हे लेडीज़ आप सब तो जानती ही है की ठंड का सीज़न शुरू हो चुका है। ठंडी के मौसम में अगर आपको किसी पार्टी, वेडिंग फ़ंक्शन, या फिर आउटिंग के लिए कही जाना हो तो अपने आपको को स्टाइल करना बहुत मुश्किल हो जाता है, क्योंकि विंटर के सीज़न में कपड़ों को स्टाइल करना कोई आसान काम नही है। अगर आप वेस्टर्न पहन्ना पसंद करते है, तो तो आप ऑप्शन में जींस, जैकेट, मफलर, बूट्स का इस्तेमाल कर अपने लुक को रॉयल और क्लासी टच दे सकते है। लेकिन अगर आप एथनिक पहन्ना पसंद करते है तो आपके पास बहुत ही कम ऑप्शन होते है। लेकिन उन्ही में से एक है, जो अपने हाथों की कला के कारण बहुत पर्सिद है, और वो है कश्मीरी सूट।
सर्दियों में अगर आपको वार्मथ के साथ रॉयल टच चाहिए तो कश्मीरी सूट्स से बढ़िया कोई दूसरा ऑप्शन नही है। इनकी नाज़ुक कढ़ाई, सॉफ्ट फैब्रिक और शाही डिज़ाइन्स हर लुक को खास बना देते हैं। चाहे ऑफिस का फॉर्मल लुक हो या शादी-फंक्शन का स्टाइलिश अंदाज़ कश्मीरी सूट हर मौके पर एक एलिगेंट लगता है। ब्राइट कलर्स, बूटेदार पैटर्न और लाइटवेट वूल की फील आपके विंटर आउटफिट को क्लासी और यूनीक बनाता है। अगर इस लुक को और ज़्यादा खूबसूरत बनाना चाहते है तो इसे स्टाइलिश सोल और मैचिंग जवेलरी के साथ स्टाइल करे जो आपके लुक को और ख़ास बना देगी।
बूटादार एम्ब्रॉयडरी सूट डिज़ाइन

बूटादार एम्ब्रॉयडरी कश्मीरी सूटस की पहचान है। कश्मीरी सूट का ये डिज़ाइन आपको लुक को रॉयल और एलिगेंट टच देता है कश्मीरी फैब्रिक पर बनाए गए छोटे-छोटे बूटा पैटर्न चाहे वो पैसली हों, मिनिएचर फ्लोरल हों या ट्रेडिशनल कश्मीरी मोटिफ सूट को बेहद ग्रेसफुल बनाते हैं। हल्के लेकिन डिटेल्ड थ्रेड वर्क से तैयार ये बूटाज पूरे सूट के लुक को और भी ज़्यादा शानदार बनाने का काम करते है। वहीं दुपट्टे पर स्कैलप्ड बॉर्डर या हैवी बूटादार वर्क लुक को और रिच बना देता है। ज़री, रेशम और मल्टी-थ्रेड के मेल से बना यह बूटादार वर्क विंटर सीज़न में गर्माहट के साथ-साथ एक प्रीमियम और क्लासी स्टाइल भी देता है। विंटर सीज़न में अगर आप इस तरह के सूट को वीयर करती है तो आपका लुक सबसे हटकर और सबसे ज़्यादा खूबसूरत लगता है। आप इस आउट्फ़िट को वेडिंग फ़ंक्शन, फ़ेस्टिवल, किटी पार्टी जैसे प्रोग्राम के लिए भी वीयर कर सकती है।
लाइटवेट वूल फैब्रिक सबसे बेस्ट

लाइटवेट वूल फैब्रिक सबसे बेस्ट विंटर सीज़न के लिए सबसे बेस्ट चॉस मानी जाती है। क्योंकि इस स्टफ़ बिना भारी भरकम फ़ील कराए आपको गर्माहट देता है और साथ हाई आपके लुक को स्टाइलिश भी बनाता है। इसकी फाइन वूल क्वालिटी स्किन-फ़्रेंडली होती है, जिससे पूरे दिन पहनने पर भी किसी तरह की चुभन या असहजता महसूस नहीं होती। इस आउट्फ़िट के साथ अलग से कुछ वीयर करने की भी ज़रूरत नही पड़ती। चाहे साधारण बूटादार वर्क हो या हैवी कश्मीरी एम्ब्रॉयडरी, हर डिज़ाइन इस फैब्रिक पर और भी ज्यादा एलीगेंट व प्रीमियम दिखता है। ये सूट ऑफ़िस, कॉलेज, फ़ेस्टिवल, पार्टी कही पर भी जाने के लिए आप इसे वीयर कर सकती है, जो कम्फ़्टर्बल होने के साथ – साथ क्लासी लुक भी देता है।
प्लेन सूट + हैवी दुपट्टा

