हे गाइज़ आप सब तो जानते ही है कि अपनी बॉडी को फ़िट रखना हर लड़की का सपना होता है। हर एक लड़की चाहती है कि वो अपनी लाइफ़स्टाइल में स्लिम और ट्रिम दिखे ताकि वो और ज़्यादा खूबसूरत लग सके। इसीलिए वो अपनी लाइफ़ में डाइट नाम के स्ट्रेस को जोड़ लेती है। जिसके कारण वो अपनी पसंदीदा खाना छोड़ देती है। डाइटिंग को मैंटैन रखने के लिए फिर बस सलाद, ग्रीन जूस, उबली हुई सब्ज़ियाँ ये सब ट्राई करती है, जिसके कारण उनके मुँह का स्वाद भी चला जाता है। जिसके कारण फिर उनका कुछ चटपटा और तिक़े खाने का मन करता है और फिर उनकी डाइट बीच में ही फ़्लॉप हो जाती है। लेकिन अब आप टेन्शन मत लीजिए अब हम आपको कुछ ऐसी हेल्थी हैबिट्स बताने वाले है जिससे कि आप डाइट किए बिना ही अपना वेट लूज़ कर स्लिम और ट्रिम दिख सकती है।
जब आप डाइट प्लान के बजाय अपनी लाइफ पर काम करते हैं, तो फिटनेस अपने-आप आपकी हैबिट बन जाती है। इसके लिए आपको रोज़ाना सादा खाना, एक्टिव रूटीन और एक हेल्दी माइंडसेट इन तीन चीज़ों की मदद से आप बिना किसी फूड रेस्ट्रिक्शन के स्लिम, स्ट्रॉन्ग और ग्लोइंग महसूस कर सकते हैं। यही वो रियलिस्टिक हैबिट्स हैं जो वाक़ई लंबे समय तक काम करती हैं और लाइफस्टाइल को भी आसान बनाती हैं। फिट रहना हमेशा सख़्त डायटिंग, कैलोरी गिनने या अपने फेवरेट फूड से दूरी बनाने का नाम नहीं है। असली फिटनेस तब आती है जब आप अपने रोज़ की लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे लेकिन असरदार बदलाव लाते हैं। जैसे – थोड़ा ज़्यादा चलना, पानी पीने का ध्यान रखना, नींद पूरी करना इट्सेटरा।
फिट बॉडी, फ्री माइंड – डायटिंग के बिना हेल्दी रहने की स्टाइलिश गाइड!
1.5 लीटर पानी ज़रूर

आप सब तो जानते ही है कि पानी हमारे जीवन का कितना महतवपूर्ण हिस्सा है। पानी के बिना हम ज़्यादा दिन तक जीवित नही रह सकते। पानी हम सबके शरीर का सबसे सिम्पल और पावरफुल बुस्टर है। सब लोगों को पूरे दिन में कम से कम 1.5 लीटर पानी पीना बहुत ज़रूरी है। अगर आप डेली रूटीन में ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीते है तो आपकी स्किन भी ऑटमैटिक ग्लो करती है साथ ही साथ पाचन तंत्र भी मज़बूत बनता है। शरीर पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करता है। पानी ब्लोटिंग कम करता है, और साथ ही मटैबलिज़म को भी स्ट्रोंग बनाता है। ज़्यादा मात्रा में पानी पीने से ओवर ईटिंग की प्रॉब्लम भी काफ़ी हद तक कम हो जाती है। क्योंकि कई बार हमें प्यास भूख लगने जैसा महसूस होती है। इसीलिए आप अपने पास एक पानी की बोतल भर कर रखे ताकि आप हर थोड़े टाइम के बाद पानी पी सके। धीरे-धीरे यह आपकी हेल्दी और स्टाइलिश हैबिट बन जाएगी।
स्मार्ट स्नैकिंग – मखाने/फल/नट्स

