HomeLifestyleSelf Improvementपैसे की बचत...

पैसे की बचत ऐसे करें! घर बैठे हर महीने बढ़ाएँ अपनी सेविंग – 13 आसान घरेलू टिप्स

हेलो दोस्तों, कैसे हो आप सब क्या आप सब भी अपनी कमाई के पैसे सारे खर्च कर देते हो और बचा नहीं पाते हो। तो ये समस्या आज सभी घर में है। क्युकी आज के समय में महंगाई बढ़ रही है और जरूरतें भी पहले से ज्यादा हो गई है। और पैसे चाहे कितने ही आ जाएँ कभी पूरे ही नहीं पड़ते है। घर का रैशन, बिजली का बिल, बचों की पढ़ाई, घूमना, और रोज के छोटे छोटे खर्चे सब मिलकर बजट को ऐसा हिला देते है। की बचत करना बहुत बार मुश्किल लगता है। लेकिन सच ये है की बचत करना उतना मुश्किल नही होता जितना हम समझ लेते है।

हमारी रोजाना की ज़िंदगी में, हमारे घर के अंदर कुछ ऐसे सिम्पल और आसान तरीके छुपे होते है। जिनके बारे में हम या तो जानते नहीं, या उन्हे इतना छोटा समझ कर इग्नोर कर देते है। पर ये ही छोटे तरीके मिलकर हर महीने अच्छी खासी बचत बना देते है। बस जरूरत होती है थोड़ी सी समझ की आज के इस आर्टिकल में हम घेरलू नुस्खों के बारे में बात करेंगे यो की आप के खर्चे को कम कर सकते है और आप के पैसे को बचा सकते है। चाहे आप स्टूडेंट हो, घर संभालने वाले हो, जॉब करते हो या कोई बिजनस करते हो तो ये तरीके सब के लिए काम करेंगे तो आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढे।

अपना बजट बनाएँ

आज के समय में पैसा बचाने का सबसे पहला कदम है अपना एक सही बजट बनाना होता है। बजट बनाना एक ऐसा प्लान है जिसमे आप अपने इंकम और खर्चों को देख सकते हो। अगर आप अपने तरीके से बजट को सही बनाते है तो पैसों की बचत होनी अपने आप शुरू हो जाती है। महीने में आप को कितने पैसे मिलते है सैलरी, इंकम सब लिख ले। जो खर्चा घर में हर महीने होता है उनको सबसे पहले लिख ले जैसे की घर का खाना, बिजली का बिल, स्कूल/कॉलेज फीस इनको अपने बजट प्लान में शुरू में ही लिख ले। और कुछ खर्चे ऐसे भी होते यो की हर महीने बढ़ते-घटते रहते है। जैसे की रैशन, सबजिया फल तो इनको थोड़ा कम ज्यादा प्लान में लिखे।

रोजाना खर्चे का रिकार्ड रखें

हम को रोजाना खर्चों का रिकार्ड रखना चाहिए क्युकी इससे हम को पता होता है की पैसा किस चीज पर और कितना लग रहा है। तब हम और भी ज्यादा अच्छे से समझ पाते है। क्युकी आजकल छोटे-छोटे खर्चे सबसे ज्यादा बजट को बिगाड़ने का काम करते है। इसलिए उनका रिकार्ड रखना जरूरी है। सबसे सिम्पल तरीका यह है एक नोटबुक लें और उसमे रोज के खर्चे लिखे की आप ने क्या खरीदा और कितने रुपए का खरीदा है। इससे आप को ये पता रहता है की किस चीज में सबसे ज्यादा पैसा खर्च होता है।। और महीने के लास्ट में देखो आप ने कितना खर्चा गया है ये आप को आगे का बजट बनाने में मदद करता है।

बिजली और पानी का बिल कम करें

आजकल बिजली का बिल और पानी का बिल दोनों ही आज के समय जरूरी और महंगी चीज है। घर के महीने का खर्चा तब सही हो सकता है जब आप इनका सही इस्तेमाल कर सकते है। जैसे की LED बल्ब कम बिजली खाते और ज्यादा रोशनी देते है। इससे बचत भी होता है और बिजली का बिल भी कम आता है। और आप को पानी का भी कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए जैसे शाउअर से बिना मतलब ज्यादा पानी वैस्ट होता है इसलिए बाल्टी से नहाना चाहिए। बिजली और पानी की बजत बिल को कम करती है और साथ साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखती है।