प्लेन सूट + हैवी दुपट्टा विंटर सीज़न के लिए सिम्पल और कम्फर्ट दोनो का पर्फ़ेक्ट कॉम्बो है। सिम्पल सूट में आपकी सुंदरता और भी ज़्यादा निखर कर सामने आती है। सिम्पल और सॉफ्ट कश्मीरी सूट जहाँ एक एलीगेंट बेस तैयार करता है, वही दूसरी तरफ़ इसका हेवी दुपट्टा पूरे लुक की शान को ही बदल देता है। बूटादार या कश्मीरी थ्रेड वर्क वाला दुपट्टा पूरे लुक को रॉयल और अट्रैक्टिव बना देता है। इस तरह का कॉन्ट्रास्ट लुक को ना सिर्फ मॉडर्न लगाता है। अगर आप लुक को और ज़्यादा एन्हैन्स करना चाहते है तो आप इस लुक को स्टाइलिश झुमके, समत वॉच के साथ कम्प्लीट कर सकती है। कम मेहनत में भी सुपर क्लासी दिखाई देता है। ये आउट्फ़िट आउट्गोइंग, हाउस पार्टी या फिर फ़ैमिली फ़ंक्शन के लिए वीयर कर सकते है।
फ्रंट स्लिट और स्ट्रेट कट स्टाइलिंग

फ्रंट स्लिट और स्ट्रेट कट स्टाइलिंग सूट विंटर कलेक्शन के लिए एक बेहद मॉडर्न एलिगेंस और ग्रेस्फ़ुल चॉस है। ये आउट्फ़िट फ्रंट स्लिट वॉक और पोज़ दोनों में स्टाइलिश फ्लो जोड़ती है। इस तरह का सूट खासकर बूटादार या पैसली एम्ब्रॉयडरी वाले दुपट्टे के साथ पेरिंग हो तो लुक में एक रॉयल और मॉडर्न टच नज़र आता है। इस आउट्फ़िट के साथ आप चोकर, स्टेट्मेंट ईर्रिंग, साथ में चूड़ियाँ इस लुक की सोभा को और ज़्यादा बढ़ा देती है। फ्रंट स्लिट डिज़ाइन हाई हील्स या ब्लॉक हील्स के साथ और भी खूबसूरत दिखाई देता है, जिससे आपका ओवरऑल अपीयरेंस लंबा और स्लिम दिखता है। ऑफिस, कैज़ुअल डे आउट या विंटर वेडिंग ये आउट्फ़िट हर मौके के लिए बिलकुल यूनीक पीस है। इसीलिए इस विंटर सीज़न इस सूट को एक बार ज़रूर ट्राई करे।
कश्मीरी स्ट्रेट-कट सूट विद हेवी दुपट्टा

कश्मीरी स्ट्रेट-कट सूट विद हेवी दुपट्टा विंटर सीज़न के लिए सबसे बेस्ट आउट्फ़िट है। क्योंकि ये सूट स्टाइलिश लगने के साथ – साथ कम्फ़र्ट फ़ील भी देता है। स्ट्रेट-कट सिल्हूट बॉडी को स्लिम और एलिगेंट लुक देता है। सात ही दुपट्टे पर किया गया रिच कश्मीरी एम्ब्रॉयडरी या बूटादार वर्क पूरे आउटफिट को रॉयल फील देता है। प्लेन या मिनिमल वर्क वाले सूट के साथ अगर हेवी वर्क वाले दुपट्टे को कैरी किया जाए तो सारी निगाए दुपट्टे पर ही पड़ती है।सिम्पल सूट के साथ हेवी दुपट्टा पूरे आउट्फ़िट की शान होती है। यह स्टाइल खासकर पार्टियों, फैमिली फंक्शन्स या वेडिंग सीज़न में बिना ज्यादा एफ़र्ट्स के स्टाइलिश दिखने का परफेक्ट ऑप्शन है। आप इस लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए हेवी नेक्लस, पर्ल इयरिंग्स, और स्मार्ट वॉच पहन सकते है। साथ ही फ़ुटवीयर के लिए ब्लॉक हील्स, या फिर पेन्सल हील्स कैरी करे।
जैकेट-स्टाइल कश्मीरी सूट