स्मार्ट स्नैकिंग फ़िट रहने का सबसे आसान तरीक़ा है। जब आपको कुछ हल्का खाने का मन हो तो आप कुरकुरे, चिप्स, की जगह मखाने/फल/नट्स खा सकती है जो एनर्जी बूस्ट करने का भी काम करेंगे। अगर आप शाम की भूख के लिए कुछ क्रंची और चटपटा खाने का मन करता है, तो उसके लिए आप मखाना रोस्ट कर के खा सकती है। साथ ही आप बादाम, पिस्ता, काजू को रोस्ट करके खा सकते है क्योंकि नट्स में भरपूर मात्रा में फ़ाइबर और प्रोटीन होता है जो आपके एनर्जी लेवल को भी बढ़ाने में मदद करता है। मीठे के लिए आप फल खा सकते है जैसे कि – सेब, केला, अनार इट्सेटरा ये आपके मीठे खाने की क्रेविंग को हेल्थी तरीक़े से पूरी करते है और साथ ही लम्बे समय तक फुल और सैटिस्फाइड रखते हैं। ये तीनों चीज़ें न सिर्फ हेल्दी हैं, बल्कि आसानी से कैरी भी की जा सकती हैं – मतलब पूरे दिन स्मार्ट स्नैकिंग ऑन-गो!
सुबह एक गिलास गुनगुना पानी

सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पीने से दिन की सबसे हेल्थी और अच्छी शुरूआत मानी जाती है। सुबह उठकर ख़ाली पेट गुनगुना पानी पीने से आपका पाचन तंत्र और बेहतर बनता है साथ ही टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं जिसके कारण पेट पूरे दिन हल्का महसूस होता है। यह स्किन के लिए भी बूस्टर की तरह काम करता है, चेहरा ज्यादा फ्रेश और ग्लोई दिखता है। डेली रूटीन में गुनगुना पानी पीने से आपकी सेहत को काफ़ी तरह के फ़ायदे मिलते है, और साथ ही आपकी सेहत भी अच्छी और हेल्थी रहने लगती है। सिर्फ एक छोटा-सा स्टेप, लेकिन रोज़ करने से आपकी हेल्थ पर बड़ा असर दिखता है। सुबह की इस एक आदत से फिटनेस का पूरा टोन सेट हो जाता है।
घर का सिंपल खाना

अगर आप अपनी रोज़ाना की ज़िंदगी को हेल्थी लाइफ़स्टाइल में बदलना चाहती है तो जितना हो सके उतना ज़्यादा से ज़्यादा घर का बना खाना खाए ताकि आपको सही मात्रा में प्रोटीन, फ़ाइबर, विटामिन मिल सके। सही मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, कंज्यूम करने के लिए आप दाल, चावल, रोटी, सब्ज़ी, सलाद, दही को अपने खाने में ऐड कर सकते है। घर का खाना टेस्टी होने के साथ – साथ हेल्थी भी होता है। सिम्पल खाना ब्लोटिंग नही होने देता। साथ ही वजन को कंट्रोल करने में काफ़ी मदद मिलती है। घर का खाना कम ऑल, कम मिर्च मसाले का बना होता है जिसके कारण शरीर एक्टिव और दिमाग क्लियर महसूस करता है। सबसे अच्छी बात ये है कि ये सस्टेनेबल है, आराम से रोज़ खाया जा सकता है और आपको बिना स्ट्रेस के फिटनेस लाइफस्टाइल देता है।
7 घंटे नींद अनिवार्य

अगर आप एक हेल्थी लाइफ़्स्टायल जीना चाहते है तो 7 से 8 घंटे की नींद लेना अनिवार्य है। फिट रहना सिर्फ खाने-पीने या एक्सरसाइज़ पर नहीं, बल्कि आपकी नींद पर भी उतना ही निर्भर करता है। यही वो समय होता है, जब आपकी पूरी बॉडी रिलैक्स होती है साथ हाई आपका दिमाग़ भी शांत होता है। पर्याप्त नींद लेने से आप पूरा दिन ऐक्टिव फ़ील करते है। साथ ही आपका पूरा दिन एनर्जेटिक मोड़ में रहते है। अच्छी नींद लेने से आपको भूख भी कम लगती है जिसके कारण आप ओवरईटिंग भी कम करते है। जिससे वजन कंट्रोल होने में भी मदद मिलती है। अगर नींद पूरी नहीं होगी तो चाहे कितना भी हेल्दी खा लें, शरीर थका और सुस्त ही महसूस करेगा। इसलिए फिटनेस का गोल्डन रूल – जिम बाद में, नींद पहले!
स्ट्रेस कम – म्यूजिक या वॉक से मूड सेट

