HomeLifestyleBeautyविंटर में ड्राई...

विंटर में ड्राई स्किन? जानें 9 आसान स्किनकेयर टिप्स जो तुरंत असर करें

हेलो दोस्तों, आप सभी को तो पता है की सर्दी शुरू हो गई है। दोस्तों, सर्दी हो या गर्मी, हमारी त्वचा हमेशा देखभाल की हकदार होती है। यदि आप भी शुष्क त्वचा से परेशान हो जाते है, तो आज का आर्टिकल आप के लिए है। सर्दी का मौसम आते ही सबसे पहले जिस पर सबसे बुरा असर होता है, वो है हमारी स्किन। ठंड की हवा, कम ह्यूमिडिटी, और गरम पानी से नहाना – ये सब मिलकर त्वचा को सूखा [ड्राइ] और खुरदुरा बना देते है। फैस हो या हाथ पैर, सब जगह से स्किन टाइट, रफ और कभी-कभी छीलने लगती है।

आजकल की भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी में हम अक्सर त्वचा की सही देखभाल को नज़रंदाज़ कर देते है। लेकिन एक छोटी सी दिनचर्या अपना कर आप अपनी स्किन को फिर से नरम, पोषित और चमकदार बना सकते है। यदि आप भी ड्राइ स्किन की परेशानी से प्रभावित होते है। तो आप इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ना। आप को यहाँ कुछ ऐसे सिम्पल और आसान तरीके जरूर मिलेगे।

क्रीम-बेस्ड मॉइश्चराइज़र

आज के समय में मौसम बदलता रहता है जिसके कारण हमें एक ऐसे मॉइस्चराइज़र की ज़रूरत है जो हमारी स्किन को हमेशा हाइड्रैट और ताजा रखे। मॉइस्चराइज़र पूरे चेहरे और शरीर की स्किन को रोजाना नमी देता है। यह स्किन के अंदर नमी को लॉक करता है। जिसे की त्वचा सॉफ्ट और स्मूद रहती है। ठंड के मौसम में स्किन ज्यादा ड्राइ हो जाती है। इसका असर सीधा चेहरे और बालों पर दिखाई देता है। उनके लिए मॉइस्चराइज़र एकदम ईज़ी स्किन केयर है। साथ ही साथ इससे त्वचा भी शांत रहती है, और इरिटैशन भी कम होती है। अगर किसी भी लड़की या महिला को मेकअप ज्यादा पसंद है तो वो मॉइस्चराइज़र लगा कर मेकअप करे क्यूंकी इसमे मेकअप लंबे समय तक रहता है और हमारी स्किन को भी सॉफ्ट और स्मूद रखता है।

नारियल तेल

ठंड के मौसम में हमारी स्किन जल्दी ड्राइ हो जाती है और इसका असर चेहरे और हाथ पैरो पर सबसे ज़्यादा देखने को मिलता है। और इस समस्या का सबसे आसान और नैच्रल उपाय है नारियल तेल। नारियल तेल में मौजूद फटी ऐसिड और कुछ ऐसे विटामिन होते है, जो की हमारी स्किन को ड्राइ होने से बचाते है। ठंडी हवाओं की वजह से जब स्किन अपनी नैच्रल मॉइस्चर खो देती है, तब नारियल तेल बेस्ट है। जिससे स्किन नरम, स्मूद बनी रहती है। रोजाना इस्तेमाल करने से खुजली, इरिटेशन और ड्राइनेस कम होती है।

रात के समय नारियल तेल को गर्म कर पूरी बॉडी की मसाज अच्छे से करे जिससे की आपको बहुत रिलीफ़ मिलेगा। नारियल के तेल को इस्तेमाल करने का सबसे सरल तरीक़ा है। गरम तेल स्किन के अंदर तक जाकर हाइड्रैशन को स्ट्रॉंग बनाता है। नारियल तेल सिर्फ फैस ही नहीं, बल्कि हाथ, पैर और बॉडी के लिए भी परफेक्ट मॉइस्चराइज़र है। अगर आप सर्दी में ड्राइनेस का समाधान ढूंढ रहे है, तो नारियल तेल आपके लिए सबसे अच्छा मॉइस्चराइज़र है। जो की आसानी से मिल जाता है बजट में भी है। और स्किन को नैच्रल और हेल्थी बनाए रखता है।