ये आउट्फ़िट विंटर सीज़न के लिए बेहद एलिगेंट और ग्रेस्फ़ुल चॉस है। जैकेट-स्टाइल कश्मीरी सूट आपको गर्माहट देने के साथ – साथ स्टाइल के साथ भी जोड़ता है। इस सूट का सबसे ग्रेस्फ़ुल पोईंट सूट की जैकेट है, जिसको वीयर करने के बाद एक अलग से ही लुक आती है। इस आउट्फ़िट में सूट के साथ मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट में एक फ्रंट-ओपन या बॉक्स-स्टाइल कश्मीरी जैकेट होती है, जो पूरे लुक को एकदम रॉयल और ग्रेसफुल बनाती है। सिम्पल सूट के साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी जैकेट पहनने पर लुक काफी एलीगेंट लगता है। ये आउट्फ़िट विंटर वेडिंग या फिर फ़ेस्टिव सीज़न, ऑफ़िस, आउटिंग के लिए आप पहन सकती है ये सूट हर जगह दमदार फैशन स्टेटमेंट देता है। लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए आप चोकर, हूप ईर्रिंग, स्मार्ट वॉच, वीयर करे जो की आपके लुक को क्लासी बना देगा। फ़ुटवीयर के लिए ब्लॉक हील्स या फिर हाई हील्स ट्राई करे। साथ ही ब्यूटिफ़ुल क्लच के साथ लुक को कम्प्लीट करे।
कॉटन-ब्लेंड कश्मीरी फील

कॉटन-ब्लेंड कश्मीरी सूट उन फैशन-लवर्स की पहली पसंद है जो विंटर में भी हल्का, मुलायम और कम्फर्टेबल आउटफ़िट चाहती हैं। इसमें कश्मीरी जैसी स्मूद और कोज़ी फील होती है, लेकिन फैब्रिक कॉटन-ब्लेंड होने की वजह से यह बहुत ही ब्रीदेबल, सॉफ्ट और डेली-वियर फ्रेंडली बन जाता है। इन सूट्स में बूटेदार डिज़ाइन, ज़री हाइलाइट्स या वूवन पैटर्न मिलते हैं, जो बिना किसी ओवर-ड्रामेटिक लुक के क्लासी और ग्रेसफुल स्टाइल देते हैं। ये आउट्फ़िट विंटर सीज़न के लिए बहुत ही शानदार और आरामदायक है। इस लुक को और एन्हैन्स करने के लिए आप चाहे तो जैकेट की लेयरिंग भी कर सकते है, जो की आपको रॉयल टच देगी। साथ ही आप स्टाइलिश तरीक़े से शॉल ड्रेप कर सकती है जिससे कि लुक को और भी ज़्यादा ब्यूटिफ़ुल नज़र आएगा।
फर और टसल्स से दें ट्रेंडी ट्विस्ट

विंटर के सीज़न में कश्मीरी सूट की अपनी एक अलग पहचान और स्टाइल होता है। अगर कश्मीरी सूट को फर और टसल्स का ट्रेंडी ट्विस्ट मिल जाए तो ये आउट्फ़िट और जयदा ब्यूटिफ़ुल लगने लगता है। कश्मीरी सूट हमेशा से रॉयल और एलिगेंट लुक देते है, जिसके कारण लेडीज़ के द्वारा बेहद पसंद भी किए जाते है। सर्दियों के सीज़न में फर की सॉफ्ट और कोज़ी फील जहाँ गर्माहट देती है, वहीं टसल्स का फ्लो लुक को प्लेफुल और स्टाइलिश बना देता है। यह कॉम्बिनेशन खासकर फ्रेंड्स गेट-टूगेदर, शादी के फ़ंक्शंस या डेट नाइट्स के लिए सुपर ट्रेंडी चॉइस है। फर कॉलर, स्लीव कफ या डुपट्टे पर टसल्स यह छोटे-से डिटेल्स भी पूरे लुक को हाई-फैशन फील देता है, जिसके कारण आपका आउट्फ़िट स्टाइलिश के साथ – साथ मॉडर्न भी लगता है। इसीलिए आप इस विंटर इसे एक बार ज़रूर ट्राई करे।
क्लासिक अरी और सोज़नी एम्ब्रॉयडरी सूट