स्ट्रेस जो हमारी बॉडी के लिए काफ़ी नुक़सानदायक है तो वही दूसरी तरफ़ स्ट्रेस लेने से शरीर में अनेको बीमारी होने का ख़तरा भी 100 गुना बढ़ जाता है। इसीलिए जितना हो सके लाइफ़ में स्ट्रेस कम से कम लेना चाहिए। स्ट्रेस को कम करने के लिए आप म्यूज़िक का इस्तेमाल कर सकते है। म्यूज़िक स्ट्रेस को दूर करने का सबसे पावरफुल समाधान है। अगर आपको कोई बात परेशान कर रही है और आप रिलैक्स नही हो पा रहे तो आप अपने माइंड को रिलैक्स करने के लिए अपने पसंदीदा म्यूज़िक को सुने। म्यूज़िक सुनना या हल्की-सी वॉक पर निकल जाना। जब आप अपना पसंदीदा गाना लगाकर चलते हैं, तो दिमाग तुरंत रिलैक्स मोड में आ जाता है और मूड अपने-आप सेट हो जाता है। ये छोटा-सा ब्रेक आपके मन को रीफ़्रेश करता है, सोच को साफ़ करता है और दिनभर की थकान को भी कम कर देता है।
मीठा कम, लेकिन बंद नहीं

आगर आप मीठा खाने के शोकिंन है लेकिन अपनी डाइट की वजह से नही खा रहे है, तो ये ग़लत है। हेल्थ को मैंटैन रखने के लिए मीठा बिलकुल अवॉड करने की ज़रूरत नही है। हेल्थी लाइफ़ के लिए ये ज़रूरी नही है की आप अपनी पसंदीदा मिठाई को बिलकुल छोड़ दे। आप उसे कम क्वांटिटी में खा सकते है। जो की आपकी हेल्थ को नुक़सान नही पहुँचायेंगी। आप सब तो जानते ही है, शरीर और मन दोनों को कभी-कभार मिठास की क्रेविंग होती है, और थोड़ी मात्रा में मीठा खाने से आपका मूड भी अच्छा रहता है। बस खाते समय क्वांटिटी की ध्यान रखे। जैसे – एक छोटी सी खीर, थोड़ा-सा जलेबी, या दो खजूर। इससे आप अपनी क्रेविंग भी शांत कर लेते हैं और ओवरईटिंग से भी बच जाते हैं। बैलेंस ही सबसे ज़रूरी है – मीठा कम, लेकिन अपनी लाइफ़ से पूरी तरह गायब नहीं।
रोज़ 15–20 मिनट वॉक

अगर आप अपनी हेल्थ को मैंटैन रखना चाहते है तो रोज़ाना 15 – 20 मिनट वॉक करना बेहद ज़रूरी है। रोज़ 15–20 मिनट की वॉक एक छोटा-सा कदम है, लेकिन इसके फायदे बेहद बड़े हैं। रोज़ाना घूमने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है साथ ही साथ पाचन तंत्र और बेहतर बनता है। और एनर्जी लेवल भी बढ़ता है। अगर आपका डेली का शेड्यूल बहुत बिज़ी है, तब भी इतना समय निकालना कोई मुश्किल का काम नही है। अगर आप चाहे तो घर के आस-पास ही छोटी सी सेर या फिर मार्केट तक पैदल आना जाना कर सकते है। इन छोटी – छोटी सेर से ही आप अपनी हेल्थ को मैंटैन रख सकते है। रोज़ाना हल्की – फुलकि वॉक करने से आपके बॉडी का स्टैमिना बढ़ता है साथ ही साथ स्ट्रेस भी काफ़ी हद कम हो जाता है। यह एक ऐसी रियलिस्टिक और सस्टेनेबल हैबिट है, जिसे कोई भी अपनी लाइफ़ में बिना किसी प्रेशर के जोड़ सकता है।
सप्ताह में 3 बार हल्की एक्सरसाइज़