ऐलोवेरा

ऐलोवेरा एक बहुत उपयोगी पौधा है। जो हमारी रोज़मरा की ज़िंदगी में काम आता है। इसके पतों के अंदर मौजूद जेल हमारी त्वचा, बाल और सेहत पर गहरा प्रभाव डालते है। इसका जेल त्वचा को शांत, हाइड्रैट और ग्लोइंग बनाता है। ऐलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है साथ ही साथ सूजन और जलन में आराम पहुँचाता है। और पिम्पलस को भी कम करता है। ऐलोवेरा लगाने से त्वचा मुलायम, चमकदार और टाइट बनती है। ऐलोवेरा का जूस पीने से पाचन सकती में सुधार आता है। और साथ ही ये इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद करता है। इसलिए ऐलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसे घर में रख कर हम छोटे – मोटे घरेलू उपचार आसानी से कर सकते है।

ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीना

ठंड के मौसम में अक्सर लोग पानी पीने की आदत को नजरंदाज कर देते है। क्यूंकि ठंडी हवाओं के चलते प्यास कम लगती ही। लेकिन सच यह है की सर्दी में बॉडी को उतनी ही हाइड्रैशन की जरूरत होती है, जितनी की गर्मियों में होती है। जब हम पानी कम पीते है, तो ड्राइनेस का असर सीधा त्वचा पर पड़ता है। जिसके कारण त्वचा ड्राइ, रफ और स्ट्रेच फ़ील करने लगती है। लिप्स क्रैक हो जाते है और हाथ – पैरों की स्किन भी सुखी पड़ने लगती है। ठंड के मौसम में ह्यूमिडिटी कम हो जाती है। इसलिए पानी की कमी बॉडी के मॉइस्चर को और कम कर देती है। इसलिए जरूरी है की हम दिन भर में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें, चाहे प्यास महसूस हो या ना हो। ऐसे में बॉडी का टेम्परचर का बैलन्स बना रहता है, और इम्यूनिटी भी स्ट्रॉंग होती है। जो ठंड के मौसम में बहुत मायने रखती है।

सॉफ्ट साबुन स्पर्श

ठंड के मौसम में स्किन अक्सर ड्राइ हो जाती है। क्यूंकि हवा में नमी कम हो जाती है। इसलिए सॉफ्ट साबुन का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है। सॉफ्ट साबुन स्किन को जेन्ट्ली क्लीन करता है। और साथ ही साथ नैच्रल मॉइस्चर बैलन्स बनाए रखता है। जिससे ड्राइनेस, इचिंग, और फलकिनेस कम होती है। इस सीजन में पर्स में एक छोटा मॉइस्चराइज़र, हैन्ड क्रीम, लीप बाम ज़रूर रखना चाहिए जो की ठंड के मौसम में बहुत यूज़फुल होते है। ये छोटे- छोटे स्टेप ठंड के मौसम में स्किन को सॉफ्ट, हाइड्रैट और स्मूद बनाए रखने में मदद करते है।

नाइट क्रीम

सर्दी के मौसम में जब ठंडी हवा चलती है तो स्किन बहुत जल्दी सूखने लगती है। ऐसे समय पर नाइट क्रीम स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। नाइट क्रीम रात भर स्किन को गहरे पोर्शन में रखती है, और ड्राइ और खुरदुरी स्किन को नरम बनाती है। अगर नाइट क्रीम में शहद बटर, ऐलोवेरा, बादाम तेल या विटामिन E जैसे पोशक तत्त्व हो तो स्किन और भी ज्यादा स्मूद रहती है। सोने से पहले चेहरे पर हल्की सी मसाज के साथ नाइट क्रीम लगाने से सुबह चेहरा फ्रेश, कोमल और हेल्थी गलो के साथ दिखता है। ठंड के मौसम में नाइट क्रीम का रोजाना इस्तेमाल स्किन को तंदुरुस्त और सुरक्षित रखता है।