कश्मीरी सूट की पहचान स्पेशल उसके फ़ैब्रिक और एम्ब्रॉयडरी से होती है और जब बात अरी और सोज़नी के वर्क की हो तो फैशन में रॉयल्टी अपने आप शामिल हो जाती है। कश्मीरी सूट की ख़ास बात ये है की इनकी कढ़ाई बुनाई हाथों से की जाती है। अरी वर्क में नाज़ुक जाल और फूलों की कढ़ाई होती है, जो सूट को और ज़्यादा शाइनी और खूबसूरत बनाता है। वहीं सोज़नी एम्ब्रॉयडरी बेहद बारीक और हैंडक्राफ़्टेड होती है, हर धागे में कश्मीर की कला की झलक। आप इस तरह का आउट्फ़िट वेडिंग सीज़न, फ़ैमिली गेट-टूगेदर, या फिर किटी पार्टी के लिए वीयर कर सकती है। विंटर सीज़न के लिए ये आउट्फ़िट आरामदायक के साथ – साथ स्टाइलिश भी है। अगर आप इसे चोकर, पर्ल स्टड्स या पर्ल चांदबाली, स्टेटमेंट ड्रॉप ईयररिंग्स के साथ स्टाइल करती है तो आपका लुक और भी ज़्यादा खूबसूरत लगेगा।
केप-स्टाइल दुपट्टा

कश्मीरी सूट का अपना एक अलग ही स्टाइल है। लेकिन अगर आप कश्मीरी सूट में अपने कुछ एफ़र्ट्स डालते है तो सूटका लुक और ज़्यादा खूबसूरत और क्लासी लगता है। अगर आप कश्मीरी सूट में थोड़ा सा मॉडर्न फ़्लेवर जोड़ना चाहती हैं, तो केप-स्टाइल दुपट्टा बेस्ट चॉइस है। इस सूट में दुपट्टा को कंधों पर फिक्स किया जाता है, जिसके कारण इसे बार-बार संभालनेका भी झंझट नहीं है। साथ ही आपका एक हटकर लुक मिलता है। ये लुक आप रिसेप्शन पार्टी, हल्दी फ़ंक्शन या फिर महेन्दी फ़ंक्शन, फ़ेस्टिव सीज़न के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट चॉस है। अगर आप विंटर सीज़न में इस तरह का आउट्फ़िट कैरी करते है तो सबकी नज़र आप पर ही टिकेगी। इसीलिए इस विंटर सीज़न आप अपने आपको इस आउट्फ़िट के ज़रिए स्टाइलिश और मॉडर्न लुक दे सकती है।
हाई-नेक एम्ब्रॉयडरी सूट

सर्दियों के लिए हाई-नेक एम्ब्रॉयडरी सूट बिलकुल पर्फ़ेक्ट चॉस है। ये सूट आपको ठंड में गर्माहट के साथ – साथ रॉयल ग्लैमर से भी जोड़ता है। हाई नेकलाइन चेहरे और कॉलर एरिया को डिफाइन करती है और एम्ब्रॉयडरी उसकी खूबसूरती को दोगुना कर देती है। ये आउट्फ़िट विंटर सीज़न के नाइट फ़ंक्शन अटेंड करने के लिए बिलकुल पर्फ़ेक्ट चॉस है। अगर आप इस लुक को और स्टाइलिश बनाना चाहते है तो इस आउट्फ़िट के साथ आप कोई भी स्टाइलिश हेयर डू जैसे कि – ( वेवी कर्ल, लो बन विध गजरा, स्टाइलिश ब्रेड) करवा सकती है जो की आपको रॉयल और एलिगेंट लुक देगा। ये लुक फ़ेस्टिव सीज़न, नाइट पार्टी, या फिर नाइट आउटिंग के लिए ग्रेस्फ़ुल चॉस है। इस विंटर ये सूट एक बार ज़रूर ट्राई करे।
पेप्लम स्टाइल सूट

कश्मीरी सूट की रिच और ट्रेडिशनल खूबसूरती में जब पेप्लम डिज़ाइन शामिल हो जाता है, तो पूरा लुक ट्रेंडी और मॉडर्न बन जाता है। कमर से फ्लेयर्ड पेप्लम पैटर्न फिगर को स्लिम और कर्वी दिखाता है, इसलिए यह स्टाइल सर्दियों के फंक्शंस या पार्टियों में पहनने के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। ये आउट्फ़िट अपने डिज़ाइन और स्टाइल दोनो के लिए बेहद फ़ेमस है। विंटर सीज़न में हर लड़की इस आउट्फ़िट को ज़रूर पहन्ना चाहेगी। ये सूट स्पेशली कॉलेज गर्ल्ज़ के लिए तो बहुत शानदार है। आप इसे बिना किसी जंझट के आसानी से स्टाइल कर सकती है। अरी या सोज़नी एम्ब्रॉयडरी वाले पेप्लम टॉप के साथ शरारा, बूटकट या स्ट्रेट-पैंट आप जो चाहे वो वीयर कर सकते है, लुक हमेशा ग्लैमरस ही मिलेगा।