आप सब तो जानते ही है कि योगा, एक्सरसाइज़ करना सेहत के लिए कितना ज़रूरी है। अगर आप सप्ताह में 2, 3 बार भी योगा करते है तो आपका शरीर लम्बे समय तक हेल्थी और तंदुरुस्त रहता है। चाहे फिर वो 10 से 15 मिनट की स्ट्रेचिंग हो या फिर हल्का फुलका योगा। योगा और एक्सरसाइज़ करने से हमारे शरीर को अनेको लाभ मिलते है। जैसे कि – मसल्स स्ट्रोंग बनती है, साथ ही शरीर का मटैबलिज़म स्ट्रोंग बनता है। योगा करने से आपका मन तो शांत रहता ही है उसी के साथ आप पूरा दिन ऐक्टिव भी फ़ील करते है। जिसके कारण आपका काम में भी काफ़ी अच्छे से मन लगता है। घर पर की जाने वाली हल्की एक्सरसाइज़ आपके मूड, एनर्जी लेवल और बॉडी बैलेंस को बेहतर बनाती है, और फिटनेस को बिना किसी डाइट स्ट्रेस के ज्यादा सस्टेनेबल बना देती है।
मोबाइल देखते हुए खाना नहीं

खाना हमेशा बिना किसी डिस्टर्बन्स के एंज़ोय करना चाहिए। ताकि आप खाने के स्वाद का असली लुप्त उठा पाए। अगर आप खाना कहते समय किसी भी प्रकार के गजेट का इस्तेमाल करते है तो आप खाने को दिल से खुश होकर एंज़ोय नही कर पाते। खाने पर ध्यान ना देने के कारण हम कई बार ओवर ईटिंग भी कर लेते है, जिसके कारण फिर हमें असिडिटी या फिर ब्लोटिंग जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण हमारे पाचन तंत्र का बैलेन्स भी बिगड़ जाता है। इसलिए मील टाइम को स्क्रीन-फ्री रखे। फोन साइड में रखकर अपनी मिल को फ़ैमिली के साथ एंज़ोय करे। हर बाइट को महसूस करें, और हेल्दी डाइजेशन के साथ अपने खाने का असली मज़ा लें।
फ्राइड कम, स्टीम/ग्रिल ज़्यादा

अगर आप अपनी हेल्थ को हेल्थी और तंदुरुस्त रखना चाहती है। तो आप फ़्राइड फ़ूड कम और स्टीम/ग्रिल फ़ूड ज़्यादा खाए। क्योंकि फ़्राइड फ़ूड बहुत ज़्यादा ओईली होता है जिसके कारण आपकी हेल्थ बिगड़ने का भी ख़तरा बना रहता है। ज़्यादा ओईली फ़ूड खाने से शरीर पूरा दिन भारी महसूस करता है, साथ ही साथ शरीर में कैलोरी की मात्रा भी तेज़ी से बढ़ती है। वही दूसरी तरफ़ अगर आप स्टीम/ग्रिल फ़ूड खाते है, तो ये ना सिर्फ़ आपके पेट को आराम देता है बल्कि स्किन, एनर्जी और वेट मैनेजमेंट सब पर पॉजिटिव असर डालता हैं। इसलिए रोज़मर्रा की लाइफ में बस इतना सा चेंज करें की तला हुआ कम, स्टीम/ग्रिल ज़्यादा खाए और हेल्दी लाइफस्टाइल को आसान बनाएं।
चाय/कॉफी कम, हाइड्रेशन ज़्यादा

अगर अपनी लाइफ़्स्टायल को हेल्थी रखना चाहते है, तो चाय और कॉफ़ी की मात्रा को कम कर दे। क्योंकि ये आपकी बॉडी को अंदर से डिहाइड्रेट करने का काम करती है जिसके कारण आपको थकान, एसिडिटी या स्किन ड्राइनेस जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसीलिए कोशिश करे कि कैफीन कम लें। ऑन सब की जगह आप हेल्थी ड्रिंक पी सकते है। जैसे कि – नारियल पानी, निम्बू पानी, डीटाक्स जूस, मोसंबि जूस इट्सेटरा। जो आपकी बॉडी को तंदुरुस्त और हायड्रेटड रखने में मदद करेंगे। साथ ही साथ ये आपके एनर्जी लेवल और स्किन ग्लो, और डाइजेशन को भी बेहतर बनाते है। बस छोटा सा बदलाव कम कैफीन, ज़्यादा हाइड्रेशन और आपकी हेल्थ खुद फर्क दिखाने लगेगी।