सन्स्क्रीन यूज़

ठंड के मौसम में स्किन पर सूखापन और खुरदरापन बहुत तेजी से बढ़ जाता है। इसलिए सन्स्क्रीन लगना एक जरूरी आदत बन जाती है। सर्दी की तेज ठंडी हवा स्किन की नमी को छीन लेती है। लेकिन सन्स्क्रीन बॉडी का सुरक्षा पार्ट बनकर स्किन को बचा लेती है। सन्स्क्रीन स्किन को धूप के नुकसान से बचाता है। और मॉइस्चर लॉक करके ड्राइनेस को कम करता है। इसके साथ ही ठंड की हल्की धूप यूवी किरण देती है, जो स्किन को डैमेंज कर सकती है, इसलिए रोज सुबह लाइट-वैट और सन्स्क्रीन लगना स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट, स्मूद और हेल्थी बनी रहती है।

हेल्थी डाइट फ़ॉलो करे

ठंड के समय हमारी त्वचा बहुत सुखी हो जाती है, क्यूंकि वातावरण में नमी कम हो जाती है। और हमारी त्वचा का प्राकृतिक मॉइस्चर भी कम हो जाता है। इस समय पर हेल्थी डाइट बहुत जरूरी है ताकि स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहे। हमें अपने डाइट में विटामिन और मिनरल्स से भरपूर चीजें को शामिल करना चाहिए। जैसे – की विटामिन ए [बादाम, अखरोट] विटामिन सी [संतरा, आमला] साथ ही आप अंडे भी खा सकते है। यो की सर्दी के लिए बेस्ट डाइट है। हम सब को दिन भर में कम से कम 8-10 ग्लास पानी पीना चाहिए। ठंड के समय पर हेवी और ऑइली खाना कम खाएँ और फ्रेश फ्रूट और वेज़ीटेबल ज्यादा खाएँ। त्वचा को अंदर से पोषित करने के लिए नट्स, बीज और हरे पत्ते वाली सब्जियां खाना बहुत फ़ायदेमंद होता है इसीलिए उसे ज़्यादा से जयदा क्वांटिटी में खाए। अगर हम ये स्वस्थ खाना खाते है तो सुखी त्वचा की समस्या कम हो जाती है। और त्वचा नरम और स्वस्थ बनी रहती है।

ग्लिसरिन स्प्रे

ग्लिसरिन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है खासकर ड्राइ स्किन के लिए। ये त्वचा को गहराई तक मॉइस्चराइज़ रखता है और ड्राइनेस से बचाता है।। जब हम ग्लिसरिन को लगते हैं, तो ये त्वचा में पानी को रोक कर रखता है। जिससे त्वचा नरम और मुलायम बनी रहती है। रोजाना इस्तेमाल करने से त्वचा का रुखापन और खुरदुरापन दूर होता है और त्वचा चमकदार और हेल्थी बनती है। ग्लिसरिन सेन्सिटिव स्किन के लिए बहुत सुरक्षित है, और त्वचा को बिना नुकसान के पोषण देता है। इससे त्वचा पर फाइन लाइन और जलन भी कम होती है। इसलिए ड्राइ स्किन वाले लोगों के लिए एक सरल और असरदार उपाय है।

Tannu
Tannu
Tannu से मिलिए — हमारी उत्साही Self-Improvement और Motivation राइटर! ✨ 1 साल के लेखन अनुभव के साथ, उनका मानना है कि छोटा सा पॉज़िटिव बदलाव भी ज़िंदगी में बड़ा असर ला सकता है। उन्हें लोगों को मोटिवेट करना, कॉन्फिडेंस बढ़ाना और आसान लेकिन असरदार टिप्स के ज़रिए उनकी लाइफ़स्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करना पसंद है। उनका कंटेंट एक दोस्त की तरह साथ देता है — जो हमेशा आपको आपकी बेस्ट वर्ज़न बनने के लिए प्रेरित करता रहता है। 💪🌟 पसंदीदा विषय: Self-Growth, Mindset, Healthy Habits, Motivation
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Latest Posts