घर का खाना बनाएँ

आज के समय में लोग सबसे ज्यादा बाहर का खाना खाते है जिससे की पैसे बहुत ज्यादा खराब होते है। ऐसे में पैसे बचाने के लिए आप घर का खाना बना कर खाए। ये होटल ऑर्डर, फास्ट फूड सबसे महंगा होता है। महीने मे 5-6 बार भी बाहर का खाना खाने से बजट बिगड़ जाता है। आप हफ्ते में कम से कम 3-4 दिन बाहर का खाना मत खाओ। आप कही भी काम करते है तो रोजाना अपना घर का बना हुआ खाना लेकर जाए इससे रोजाना के 100 रुपए बचते है। और आप का शरीर भी स्वस्थ रहता है। शाम के समय पर हम सबसे ज्यादा पैसा उड़ते है क्योंकि हम तुरंत कुछ बाहर के खाने की सोचते है। इसे अच्छा है आप घर पर बना कर भी बहुत कुछ खा सकते हो जिससे की पैसे भी बचते है और समय भी बचता है।

कपड़ों और घेरलू समान में बचत

आजकल के लोग फैशन के चक्कर में सबसे ज्यादा पैसा खराब करते है। आप के जब तक पुराने कपड़े अच्छे है उन्हे ही पहनते रहे फैशन के चक्कर में बार-बार नए कपड़े खरीदने से सबसे ज्यादा खर्चा होता है। कपड़े हम को सही समय के अनुसार लेने चाहिए जैसे की कोई हो या त्योहार, पार्टी फंगक्शन हो ऑफलाइन डिस्काउंट चल रही ऐसे में पैसे की बचत होती है। रोजाना एक ही कपड़े ना पहने ऐसे जल्दी खराब हो जाते है रोजाना घुमाकर पहनने से कपड़े लंबे चलते है। हर महीने कपड़े लेने की आदत मत रखो एक फिक्स्ट बजट बना लो। ऐसे में आप का फुजूल का खर्चा बंद हो जाता है।

स्मार्ट ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल

आज के समय मे हम स्मार्ट तरीके से सफर चुन सकते है। इससे हमारे पैसे भी बचते है समय भी और ट्रैफिक की भी दिकत नहीं होती है। आप को कोई लंबा सफर करना है तो बस या मेट्रो से करे क्युकी बस में किरया कम लगता है और मेट्रो तेज चलती है। जिससे समय कम लगता है। छोटी सी दूरी के लिए बाइक या स्कूटर की जगह पर साइकिल का इस्तेमाल करे इससे पेट्रोल की बचत होती है। और शरीर की एक्सर्साइज़ भी होती है। आप जब भी सफर करते है तो गूगल मॅप या ट्रांसपोर्ट एप का उपयोग करे इससे आप को ये पता चलता रहता है की कौन सा रास्ता तेज है। और किसमे ट्राफिक कम है इससे समय और पेट्रोल दोनों की बजट होती है। जीतने स्मार्ट तरीके से आप सफर करेंगे उतना आप के समय और पैसों की बचत होगी।

मनोरजन का बजट तय करे

मनोरजन का मजा लेना हर किसी को पसंद है लेकिन इसके लिए ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नहीं होती है। मनोरजन के लिए पैसा खर्च करना बिल्कुल नॉर्मल है। पर प्लान के बिना ज्यादा खर्चा हो जाता है इसलिए बजट का प्लान करने से मनोरजन का सही मजा लिया जा सकता है। प्लान बनाने का सबसे बड़ा फायदा ये है पैसा सही से इस्तेमाल होता है जरूरी चीजों के लिए भी पैसा बचता है। मनोरजन इसलिए भी जरूरी है क्युकी ये स्ट्रेस को कम करता है। मूवी, OTT प्लेटफॉर्म देखना आजकल का सबसे ज्यादा मनोरंजन का हिस्सा बन गया है। घर पर मूवी नाइट या टीवी शो देख कर भी हम अपना मनोरंजन कर सकते है और पैसों को बचा सकते है।

सेकंड हैन्ड और एक्सचेंज चीजों का इस्तेमाल

आज के समय में हर चीज महंगी हो रही है नए कपड़े, फर्निचर सब काफी पैसे मांगते है। लेकिन क्या आप जानते है की सेकंड हैन्ड या अदला बदली चीजों के जरिए आप अपने खर्चे को काफी कम कर सकते हो। जैसे की स्कूल और कॉलेज की बुक अक्सर सिर्फ एक साल के लिए इस्तेमाल होती है और सेकंड हैन्ड बुक खरीदने से आप 50-70% तक पैसे बचा सकते है। पुराने नोट और स्टडी मटीरीअल का एक्सचेंज करना एक अच्छा विकल्प है। और आप घर के समान में पैसा बचा सकते है। आजकल कुछ एप भी है यहा पर आप सेकंड हैन्ड चीज आराम से खरीद और बेच सकते है। जैसे OLX, CASHIFY आप इन एप पर समान खरीद भी सकते हो और बेच भी सकते हो।

