में फिर से जान डाल सकते है। ये पैक स्किन की टैन को कम करने का काम करता है, और उसी के साथ – साथ ये हमारे चहरे पर जो भी एक्स्ट्रा ऑल आ जाता है ये उसको भी कंट्रोल करने का काम करता है। ये पेस्ट हमारी स्किन को हायड्रेटड रखने का काम भी करता है।
5. नींबू ओर शहद का पेस्ट लगाए

अगर हम लोग नींबू और शहद का पेस्ट बनाकर अपने चहरे पर उपयोग करते है, तो ये हमारे चहरे पर जादुई का काम करता है। नींबू और शहद का पेस्ट हमें पिग्मेंटेशन से राहत दिलाता है, और हमारे चहरे को चमकदार बनाता है। चहरे पर इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से हमारे चहरे पर जो भी डेड सेल मौजूद है उनका सफ़ाया करने में भी मदद करता है, इसलिए इस पेस्ट को ज़रूर ट्राई करे।
6. बेसन और हल्दी का पेस्ट लगाए

बेसन और हल्दी दोनो में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, बेसन और हल्दी का पैक हमारे चहरे की डेड स्किन को ख़त्म कर एक ताज़गी और सुंदरता भरा ग्लो लेकर आता है। हल्दी और बेसन दोनो ही हमारी स्किन की टैनिग को दूर करने का काम करती है।
7. स्लीपिंग मास्क शीट लगाए

हर कोई इंसान अपनी स्किन को ताज़ी और ग्लोइंग रखना पसंद करता है , और इसीलिए वो तरह – तरह के फ़ेस मास्क और घरेलू पेस्ट बनाकर अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने की कोशिश में लगा रहता है। आप इन सबका उपयोग करने के साथ – साथ स्लीपिंग मास्क शीट का उपयोग भी कर सकते है, जो कि आपके चहरे के आइज़ डार्क सर्कल को कम करने का काम करता है। स्लीपिंग मास्क शीट आपकी स्किन को सुंदर और ग्लोइंग बनाने का काम करता है।
8. चंदन और गुलाबजल का फ़ेस मास्क लगाए

चंदन और गुलाबजल का पैक हमारे चहरे के पिम्पल और दाग़ धब्बो को कम करने के लिए किया जाता है। ये पैक हमारे चहरे के खोए हुए ग्लो को वापिस लाने का काम करता है। समर के सीज़न के लिए ये पैक बिलकुल पर्फ़ेक्ट है, क्योंकि चंदन और गुलाबजल दोनो का पैक हमारे चहरे को ग्लोइंग बनाने के साथ – साथ स्किन को ठंडा रखने में भी उपयोगी है। तो इस पैक को समर के सीज़न में ज़रूर ट्राई करे।
9. दही को मास्क की तरह लगाए

दही एक तरह का प्रकर्तिक एक्सफोलिएटर है। दो चमच्च दही में दो चमच्च शहद और एक चमच्च अलोवेरा जेल को मिक्स कर उसका अच्छा सा पेस्ट तैयार कर चहरे पे लगाने से चहरे के डार्क सर्कल, दाग़ धब्बे, को दूर कर आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाता है। ये पेस्ट आपके चहरे के ओपन पोर्स को फील करने का काम करता है। इसलिए आप इस पेस्ट को अपने चहरे पर ट्राई कर सकते है।
10. कॉफ़ी, चीनी और नारियल के तेल का पेस्ट लगाए

इस पेस्ट का उपयोग चहरे की टैनिंग को दूर करने के लिए किया जाता है। ये पेस्ट लगाने से आपका चहरे की जो भी टैनिंग है, पिम्पल है, या जो भी डार्क सपोर्ट है, ये उन सबको नियंत्रित करने का काम करता है। अगर आप किसी का भी चहरा इन सब चीज़ों से जूँज रहा है तो आप घर बैठे एक बार ये फ़ेस पैक ज़रूर ट्राई करे।
11. आलू का रस लगाए

आलू विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम का एक स्त्रोत है। अगर हम सप्ताह में दो से तीन बार आलू का रस अपने चहरे पर इस्तेमाल करते है , तो इसका रिज़ल्ट बहुत ही अच्छा निकल कर आता है। आलू का रस हमारे चहरे की झुर्रियां, झाइयां को कम करने का काम करता है। आलू का रस हमारी बेजान से चहरे में जान डालने का काम करता है।
यह भी पढ़ें – घर पर तंदुरुस्त रहने के 11 आसान और प्रभावी तरीके
निष्कर्ष
तो दोस्तों, अगर आप भी अपने चहरे की सुंदरता को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप हमारे दिए गये टिप्स को फ़ॉलो कर अपने चहरे की सुंदरता को और भी ज़्यादा निखार सकते है, और अपनी स्किन को ग्लोइंग और ख़ूबसूरत बना सकते है। अगर आपका चहरा भी डार्क सर्कल या फिर दाग़ धब्बो के कारण बेजान हो चुका है तो आप हमारे आर्टिकल में दिए गये टिप्स को फ़ॉलो कर अपनी सुंदरता बढ़ा सकते है।