सैविंग आकॉउन्ट में जमा करे

दोस्तों पैसे बचना कोई मुश्किल नहीं है बस थोड़ी सी हम को स्मार्ट प्लैनिंग की जरूरत है। हर महीने आप अपनी सैलरी या पॉकेट मनी का 10-20 % सीधा सैविंग अकाउंट में डालो। अगर आप के पास महीने के लास्ट में पैसे बचते है तो उनका सीधा अकाउंट में डालो। अनलाइन UPI की लिमिट तय करो जिससे की बार-बार पैसे निकालने से बचा जा सकता है। रोजाना की छोटी सी सैविंग आगे चलकर एक बड़ी सैविंग बन जाती है।

सीजनल फल और सबजिया खरीदे

आप सीजन के अनुसार फल और सबजिया खरीदे ये पैसे बचाने का आसान तरीका है। और हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। ऐसा इसलिए क्युकी इस समय फ्रूट और सबजिया फ्रेश और सस्ती मिलती है। जैसे की गर्मियों में आम और सर्दियों में गाजर। हर हफ्ते खरीदारी से पहले एक लिस्ट बनाओ सिर्फ जरूरी चीजे खरीदो इससे फालतू के खर्चों से बचा जा सकता है। सुपर मार्केट के बजाए लोकल मार्केट से समान ले क्युकी लोकल मार्केट में समान ताजा और सस्ता मिलता है। बाहर के खाने से बेहतर घर का खाना सस्ता और हेल्थी होता है इससे फल और सब्जियों का भी सही इस्तेमाल होता है `

साधारण जीवन शैली आपनाए

आज के समय में लोग अपनी ज़िंदगी को खुद भी मुश्किल बना लेते है। साधारण जीवन शैली अपनाने से ने केवल पैसों को बचाया जा सकता है बल्कि मन और शरीर को भी शांति मिलती है। जब हम कपड़ों के पीछे भागना छोड़ देते है या फिर मूवी देखना कम कर देते है या फिर बाहर का खाना कम करते है तो पैसों की बचत अपने आप शुरू हो जाती है। आप अपने खर्चों को थोड़ा सोच समझकर करे साधारण जीवन शैली रोजमरा के कामों को भी तय करती है। पदल चलना, साइकिल चलना और कार का प्रयोग सही समय पर करना चाहिए। इन सब चीजों से हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है और समय भी बचता है।

अलग अलग खाते रखे

आप को पैसों का हिसाब रखना बहुत जरूरी है अगर आप अपने खर्चों को अलग-अलग खातों में बाटकर रखे तो बचत अपने आप होने लगेगी आप रोजाना खाते में दिन के छोटे-छोटे खर्चे लिखे जैसे की सब्जी,स्कूल कॉलेज ऑफिस के आने जाना का खर्च रोजाना खर्चे लिखने से ये पता चलता है की पैसा सबसे ज्यादा कहा पर खर्च हो रहा और कहा पर कम किया जा सकता है। आप अपने बच्चों को भी पैसों का सही से इस्तेमाल करना बातये ऐसे ही फालतू की चीजों में पैसे को खराब ना करने दे।

पहले कर्ज चुकना

पैसों की बचत की शुरुआत का सबसे महत्वपूर्ण कदम है सबसे पहले अपने कर्ज को खत्म करना क्युकी कर्ज पर हर महीने ब्याज लगता है। यो की आपकी आमदनी का बड़ा हिस्सा कहा जाता है। जब तक कर्ज बाकी रहता है तब तक सही बचत शुरू नहीं होती है। आप पहले सभी कर्जों की सूजी बानए कितना कर्ज है कितना देना है, और ब्याज कितना है। ऊंचे कर्ज वाले ब्याज को पहले चुकाने की कोशिश करे । हर महीने अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा कर्ज चुकाने के लिए करे जितना हो सके कर्ज पर भुगतान डालते रहे इससे ब्याज कम होता है और लोन जल्दी खत्म हो जाता है। जब कर्ज खत्म हो जाता है तब आपका टेंशन खत्म हो जाता है और तब से आप की एक असली बचत शुरू होती है।

Tannu
Tannu
Tannu से मिलिए — हमारी उत्साही Self-Improvement और Motivation राइटर! ✨ 1 साल के लेखन अनुभव के साथ, उनका मानना है कि छोटा सा पॉज़िटिव बदलाव भी ज़िंदगी में बड़ा असर ला सकता है। उन्हें लोगों को मोटिवेट करना, कॉन्फिडेंस बढ़ाना और आसान लेकिन असरदार टिप्स के ज़रिए उनकी लाइफ़स्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करना पसंद है। उनका कंटेंट एक दोस्त की तरह साथ देता है — जो हमेशा आपको आपकी बेस्ट वर्ज़न बनने के लिए प्रेरित करता रहता है। 💪🌟 पसंदीदा विषय: Self-Growth, Mindset, Healthy Habits, Motivation
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts